---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway खुलने के बाद छोटा हरिद्वार जाना होगा आसान, मेरठ से रह जाएगी महज 40 किलोमीटर की दूरी; एक दिन में पूरा हो जाएगा सफर

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे खुलने के बाद छोटा हरिद्वार जाना आसान हो सकता है। इसके साथ ही दिल्ली से मेरठ के बीच की दूरी भी काफी कम हो जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 4, 2025 7:20 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि जून में गंगा दशहरा से लेकर निर्जला एकादशी तक मनाई जाएगी। इन दोनों पवित्र दिनों में गंगा नदी में स्नान करना काफी खास माना जाता है। ऐसे में अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो आप एक दिन में ही गंगा नदी में स्नान करके वापिस घर लौट सकते हैं। जी हां, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के जरिए ऐसा संभव हो सकता है। यह एक्सप्रेसवे अभी पूरी तरह से नहीं खुला है। मगर आने वाले समय में जब यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से खुल जाएगा, तो लोगों को छोटा हरिद्वार जाने में जाने में काफी आसानी होगी।

Delhi Dehradun Expressway से छोटा हरिद्वार जाना होगा आसान

आपको बता दें कि छोटा हरिद्वार यानी मुरादनगर में भी काफी लोग गंगा नदी में स्नान करते हैं। अगर आप उत्तराखंड के हरिद्वार नहीं जा सकते हैं, तो छोटा हरिद्वार एक अच्छा विकल्प हो सकता है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के जरिए छोटा हरिद्वार तक की दूरी काफी कम हो जाएगी। वर्तमान समय में दिल्ली से छोटा हरिद्वार जाने के लिए दिल्ली मेरठ रुट का इस्तेमाल किया जाता है। मगर दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यह दूरी काफी कम हो सकती है। नए रुट के जरिए गाजियाबाद के ट्रैफिक जाम में भी नहीं फंसना होगा। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के जरिए सीधे बागपत फिर मेरठ से होते हुए छोटा हरिद्वार पहुंचा जा सकेगा।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से कम होगी मेरठ की दूरी

कई खबरों के मुताबिक, Delhi Dehradun Expressway के जरिए छोटा हरिद्वार का सफर एक दिन में पूरा किया जा सकेगा। वहीं, इसके साथ ही मेरठ से छोटा हरिद्वार तक की दूरी 40 किलोमीटर की रह जाएगी। ऐसे में अगर आप मेरठ से सुबह निकलेंगे, तो शाम तक आराम से अपने घर पहुंच सकेंगे। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से देहरादून तक जाएगा। लगभग 210 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर 2 घंटे 30 मिनट में दोनों शहरों के बीच की दूरी पूरी की जा सकेगी। हालांकि, अभी तक दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पूरी तरह से नहीं खुला है। कई हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे को जुलाई 2025 से खोलने की उम्मीद है। फिलहाल इसके खुलने की आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026