---Advertisement---

Boeing कंपनी को बचाने की साजिश या पायलट की गलती! क्या खुल गया Ahmedabad Plane Crash का राज? एविएशन एक्सपर्ट ने समझाया फ्लैप अप का खेल

एविएशन एक्सपर्ट स्टीव ने Ahmedabad Plane Crash के बाद फ्लैप्स अप को लेकर बड़ा दावा किया है। स्टीव का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त Air India विमान के पायलट ने शायद को-पायलट से 'गियर अप' कहा होगा, लेकिन गलती से उसने 'फ्लैप अप' का हैंडल खींच दिया होगा। जिसके कारण हादसा हुआ।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 14, 2025 11:28 पूर्वाह्न

Ahmedabad Plane Crash
Follow Us
---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: घटना के बाद शुरू होता है कार्रवाई का दौर और फिर तरह-तरह के दावे निकलकर सामने आते हैं। अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़े मामले में भी यही हो रहा है। अब फिर एक नया दावा सामने आया है जिसमें एविएशन एक्सपर्ट कैप्टन स्टीव केन्द्र बने हुए हैं। फ्लैप अप को लेकर हो रही तमाम चर्चाओं के बीच उन्होंने इसका खेल समझाया है। Ahmedabad Plane Crash की संभावित वजह बताते हुए कैप्टन स्टीव ने फ्लैप अप का जिक्र किया है। स्टीव का दावा है कि पायलट ने शायद को-पायलट से ‘गियर अप’ कहा होगा, लेकिन गलती से उसने ‘फ्लैप अप’ का हैंडल खींच दिया होगा। इसी कारण से Ahmedabad Plane Crash के रूप में बड़ा हादसा हुआ होगा। स्टीव के इस दावे को Boeing कंपनी को बचाने की साजिश के रूप में भी देखा जा रहा है। आइए हम आपको पूरा माजरा विस्तार से बताते हैं।

Ahmedabad Plane Crash को लेकर एविएशन एक्सपर्ट स्टीव का बड़ा दावा!

एविएशन एक्सपर्ट कैप्टन स्टीव ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना को लेकर बड़ा दावा किया है। स्टीव ने आशंका जताई है कि दुर्घटनाग्रस्त हुए Air India विमान के पायलट ने शायद को-पायलट से ‘गियर अप’ कहा होगा, लेकिन गलती से उसने ‘फ्लैप अप’ का हैंडल खींच दिया होगा। इससे टेकऑफ के तुरंत बाद फ्लैप हट गए और विमान लिफ्ट खो बैठा। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश पायलट की गलती के कारण हुआ है या स्टीव का बयान बोइंग कंपनी को बचाने के लिए की जा रही लॉबिंग का हिस्सा है? Ahmedabad Plane Crash के बाद स्टीव के बयान को लेकर चर्चा छिड़ गई है और तमाम तरह की बातें कही जा रही हैं।

बोइंग विमानों के सुरक्षा मानकों पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल!

मालूम हो कि इससे पूर्व भी Boeing कंपनी के विमानों की सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ चुके हैं। थोड़ा फ्लैशबैक में जाएंगे तो पाएं कि चीन, इथियोपिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, ब्राजील, मैक्सिको, मंगोलिया, मोरक्को जैसे देशों ने पहले ही 737 मैक्स को ग्राउंड कर दिया है। कई दफा फ्लैप्स और लैंडिंग गियर की गलत सेटिंग पर भी सवाल उठ चुके हैं। वहीं कई तकनीकी चुनौतियां भी बोइंग को सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है। यही वजह है कि Ahmedabad Plane Crash के बाद एक बार फिर बोइंग सवालों के घेरे में है और इसे कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026