---Advertisement---

Horoscope Today: जानिए होली 2025 पर किन्हें मिलेगी तरक्की! यहां देखें जॉब से लेकर करियर और लव लाइफ की स्थिति

Horoscope Today: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए आखिर क्या है आज यानी होली पर आपकी राशि में खास, यहां जानिए क्या कहती है आपके ग्रहों की दशा, क्या आपको किस्मत का साथ मिलने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 14, 2025 7:00 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 14, 2025 8:23 पूर्वाह्न

Horoscope Today
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today: होली के दिन आखिर किसकी किस्मत क्या कह रही है। 14 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक को कहां मिलेगी खुशखबरी और किन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आइए जानते हैं क्या है आज के लिए आपका उपाय और कैसे आप होली को अपने लिए हित में बना सकते हैं। ग्रहों की चाल और दशा क्या होली पर आपके हित में है। क्या किस्मत आप पर मेहरबान होने वाली है। इस सब को जानने के लिए जानते हैं होरोस्कोप टुडे।

Horoscope Today में Aries यानी मेष राशि Holi 2025 पर थकान की वजह से आप परेशान हो सकते

होली पर मेष राशि के जातक की बात करें तो आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज थकान की वजह से आप परेशान हो सकते हैं तो ऐसे में व्यर्थ के भाग दौड़ से बचकर रहे। सूर्य को जल अर्पित करने और आज के दिन सुनहरा और नारंगी रंग के कपड़े पहनने से आपको फायदा होगा। आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहने वाली है तो पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

होरोस्कोप टूडे में होली 2025 पर वृषभ यानी Taurus इन्वेस्ट करने से पहले सोचें

वृषभ राशि के जातक की बात करें तो आज आपके लव लाइफ में रोमांस की कोई कमी नहीं रहने वाली है। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कहीं भी इन्वेस्ट करने से पहले सोचें और उसके बाद ही पैसे लगाए। खर्च करने में पहले आपको सोचने की जरूरत है तो दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है। गणेश जी की पूजा करना आपके लिए फायदेमंद है तो हरा और भूरा रंग आज के लिए शुभ है।

Horoscope Today: Holi 2025 में Gemini यानी मिथुन राशि को पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा

मिथुन राशि के जातक की बात करें तो आप थकान से बचने के लिए आराम करने की आपको जरूरत है। देवी लक्ष्मी की पूजा करना आपके लिए फायदेमंद है। गुलाबी और सफेद रंग शुभ है। आर्थिक मामले में आज आपको फायदे मिलने वाले हैं तो वही पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। होली पर आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान है।

Horoscope Today में होली 2025 पर कर्क यानी Cancer के परिवार में खुशहाली बनी रहेगी

कर्क राशि के जातक आज लव लाइफ रोमांटिक होने वाला है और आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से आपको फायदा मिलेगा तो लाल और मैरून रंग आपके लिए शुभ है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी तो स्वास्थ्य के मामले में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Holi 2025 में Horoscope Today Leo यानी सिंह राशि को विवाह के प्रस्ताव आ सकते

सिंह राशि के जातक आज नई संपत्ति में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा तो भगवान विष्णु की पूजा करना आपके लिए फायदेमंद है। पीला और बैगनी रंग आज के लिए शुभ है तो इसके अलावा अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

Horoscope Today में होली 2025 Virgo यानी कन्या राशि को मेहनत का फल मिलेगा

शनि देव की पूजा करने से आज कन्या राशि के जातक को भाग्य का साथ मिलने वाला है। नीला और काला रंग आपके लिए शुभ है। मेहनत का फल मिलेगा और ऐसे में हर जगह आपकी तारीफ होने वाली है। खर्चे पर नियंत्रण करने की जरूरत है तो इसके अलावा पार्टनर के साथ लव लाइफ रोमांटिक होने वाला है।

Horoscope Today: Holi 2025 पर Libra यानी तुला राशि को नौकरी में बदलाव के योग दिखाई दे रहे

तुला राशि के जातक की बात करें तो आज नींद की कमी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव के योग दिखाई दे रहे हैं तो इसके अलावा पार्टनर का सपोर्ट मिलने वाला है। हनुमान जी की पूजा करें और इसके अलावा नीला रंग आपके लिए शुभ है।

Horoscope Today Holi 2025 पर Scorpio यानी वृश्चिक गलतफहमी आपके रिश्ते की बुनियाद हिला सकती

वृश्चिक राशि के जातक आज स्वास्थ्य के मामले में परहेज करें तो उसके अलावा बेवजह उधार लेने से जहां तक बचकर रहे। गलतफहमी आपके रिश्ते की बुनियाद हिला सकती है तो शिव चालीसा का पाठ करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पीला और हल्का हरा रंग आपके लिए आज शुभ है।

होली 2025 पर Horoscope Today में धनु यानी Sagittarius को विश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी

धनु राशि के जातक आज लव लाइफ रोमांटिक होने वाला है। हनुमान चालीसा का पाठ करना फायदेमंद रहेगा तो इसके अलावा लाल और नारंगी रंग शुभ है। आज विश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी तो परिवार में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। धन लाख के संकेत आज दिखाई दे रहे हैं तो ऐसे में होली पर आपकी किस्मत आप पर मेहरबान है।

Holi 2025 पर होरोस्कोप टूडे में Capricorn यानी मकर राशि आय में बढ़ोतरी के चांस

मकर राशि के जातक की बात करें तो आज जॉब में प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा आय में बढ़ोतरी के चांस है। शनि मंत्र का जाप करना आपके लिए फायदेमंद है तो इसके अलावा काला और नीला रंग शुभ माना गया है। आज आपके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं तो इसके अलावा दांपत्य जीवन सुखद होने वाला है।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ राशि फिजूलखर्जी से बचकर रहने में आपकी भलाई

कुंभ राशि के जातक की बात करें तो आज पार्टनर के बीच गलतफहमी ना आने दे। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से आपको फायदा मिलेगा। हरा और पीला रंग आपके लिए शुभ है। मानसिक तनाव से आप परेशान हो सकते हैं तो इसके अलावा जहां तक हो सके फिजूलखर्जी से बचकर रहने में आपकी भलाई है।

होरोस्कोप टूडे में होली 2025 पर Pisces यानी मीन राशि खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

मीन राशि के जातक की बात करें तो आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है तो इसके अलावा खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। लव लाइफ रोमांटिक होने वाला है और पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी तो चंद्रमा को दूध अर्पित करने से आपको फायदा मिलेगा। सफेद और सिल्वर रंग के वस्त्र पहनें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026