---Advertisement---

सर्वे पर विराम! अब Pradhan Mantri Awas Yojana के लाभार्थियों की जारी होगी सूची, इस स्टेप की मदद से फटाफट चेक कर सकते हैं नाम

सर्वे पूरा होने के बाद अब जल्द ही वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूर्ण कर Pradhan Mantri Awas Yojana के लाभार्थियों की सूची जारी की जाएगी। ऐसे में हम आपको उस खास स्टेप के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से लाभार्थी सूची जारी होने के बाद आप अपना नाम आसानी से चेक कर सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 16, 2025 2:30 अपराह्न

Pradhan Mantri Awas Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Pradhan Mantri Awas Yojana: तय समय के साथ ही पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए सर्वे का दौर समाप्त हो चुका है। 15 मई के बाद सर्वे पर विराम लग चुका है और अब बारी है लाभार्थियों की सूची जारी करने की। सर्वे खत्म होने के बाद वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगा, जिसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र आवेदकों की सूची तैयार की जाएगी। ऐसे में अगर आपका नाम उस सूची का हिस्सा बनता है। हम आपको कुछ आसान से स्टेप बताएंगे जिसकी मदद से सूची से नाम चेक करना होगा और फिर उसके आधार पर Pradhan Mantri Awas Yojana का लाभ मिलेगा। तो आइए हम आपको सब कुछ विस्तार से बताते हैं, ताकि जानकारी हासिल करने में मदद मिल सके।

इस स्टेप की मदद से Pradhan Mantri Awas Yojana के लाभार्थी चेक कर सकते हैं नाम!

ये सामान्य की प्रक्रिया है जो सूची जारी होने के बाद पूरी की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 की सूची जारी होने के बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें-

1- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmayg.gov.in/netiayHome/home.aspx पर जाएं।
2- इसके बाद होम पेज पर Stakeholders टैब पर जाएं।
3- तत्पश्चात IAY/PMAYG Beneficiary विकल्प को चुनें।
4- इस विकल्प को चुनने के बाद अपना पंजीकरण नंबर डालें और कैप्चा कोड enter करें।
5- कैप्चा कोड दर्ज कर ‘सबमिट’ विकल्प को चुनें।
6- सबमिट विकल्प को चुनते ही Pradhan Mantri Awas Yojana ग्रामीण 2.0 की सूची नजर आएगी, जिसमें नाम चेक किया जा सकता है।

पीएम आवास योजना के तहत घर मिलने का प्रोसेस क्या है?

इसको समझना थोड़ा जटिल है। हालांकि, सारी जानकारी आधिकारिक साइट पर मौजूद है, जिसके मुताबिक सर्वे के बाद पहले आवेदनों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान पात्र आवेदकों की लिस्ट संबंधित राज्य के ग्रामीण विकास विभागों को भेजा जाएगा। इसके बाद ग्रामीण विकास विभाग बजट आवंटन व अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लाभार्थियों को मदद देने का काम करेगा। सनद रहे कि Pradhan Mantri Awas Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदकों को तय मापदंडों के आधार पर खरा उतरना होगा, ताकि उनकी राह आसान हो सके और आवेदक आवास योजना का लाभ आसानी से ले सकें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026