---Advertisement---

Donald Trump के टैरिफ हमले के बाद, क्या अमेरिका H1B Visa पर लगाएगा रोक? भारतीयों को लग सकता है तगड़ा झटका; समझे इसके मायने

Donald Trump: 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति जल्द H1-B वीजा को लेकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 28, 2025 12:41 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: भारत और अमेरिका के बीच लगातार रिश्तें खराब हो रहे है। मालूम हो कि ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जल्द H1-B वीजा को लेकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते है। बता दें कि यह वीजा अमेरिकी सरकार बेहद खास तौर पर प्रशिक्षित विदेशी नागिरकों को देती है। सबसे खास बात है कि इस श्रेणी में करीब 70 प्रतिशत भारतीयों को वीजा मिलता है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि ट्रंप सरकार इस वीजा को बंद कर सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक इससे सबसे नुकसान भारत को तो होगा ही, लेकिन अमेरिका को भी तगड़ा नुकसान हो सकता है। आईए समझते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Donald Trump क्या H1B Visa पर लगाएंगे रोक?

जानकारी के मुताबिक पिछले 48 घंटों के दौरान ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ रिपब्लिकन पार्टी के कुछ बड़े नेता और समर्थकों ने H1B Visa पर रोक लगाने की बात कर रहे है, और यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि अगर अमेरिकी सरकार द्वारा इस वीजा की सुविधा को बंद कर दिया जाता है तो इसका असर सबसे ज्यादा भारतीयों पर पड़ने वाला है। बता दें कि H1B Visa लेकर बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिका में रहते है और अपना योगदान दे रहे है। वीजा रद्द करने की मांग नई नहीं है, इससे पहले भी कई बार Donald Trump ने इसमे बदलाव के संकेत दिए थे, वहीं अब देखना होगा कि इस बार एचवन-बी वीजा को लेकर अमेरिकी सरकार क्या कदम उठाती है।

बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवरों पर पड़ेगा इसका असर

आपको बताते चले कि हर साल भारत से बड़ी संख्या में भारतीय इंजीनियर, डॉक्टर और शोधकर्ता अमेरिका H1B वीजा के माध्यम से जाते हैं। अगर सख्त नियम कर दिया जाता है, या उसमे रोक लगा दी जाती है, तो इसका सीधा असर भारत के आईटी सेक्टर और भारतीय टैलेंट पर पड़ेगा, जो भारत सरकार और लोगों के लिए एक चिंता का विषय है। मालूम हो कि अमेरिका लगातार भारत पर कड़े प्रतिबंध लगा रहा है, पहले 50 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाया और अब H1B Visa को बंद करने की बात सामने आ रही है। हालांकि इसे लेकर अभी तक अधिकारिक ऐलान तो नहीं किया गया है। इस वीजा से दोनों ही देशों को फायदा होता है, यानि यह साफ है कि अगर एच1बी वीजा पर किसी तरह का प्रतिबंध लगता है तो इससे दोनों ही देश यानि अमेरिका और भारत को तगड़ा नुकसान हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026