---Advertisement---

Rashifal 10 August 2026: सावन के दूसरे सोमवार को क्या करें और क्या करने से बचें 12 राशि के जातक, जानें शुभ-अशुभ का संयोग

Rashifal 10 August 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए आखिर सोमवार कैसा रहने वाला है और किसे फायदा तो किसका नुकसान होने की संभावना दिखाई दे रही है। जानिए आपका भाग्यफल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 9, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 10 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 10 August 2026: ग्रहों की चाल के अनुसार अगर सावन के दूसरे सोमवार की बात करें तो चंद्रमा कर्क राशि की तरफ संचार करने के लिए तैयार है। ऐसे में करियर से लेकर आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य पर इसका गहरा असर देखने को मिलने वाला है। 12 राशि के जातकों के लिए कैसा होने वाला है राशिफल 10 अगस्त 2026 जातकों को क्या करने की सलाह दी जाती है। आपके लिए क्या शुभ फल बताए गए हैं। आइए जानते हैं किस तरफ आपकी किस्मत मोड लेने के लिए तैयार है तो कहां खतरा बताया गया है।

Rashifal 9 August 2026 में क्या है मेष राशि की किस्मत

मेष राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो करियर में रुके हुए काम सभी पूरे होंगे। मेहनत करने से फायदा हो सकता है। धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं तो मानसिक रूप से आपको महसूस करने वाले हैं। नेगेटिव चीजों से खुद को दूर रहने की सलाह दी जाती है।

जानें वृष राशि को कहां है फायदा

वृष राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो धेर्य से काम लेने से करियर बेहतरीन हो सकता है। राशिफल 9 अगस्त 2026 में आर्थिक स्थिति में बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे। थकान की वजह से परेशान हो सकते हैं। अनजान लोगों पर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

मिथुन राशि के लिए जानें किस्मत की दशा

मिथुन राशि की किस्मत की बात करें तो बिजनेस में तरक्की के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो राजयोग का असर देखने को मिल सकता है। आमदनी बढ़ने की संभावना है तो स्वास्थ्य के लिहाज से आज कुछ चीज गड़बड़ हो सकती है। नए अवसरों को हाथ से न जाने दे।

कर्क राशि के लिए जानें राशिफल 10 अगस्त 2026

कर्क राशि के जातक तनाव की वजह से आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। भावुक होकर कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। खर्च बढ़ने की संभावना है तो ऐसे में बजट को बनाकर रखना जरूरी बताया गया है। वहीं भाग दौड़ की स्थिति बनी रह सकती है।

सावन के दूसरे सोमवार को क्या है खास

सिंह राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो राशिफल 10 अगस्त 2026 में किसी अपनों से सलाह लेने से फायदा हो सकता है। बड़े बुजुर्ग की सहायता से काम आसान होगा। मेहनत की सराहना होगी और करियर में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है।

कन्या राशि को कहां रहना होगा सावधान

कन्या राशि बिजनेस और नौकरी दोनों में प्रगति के अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति की वजह से विवाद जो लंबे समय से चल रहा था वह हल हो सकता है। जमीन और वाहन खरीदने के योग दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन खास होने वाला है लेकिन मौसमी बीमारियों से सावधान रहे।

तुला राशि के लिए जानें किस्मत की दशा

राशिफल 10 अगस्त 2026 में अगर तुला राशि की जातक की किस्मत की बात करें तो आज का दिन काफी लाभदायक होने वाला है। नौकरी में सीनियर्स का सपोर्ट मिलने वाला है तो आय के नए स्रोत खुलने वाले हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो माता लक्ष्मी को गुलाब फूल अर्पित करने से फायदा हो सकता है।

वृश्चिक राशि क्या करें सोमवार को खास

स्वास्थ्य के लिहाज से कोई भी लापरवाही बरतने से नुकसान हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। किसी से पैसे लेने और देने से बचें क्योंकि नुकसान हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि के साथ-साथ निवेश करने से लाभ मिलने से पूरी संभावना है।

धनु राशि के लिए भाग्य का हाल जानें

धनु राशि के लिए अगर राशिफल 10 अगस्त 2026 की बात करें तो काम में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव बना रहने वाला है। पार्टनर के साथ मतभेद होने की संभावना दिखाई दे रही है। आंखों में दर्द और जलन की वजह से परेशानी हो सकती है। नींद पूरी करने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि के लिए जानें किस्मत

मकर राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो पुरानी बीमारी से राहत मिलने की संभावना है तो मेहनत करने से आर्थिक लाभ संभव है। कानूनी मुसीबतों से बचने की सलाह दी जाती है तो दुश्मनों को मात दे पाएंगे। सोच समझकर कोई फैसला ले।

कुंभ राशि के लिए राशिफल 10 अगस्त 2026

कुंभ राशि के लिए किस्मत की बात करें तो शेयर बाजार में सफलता मिलने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। आर्थिक पक्ष आपके लिए मुनाफा से भरा रहने वाला है तो सरकारी नौकरी की प्लानिंग अगर आप कर रहे हैं तो आपको लाभ मिल सकता है। लाल रंग पहने फायदा होगा।

मीन राशि के लिए क्या है भाग्यफल

आज का दिन नौकरी और व्यापार के इतिहास से काफी अच्छा बताया गया है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने की संभावना है तो घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने से फायदा हो सकता है। सोमवार आपके लिए प्यार के लिहाज से खास है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 9, 2026

कल का मौसम 10 August 2026

अगस्त 9, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 9, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026