---Advertisement---

‘हम वापस 1948 वाली…; पाक मंत्री Khawaja Asif ने Shimla Agreement को बताया मृत दस्तावेज; यूजर बोला ‘तो हम पाकिस्तान पर फिर हमला कर सकते है’, देखें वीडियो

Shimla Agreement को लेकर पाक के रक्षा मंत्री ने ऐसा बयान दिया कि उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 6, 2025 1:55 अपराह्न

Shimla Agreement
Follow Us
---Advertisement---

Shimla Agreement: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है। वहीं एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां पाक मंत्री ने Shimla Agreement को मृत दस्तावेज बताया। वहीं अब एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाक के बीच रिश्तें सबसे निचले स्तर पर है। मालूम हो कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाक में स्थिति 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। जिसमे 100 से अधिक आतंकियों की मौत हो गई थी। वहीं अब Khawaja Asif के बयान के बाद भी पाक को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

पाक मंत्री Khawaja Asif ने Shimla Agreement को बताया मृत दस्तावेज

पाक मंत्री Khawaja Asif का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वह Shimla Agreement को मृत बताया, एक इंटरव्यू के दौरान वहीं कहते हुए नजर आ रहे है कि मैने कल भी कहा था कि कंट्रोल लाइन खत्म हो गई है, वापस सीजफायर लाइन पर चली गई है। सिंधू जल समझौते का तो पता नहीं की वह खत्म हुआ है या नहीं, लेकिन शिमला समझौता खत्म हो चुका है, यह एक मृत दस्तावेज है।

यह जंगबंदी लाइन है, हम वापस 1948 वाली स्थिति में आ गए है, जिसके ऊपर पंडित जवाहर लाल नेहरू के बयान है। हालांकि इसे लेकर अब पाक विदेश कार्यालय ने सफाई दी है, और कहा कि शिमला समझौता अभी भी प्रवाही है। इस वीडियो को Political Kida नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है।

शिमला समझौते पर दिए गए के बाद यूजर्स ने पाक मंत्री की ली मौज

गौरतलब है कि ख्वाजा आसिफ का वीडियो वायरल होने के बाद अब यूजर्स भी जमकर इसपर अपनी प्रक्रिया दे रहे है, एक यूजर ने लिखा कि “तो हम पाकिस्तान पर फिर से हमला कर सकते हैं”। एक और यूजर ने लिखा कि

“अब लाहौर पर हमला करके हम उसे पाकिस्तान से बाहर ले जा सकते हैं”। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि

“इसके विपरीत यह भारत के लिए सबसे अच्छा है। पीओके पर काम शुरू करने का समय आ गया है”। हालांकि यह नया नहीं है इससे पहले भी पाक रक्षा मंत्री कई बार ऐसे बेतुके बयान दे चुके है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026