---Advertisement---

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS: खत्म हुआ सालों का इंतजार, बीच मैदान इमोशनल हुए बेंगलुरु के किंग Virat Kohli; देखें Video

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS: 17 आईपीएल सीजन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला खिताब जीत लिया है। ऐसे में Virat Kohli बीच मैदान इमोशनल हो गए और रोने लगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 4, 2025 12:25 पूर्वाह्न

IPL 2025 Final RCB vs PBKS
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS: 2008 से शुरु हुआ आईपीएल 2025 में 18 साल का हो गया। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आज नया जन्म हुआ है। जी हां, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में Virat Kohli का सालों का सूखा खत्म हो गया है। आईपीएल 2025 फाइनल, आरसीबी बनाम पीबीकेएस मुकाबले में किंग कोहली विराट कोहली का इमोशनल अवतार देखने को मिला। मैच में पंजाब की टीम अपना आखिरी ओवर खेल रही थी, तभी बीच मैदान पर बेंगलुरु के किंग विराट कोहली भावुक हो गए और चेहरे पर जीत की खुशी के आंसू नजर आने लगे।

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS मैच में इमोशनल हुए किंग कोहली

पंजाब किंग्स की टीम अपना 20वां ओवर खेल रही थी, इस दौरान पंजाब के शंशाक सिंह मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे। मगर आईपीएल 2025 फाइनल, आरसीबी बनाम पीबीकेएस मुकाबले में पंजाब का खिताब जीतने का सपना दूर जाने लगा, तो कैमरा विराट कोहली पर आकर ठहर गया। इसके बाद किंग कोहली ने अपनी भावनाओं को छिपाने के लिए चेहरे पर अपने दोनों हाथ रख लिए। 17 साल बाद आरसीबी का आईपीएल खिताब जीतना किंग कोहली की खुशी बयां कर रहा था। एक्स यानी ट्विटर प्लेटफॉर्म पर ‘Mufaddal Vohra’ ने अपने अकाउंट से कोहली के इमोशनल अवतार की वीडियो शेयर की है।

Watch Video-

आईपीएल 2025 फाइनल, आरसीबी बनाम पीबीकेएस मुकाबले को बेंगलुरु ने 6 रन से जीता

बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट कोहली ने 35 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। किंग कोहली ने 3 चौके मारे। भले ही किंग कोहली ने बल्ले ने अधिक धूम नहीं मचाई, मगर कोहली ने अपनी पारी से टीम की जीत में अहम योगदान दिया। वहीं, IPL 2025 Final, RCB vs PBKS मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके बाद 191 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर के बाद 7 विकेट गंवाकर 184 रन ही बना सकी। ऐसे में आईपीएल के 18वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 रन से मैच जीत लिया। याद रहें कि विराट कोहली की आईपीएल जर्सी का नंबर 18 है और बेंगलुरु ने आईपीएल के 18वें सीजन में ही अपनी पहली ट्रॉफी जीती।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026