---Advertisement---

Heart Health: दिल की बीमारी इन 3 लक्षणों से करें, जिंदगी से प्यार है तो जरा भी ना करें इग्नोर

Heart Health: दिल की बीमारी के बारे में जानने के लिए आपको अपने शरीर में ये खास लक्षण दिखने बहुत जरुरी है. इनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, आपकी हार्ट हेल्थ कैसी है?

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 7, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Heart Health
Follow Us
---Advertisement---

Heart Health: हार्ट के मरीज दुनियभर में बढ़ते जा रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है? दिल की बीमारियां कभी भी अचानक से पैदा नहीं हो जाती हैं। वो सालों तक चुपचाप अंदर ही अंदर पनपती रहती हैं।  टेंशन की बात यह है कि जब तक यह खतरे के निशान तक नहीं पहुंच जाती तब तक हमें इनके बारे में कुछ भी पता नहीं चलता। लेकिन अगर आप थोड़े से सतर्क रह और आपको सही मालूमात हो तो आपका दिल हमेशा कुछ पॉजिटिव सिग्नल्स भी देते रहता है। जिनके बेस पर हम यह कह सकते हैं कि मेरा दिल हेल्दी है। इसलिए शरीर में दिखने वाले  इन 3 लक्षणों को जरा भी इग्नोर ना करें.

दिल की धड़कन करें चेक

दिल की स्थिति जानने के लिए धड़कन ठीक से चल रही है या नहीं, ये जानना जरुरी है. सबसे पहले सीधे बैठ जाइए. रिलैक्स हो जाइए, अपने दाएं हाथ की दो उंगलियों को बाएं हाथ की कलाई के ऊपर रखिए और अपनी पल्स को फील कीजिए. घबराइए नहीं अगर आप पहली बार ऐसा कर रहे हैं। पल्स देखने की कोशिश पहले कभी नहीं करी है तो हो सकता है कि आपको एकदम से यह महसूस ना हो। ऐसे में उंगलियों को थोड़ा सा इधर-उधर घुमाइए, टटोलिए और अपनी पल्स को फील होने दीजिए.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha

अब ध्यान से इस पल्स को आप फील कीजिए और देखिए कि क्या आपकी धड़कन एक रिदमम में चल रही है. अगर ये एक जैसी चल रही है तो ये स्ट्रोंग हार्ट हैं. अगर आपकी पल्स रेगुलर है, तो यह एक पॉजिटिव साइन है और अगर आपकी पल्स में कोई फर्क महसूस आपको हो रहा है, यह कभी तेज होती है, कभी हल्की होती है या कभी बीच में मिस हो रही है, तो यह एक खतरे की घंटी है जो कि आपको फौरन नोटिस करनी
चाहिए.

ब्रिस्क वॉक से करें चेक

अगर 1 मिनट ब्रिस्क वॉक करके आप नॉर्मली बातचीत कर पा रहे हैं. सीने में कोई भारीपन आपको नहीं है तो ऐसे में यह एक पॉजिटिव साइन है कि आपका दिल प्रॉपर्ली काम कर रहा है.लेकिन अगर सिर्फ 1 मिनट की ब्रिस वॉक से ही आपको बहुत ज्यादा सांस फूल रही है या चेस्ट में प्रेशर फील हो रहा है तो इसे इग्नोर मत कीजिए. अगर पहले आप आसानी से चल लेते थे और अब अचानक से आपका स्टैमिना कम हो गया है तो ये आपकी बॉडी का एक सिग्नल होता है कि दिल को जिस तरह से प्रॉपर वे में काम करना चाहिए वो उस तरह से नहीं कर रहा है. वैसे इसका मतलब यह नहीं है कि आपको श्योर शॉट कोई ब्लॉकेज वगैरह हो गया है लेकिन इससे आपको फंक्शनल रिजर्व का एक अंदाजा जरूर लग जाता है.

शिन बोन बताएगी आपकी हार्ट हेल्थ

अपने शिन बोन पर यानी अपनी जो लोअर लेग की एकदम फ्रंट वाली बोन होती है उसके ऊपर 5 सेकंड के लिए अपनी उंगली से
जोर से दबा कर रखिए और फिर छोड़ दीजिए. नोटिस कीजिए कि जहां पर आपने दबाया था क्या वहां कोई गड्ढा सा रह गया है या फिर
स्किन वापस तुरंत नॉर्मल स्टेट में आ गई है. अगर आपको वहां एक गड्ढा सा नजर आ रहा है तो यह बताता है कि दिल की पंपिंग पावर  कम हो गई है और अगर स्किन एकदम से नॉर्मल वापस से अपनी पोजीशन में आ रही है. तो इसका मतलब है कि हार्ट की पंपिंग ठीक है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karishma Tanna

अप्रैल 6, 2026

Weight Loss

अप्रैल 6, 2026

Viral Video

अप्रैल 6, 2026

Anurag Kashyap

अप्रैल 6, 2026

Bhooth Bangla Trailer

अप्रैल 6, 2026

Rajpal Yadav

अप्रैल 6, 2026