---Advertisement---

Rashifal 30 April 2026: नरसिंह जयंती पर किन जातकों की किस्मत को मिलेगा यू-टर्न, जानें आपके लिए कैसा है महीने का आखिरी दिन

मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए आखिर किस्मत किस तरफ रख करने वाली है। आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है या नहीं। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 29, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 30 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 30 April 2026: क्या आप भी राशिफल में भरोसा रखकर उसी के द्वारा सुझाए गए उपाय को करते हैं। अगर हां तो आइए जानते हैं गुरुवार राशिफल 30 अप्रैल 2026 में आपकी किस्मत क्या कह रही है। बता दे कि दिन आज का इसलिए खास है क्योंकि आज नरसिम्हा जयंती है। ऐसे में किस उपाय को करने से गुरुवार का दिन आपके लिए उत्तम बन सकता है। परिवार से लेकर प्यार, करियर और जॉब के लिहाज से कैसा रहने वाला है आज का दिन। आइए जानते हैं राशिफल 30 अप्रैल 2026 जहां चंद्रमा मेष राशि पर मेहरबानी दिखा सकता है।

Rashifal 30 April 2026 में जानें क्या है किस्मत में मेष राशि के


मेष राशि के जातक की बात करें तो लाल दाल दान करने से आपका हर काम बनने वाला है तो किसी कारण बस मन परेशान रह सकता है। वैवाहिक जीवन में क्रोध आपके रिश्ते को बिगाड़ देने के लिए काफी है। ऐसे में धैर्य रखें और बिना सोचे बात करने से बचें। संतान को लेकर परेशान हो सकते हैं।

वृष राशि के लिए क्या बताया गया खतरा

राशिफल 30 अप्रैल 2026 में वृष राशि के जातक राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से आपको फायदा होगा। बिजनेस में आय बढ़ोतरी की संभावना है लेकिन नौकरी में किसी भी तरह की विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। शादीशुदा जिंदगी काफी रोमांटिक होने वाला है लेकिन समय की बर्बादी करने से बचें।

कहां अलर्ट रहे मिथुन राशि के जातक

माता दुर्गा की पूजा करने से मिथुन राशि के जातक को फायदा हो सकता है। किसी भी काम को करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना जरूरी है। थकान की वजह से परेशान हो सकते हैं तो रेस्ट करने की सलाह दी जाती है। जिम्मेदारी बढ़ेगी और ऐसे में वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि के लिए क्या है राशिफल 30 अप्रैल 2026 का योग

कर्क राशि के जातक के लिए नरसिम्हा जयंती पर सुंदरकांड का पाठ करने की सलाह दी जाती है। आज आपको कई अवसर मिलेंगे और ऐसे में अपने आपको नजरअंदाज करने की गलती ना करें। सेहत को लेकर खास ख्याल रखने की जरूरत है तो प्रमोशन के चांसेस भी नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि के लिए क्या बताया गया है किस्मत में

सिंह राशि के जातक की बात करें तो आय और धन के मामले में आज आपके लिए दिन लकी हो सकता है। प्यार के मामले में दिन खुशनुमा है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। घर के छत पर लाल चोला लगाने से फायदा होगा। मेहनत करने से फायदा लेकिन गुस्से से नुकसान होगा।

राशिफल 30 अप्रैल 2026 में जानें कन्या राशि की किस्मत

मां की सेहत को लेकर कन्या राशि के जातक आज परेशान रह सकते हैं। बिजनेस के लिए समय अनुकूल है लेकिन बिना मेहनत कुछ भी हाथ नहीं आएगा। रिश्तो के लिए समय देने का जरूरत है नहीं तो वे आपसे दूर हो जाएंगे। ज्यादा उम्मीद आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। सफेद चीजों का दान करना लाभदायक साबित होगा।

तुला राशि के लिए क्या है गुरुवार का उपाय

तुला राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो किताबों का दान करना आपके लिए फायदेमंद है। तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। वहीं बिजनेस में फायदे होने के साथ-साथ सेहत में कुछ मुश्किलें आ सकती है।

वृश्चिक राशि के लिए जानें किस्मत की कृपा

वृश्चिक राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो देवी दुर्गा को लाल फूल चढ़ाने से फायदा हो सकता है। अहंकार करने से बचने की सलाह दी जाती है। पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं प्यार को आज किसी की नजर लग सकती है।

धनु राशि के लिए क्या है भाग्य का खेल

पिता के बिजनेस को आज धनु राशि के जातक और भी बढ़ाएंगे और धन लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। गुलाब का फूल लगाने से आपको फायदा होगा। पुरानी बातों को भूलने में ही आपकी भलाई है। परिवार में कुछ चीजों की वजह से चिंता बढ़ सकती है लेकिन आपको योग करने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि को कहां रहना है अलर्ट

राशिफल 30 अप्रैल 2026 में जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेना मकर राशि की जातक के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पक्षियों को दाना डालने से फायदा होगा। खान-पान में संयम बरतने के साथ-साथ आज क्वालिटी टाइम बिताने की जरूरत है। मां को लेकर कुछ ऐसे संदेश मिल सकते हैं जिससे आप परेशान हो जाएंगे।

कुंभ राशि की क्या है किस्मत

शिव सहस्त्रनाम का जाप करने से राशिफल 30 अप्रैल 2026 में कुंभ राशि के जातक को फायदा हो सकता है। किसी भी काम को करने में आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। जमीन खरीद सकते हैं लेकिन लालच से बचने
की सलाह दी जाती है। आज के दिन व्यस्तता बनी रहेगी।

मीन राशि के लिए क्या है गुरुवार का योग

मीन राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो गुरुवार को पानी से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। पालतू जानवर को खाना खिलाने से फायदा होगा। ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। विदेश जाने के योग दिखाई दे रहे हैं तो सरकारी काम में भी मुश्किलें नहीं आएंगी। रोमांटिक लाइफ वाला है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengal Exit Polls 2026

अप्रैल 29, 2026

Rain Alert 30 April 2026

अप्रैल 29, 2026

कल का मौसम 30 April 2026

अप्रैल 29, 2026

Asim Munir

अप्रैल 29, 2026

PM Kisan Yojana

अप्रैल 29, 2026

AI Tools

अप्रैल 29, 2026