---Advertisement---

Cancer: कहीं आप तो नहीं दे रहे फैमिली को जहर! जानिए वो 5 डाइट में बदलाव जो बन सकता है साइलेंट किलर

Cancer: बीमारी को कम करने के लिए यह जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कुछ खास बदलाव करें। अगर आप अपनी लाइफस्टाइल में यह 5 सुधार कर लेते हैं तो काफी हद तक बीमारी के रिस्क से खुद को बचा सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 22, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Cancer
Follow Us
---Advertisement---

Cancer: यह सच है कि आप अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल अपने खान-पान पर ध्यान देकर कर सकते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि बड़ी-बड़ी बीमारियों को भी सुधारा जा सकता है। जी हां अगर आप अपनी डाइट में 5 खास बदलाव कर लेते हैं तो शायद आपकी फैमिली में किसी को भी कैंसर ना हो। डॉक्टर धमीजा ने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को बताते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं बदलाव जो आपको कैंसर से बचा सकते हैं और यह आपकी जिंदगी के लिए जादू से कम नहीं है। आइए जानते हैं आखिर क्या है वह खास चीज जिसे डाइट में बदलकर आप बीमारी को मात दे सकते हैं।

Cancer को कैसे रोक सकते हैं आप

इस वीडियो में यह भी बताया गया है कि WHO का कहना है कि ग्लोबली 10 कैंसर में से 4 को रोका जा सकता है क्योंकि लोग अपनी लाइफस्टाइल को नहीं सुधारते हैं और अपनी बुरी आदत नहीं छोड़ते हैं।

कैंसर बचने के लिए डाइट में फाइबर की मात्रा का रखें ध्यान

डॉक्टर धमीजा ने वीडियो में बताया है कि कैंसर से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा को रखना जरूरी है। रोटी, चावल की जगह आप मिलेट्स, ज्वार, बाजरा का इस्तेमाल करें। इससे भी नहीं हो पाता है तो आप सप्लीमेंट्स ले सकते हैं जिससे आप कैंसर के रिस्क को कम कर रहे हैं।

रेड और प्रोसेस्ड मीट्स खाने से बचाना क्यों है जरूरी

एक्सपर्ट की माने तो अगर आप बिना सोचे समझे रेड और प्रोसेस्ड का सेवन कर रहे हैं और आपको लग रहा है कि यह फायदेमंद है तो शायद आप गलत है इसकी जगह पर आप मछली, अंडे और चिकन खा सकते हैं लेकिन रेड मीट आपके लिए खतरे की घंटी बन सकती है।

एक ही तेल का बार-बार इस्तेमाल करना आपके लिए क्यों है नुकसानदायक

आप एक ही तेल को अगर बार-बार इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे दोबारा से गर्म करने की गलती कर रहे हैं तो सतर्क होने की जरूरत है क्योंकि जितनी बार यह तेल गर्म होता है ट्रांस फैट्स की मात्रा बढ़ती है जो आपके हार्ट के लिए जहर है और कैंसर के रिस्क को बढ़ाता है। ऐसे में बाहर की चीजों से भी खाने से बचें।

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग आपके लिए है कैंसर में रिस्की

स्मोकिंग और शराब आपके लिए जानलेवा बन सकता है अगर आप कम भी कर रहे हैं तो यह आपके लिए बड़े कैंसर के रिस्क को पैदा करने के लिए काफी है। यह आपकी जान तक ले सकता है।

स्क्रीनिंग को लेकर हो जाए सतर्क

30 साल की उम्र में कैंसर की स्क्रीनिंग शुरू हो जाती है और ऐसे में अगर आप भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं तो आप स्क्रीनिंग का जरूर ध्यान दें क्योंकि इसकी वजह से आप बीमारी को शुरू होने से पहले ही पकड़ सकते हैं

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

India's Got Latent 2

जून 21, 2026

Lucknow Viral Video

जून 21, 2026

Nishant Kumar

जून 21, 2026

Father's Day 2026

जून 21, 2026

Rakul Preet Singh

जून 21, 2026

International Yoga Day

जून 21, 2026