---Advertisement---

NDRF की टीमें रवाना! Ahmedabad Plane Crash के बाद गुजरात में सनसनी, पूर्व CM Vijay Rupani को लेकर संशय बरकरार

Ahmedabad Plane Crash के बाद गुजरात के साथ देश-दुनिया में सनसनी मची है। खबर है कि पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी Air India की इस विमान में शामिल थे। फिलहाल राहत-बचाव का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 12, 2025 3:36 अपराह्न

Ahmedabad Plane Crash
Follow Us
---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: देश के विभिन्न हिस्सों में सनसनी मची है। इसका कारण है अहमदाबाद के रिहायशी इलाके में एयर इंडिया के एक विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना। दोपहर 1:10 पर अहमदाबाद के सरदार बल्लवभाई एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अहमदाबाद प्लेन क्रैश की ज़द में रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ पूर्व सीएम विजय रुपाणी के आने का अंदेशा भी है। एक टिकट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें Vijay Rupani को भी Air India के इसी प्लेन में सवार बताया जा रहा है। फिलहाल NDRF की टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं, ताकि राहत-बचाव से जुड़े कार्य को रफ्तार दी जा सके। Ahmedabad Plane Crash से जुड़ी तस्वीरें इतनी भयावह हैं कि देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। लोग प्लेन में सवार यात्रियों के सुरक्षित होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Ahmedabad Plane Crash के बाद पूर्व CM Vijay Rupani को लेकर संशय बरकरार

एक टिकट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसमें विजय रुपाणी का जिक्र है। वायरल दावे के मुताबिक पूर्व सीएम Vijay Rupani भी एयर इंडिया के इस विमान में सवार थे। रुपाणी अहमदाबाद से उड़ान भरकर लंदन जाने वाले थे। हालांकि, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के कारण सारी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। राहत-बचाव से जुड़े कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक विजय रुपाणी का अब तक पता नहीं चल सका है। सबको आधिकारिक ऐलान की प्रतिक्षा है कि Air India सामने से आकर पैसेंजर्स को लेकर क्या कुछ ऐलान करता है। फिलहाल Ahmedabad Plane Crash ने देश-दुनिया में एक सनसनी मचाई है। आसमान में उठे धुंए का गुब्बार देख लोग विमान में सवार सैकड़ो यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन सेवाएं और अन्य एजेंसियां ​​

हादसा इतना विभत्स है कि देश-दुनिया के लोग इसे देख चिंता व्यक्त कर रहे हैं। Ahmedabad Plane Crash के बाद राहत-बचाव का कार्य जारी है। खबरों के मुताबिक अग्निशमन सेवाएं और अन्य एजेंसियां ​​घटनास्थल पर मौजूद हैं और लगातार आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं। बता दें कि Air India का B787 विमान VT-ANB, अहमदाबाद से गैटविक (लंदन) के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। अभी तक आधिकारिक रूप से यात्रियों के हताहत को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026