---Advertisement---

एयरलाइंस की वाट लगाएगा कटरा से घाटी को जोड़ने वाला नया Vande Bharat Train! PM Modi के दौरे से पहले CM Omar Abdullah ने कही बड़ी बात

चर्चित परियोजना कटरा-कश्मीर Vande Bharat Train को हरी झंडी दिखाए जाने से पहले सीएम उमर अब्दुल्ला ने कटरा का दौरा किया है। पीएम मोदी के J&K दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने बड़ी बात कह दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 5, 2025 5:35 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: बहुप्रतिक्षित कटरा टू श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का संचालन होने जा रहा है। आगामी कल 6 जून को पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचेंगे जहां वो नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पूर्व जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज कटरा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। कहा जा रहा है कि जम्मू के कटरा से कश्मीर के श्रीनगर को जोड़ने वाली नई Vande Bharat Train घाटी की तस्वीर बदलेगी। इसके साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उन एयरलाइंस की वाट लगाएगी जो आपात की स्थिति में दोगुना, तीन गुना किराया वसूलते हुए यात्रियों को नुकसान पहुंचाते हैं। CM Omar Abdullah ने इस परियोजना को जम्मू-कश्मीर के लिए बेहद खास बताते हुए केन्द्र का आभार जताया है।

एयरलाइंस की वाट लगाएगा कटरा से घाटी को जोड़ने वाला नया Vande Bharat Train!

यहां वाट लगाने का आशय अनियमितता पर नियंत्रण से है। दरअसल, आपात की स्थिति में एयरलाइंस कंपनियां 5000 रुपए की टिकटें 20000 रुपए तक में बेचना शुरू कर देती हैं। ये बातें खुद सीएम उमर अब्दुल्ला ने कही है। नई वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन से पहले कटरा पहुंचे CM Omar Abdullah ने कहा है कि “मैं इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहा था। यह रेल परियोजना तब शुरू हुई थी जब मैं 7वीं या 8वीं कक्षा में था। अब, मेरे बच्चों ने भी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद काम करना शुरू कर दिया है। कल पीएम मोदी Vande Bharat Train का उद्घाटन करेंगे।”

सीएम अब्दुल्ला ने कहा है कि जब भी हाईवे बंद होता है, तो एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी देखने को मिलती है। Vande Bharat Train के रूप में मिलने वाले इस उपहार से अनियमितता पर रोक लगेगा और पर्यटकों, श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी जबरदस्त फायदा होगा।

नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन से पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी होगा बंपर फायदा!

ये जगजाहिर है कि कनेक्टिविटी बेहतर होने का सीधा असर जनता की जीवनशैली पर पड़ता है। ऐसे में यदि पर्यटन का हब माने जाने वाले जम्मू कश्मीर में कटरा से श्रीनगर तक Vande Bharat Train संचालित होगी, तो इससे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा। जम्मू और कश्मीर के बीच रेल लिंक ना होने से हवाई मार्ग या हाईवे की कनेक्टिविटी का माध्यम हैं। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन का चलना उन तमाम लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनके लिए हवाई यात्रा और सड़क यात्रा सुगम नही है। कहा जा रहा है कि इस रेल परियोजना से वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालु कश्मीर घाटी, और घाटी में आने वाले पर्यटक माता वैष्णो देवी के दरबार तक आसानी से पहुंच सकेंगे। निष्कर्ष स्वरूप बात करें तो चेनाब ब्रिज से होकर गुजरने वाली ये परियोजना जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ पर्यटकों का सफर आसान बनाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026