---Advertisement---

शिवसेना प्रमुख के कड़े तेवर! RSS नेता Bhaiyyaji Joshi पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने की मांग, Maharashtra Politics में नया तड़का

आरएसएस नेता Bhaiyyaji Joshi के एक बयान ने पूरे सियासी गलियारे में चर्चा के नए विषय को जन्म दे दिया है। भैयाजी जोशी ने मराठी भाषा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, रोहित पवार समेत कई नेताओं ने उन पर निशाना साधा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 6, 2025 5:11 अपराह्न

Bhaiyyaji Joshi
Follow Us
---Advertisement---

Bhaiyyaji Joshi: महाराष्ट्र की राजनीति में आरएसएस नेता भैयाजी जोशी के एक बयान ने नया तड़का लगाने का काम किया है। भैयाजी जोशी के बयान पर सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कड़ा तेवर दिखाते हुए RSS नेता पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने की मांग कर दी है। उद्धव ठाकरे ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि “Bhaiyyaji Joshi के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।” वहीं आदित्य ठाकरे, रोहित पवार, जितेन्द्र अहवाड समेत अन्य कई नेताओं ने भैयाजी जोशी के बयान पर निशाना साधा है।

RSS नेता Bhaiyyaji Joshi के एक बयान से मची खलबली

बीते दिन मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान भैयाजी जोशी ने कहा था कि “मुंबई में कोई एक भाषा नहीं है। मुंबई के हर हिस्से की अलग-अलग भाषा है। घाटकोपर इलाके की भाषा गुजराती है। इसलिए अगर आप मुंबई में रहते हैं, तो यह जरूरी नहीं है कि आपको मराठी सीखनी पड़े।” Bhaiyyaji Joshi के इस बयान के खूब खलबली मची है और वे महाराष्ट्र के कई नेताओं को निशाने पर हैं।

भैयाजी जोशी के बयान पर क्या बोले महाराष्ट्र के नेता?

उद्धव ठाकरे ने तल्ख भाव में कहा है कि “भैयाजी जोशी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।”

आदित्य ठाकरे का कहना है कि “हम देखते हैं कि कोश्यारी से कोराटकर और सोलापुरकर तक ये सभी महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के नायकों और महाराष्ट्र के देवताओं का अपमान करते रहे हैं। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले का अपमान किया है। आज, सुरेश भैयाजी जोशी ने जो कहा है वो मराठी का अपमान है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह तमिलनाडु या गुजरात में ऐसा कुछ कहें।”

एनसीपी शरद पवार गुट के नेता जितेन्द्र अहाड ने Bhaiyaaji Joshi के बयान की आलोटना की है। उनका कहना है कि “भैयाजी जोशी ने हमारी मां का अपमान किया है। उन्होंने एक स्टेशन का नाम लिया और दावा किया कि इसकी भाषा गुजराती है, लेकिन उन्हें मुंबई समझ में नहीं आता। मुंबई एक ऐसी जगह है, जो यहां आता है और इसे अपनाता है उसे कभी पीछे मुड़ना नहीं पड़ता। पहले वे जाति के नाम पर बंटते थे, फिर धर्म के नाम पर, अब यह भाषा को माध्यम बना रहे हैं।”

विधायक रोहित पवार का कहना है कि “क्या सरकार चाहती है कि केवल गुजराती लोगों को नौकरी मिले, मराठी लोगों को नहीं? यह विज्ञापन बहुत गलत है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि कोई भी अन्य भाषा खराब है, लेकिन महाराष्ट्र में मराठी पहली भाषा होनी चाहिए, उसके बाद अन्य भाषाएं आनी चाहिए। सरकार को इस संबंध में तुरंत कुछ कार्रवाई करनी चाहिए। अभी, गुजरात की एक कंपनी है जो गुजरात में नंबर प्लेट प्रदान कर रही है। वहां महाराष्ट्र के लोगों को नंबर प्लेट 550 रुपये में दी जा रही है। हमें मराठी लोगों के बारे में सोचना होगा।”

भैयाजी जोशी ने जारी की सफाई

आरएसएस नेता भैयाजी जोशी ने अपने बयान को लेकर छिड़ी सियासी जंग के बीच सफाई जारी की है। Bhaiyyaji Joshi का कहना है कि “मेरे एक बयान के कारण गलतफहमी हुई है। इसमें कोई सवाल नहीं है कि मुंबई की भाषा मराठी नहीं है। महाराष्ट्र की भाषा मराठी ही है। मुंबई महाराष्ट्र में है और स्वाभाविक रूप से, मुंबई की भाषा भी मराठी है। भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं। मुंबई में भी अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं। इसलिए, यह स्वाभाविक अपेक्षा है कि उन्हें भी यहां आना चाहिए और मराठी सीखना समझना और पढ़ना चाहिए। सह-अस्तित्व कि भारत में इतनी सारी अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग एक साथ रहते हैं। मुझे लगता है कि मुंबई भी इसका एक आदर्श उदाहरण है। मेरी मातृभाषा मराठी है, मैं सभी से इसे एक ही नजरिए से देखने का अनुरोध करता हूं।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026