---Advertisement---

Rashifal 26 August 2026: बुधवार को 12 राशियों में किसके लिए भाग्य अच्छा तो किसका होगा बुरा, जानिए वाहन और प्यार से किसे मिलेगा धोखा

Rashifal 26 August 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए आखिर क्या कहा गया है किस्मत में और कहां बचकर रहने की जरूरत बताई गई है। जानिए भाग्य का हाल बुधवार को क्या कह रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 25, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 26 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 26 August 2026: बुधवार सावन माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी चंद्रमा धनु और मकर राशि की तरफ संचार करने वाला है और ऐसे में कई राशियों के लिए किस्मत की दशा बदलने के लिए तैयार है। ऐसे में किसके लिए सावधान रहना जरूरी बताया गया है तो किन्हे मुसीबत से लड़ने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। आपके भाग्य के तारे क्या बता रहे हैं और राशिफल 26 अगस्त 2026 में कहां किस्मत की मेहरबानी देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं सितारों की स्थिति बदलने से आपके भाग्य में क्या बदलाव आए हैं।

Rashifal 26 August 2026 में मेष राशि का जानें भाग्य

मेष राशि की किस्मत की बात करें तो बुधवार को परिवार में किसी अपने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी की पढ़ाई तो किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विवाद की वजह से घर में क्लेश होने की संभावना नजर आ रही है। किसी अपनों से दुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

वृष राशि को कहां है खास

वृष राशि के लिए किस्मत की बात करें तो उत्साह की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है। बिजनेस में नुकसान होगा और आज हर मामले में लाभ मिल सकते हैं। आर्थिक आमदनी बढ़ने की संभावना है तो जहां तक हो सके व्यापार बढ़ने के बारे में सोचे।

मिथुन के लिए क्या है खतरा

राशिफल 26 अगस्त 2026 में मिथुन राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो विद्यार्थी को सफलता मिलने की पूरी संभावना है। दुश्मनों से हार की प्राप्ति हो सकती है तो ऐसे में संभाल कर रहे। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना दिखाई दे रही है।

कर्क राशि के लिए क्यों खास है बुधवार

कर्क राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो आपका आज का दिन काफी खास होने वाला है। पार्टनर से प्यार और पैसे दोनों मिलने वाले हैं। मनपसंद भोजन का लुत्फ उठाएंगे लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है। हंसी मजाक से बचकर रहे नहीं तो आपका दिल दुख सकता है।

राशिफल 26 अगस्त 2026 में सिंह राशि के जातक

सिंह राशि के लिए किस्मत की बात करें तो भूमि और वाहन खरीदने के योग दिखाई दे रहे हैं। आय के नए स्रोत खुलने की संभावना दिखाई दे रही है तो रोजगार में मन मुताबिक फायदे होंगे। बिजनेस में भी लाभ मिल सकता है। कहीं अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो संभल कर रहे।

कन्या राशि के लिए क्यों खास है दिन

कन्या राशि के लिए अगर राशिफल 26 अगस्त 2026 की बात करें तो शत्रुओं से बचना जरूरी है क्योंकि आप परेशान हो सकते हैं। घर परिवार की चिंता परेशान कर सकती है। बीमार हो सकते हैं तो ऐसे में अपना ध्यान रखें। लेनदेन से बचकर रहने की जरूरत है।

तुला राशि के लिए क्या है खास

तुला राशि के जातक के लिए आज अपनों से ही सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वह आपका नुकसान कर सकते हैं। इसके अलावा शारीरिक कष्ट संभव है। कहीं भी अगर आप पैसे इन्वेस्ट करते हैं तो नुकसान मिल सकता है। मन में बेचैनी बनी रह सकती है तो कोर्ट कचहरी के मामले में फायदे होंगे।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है फायदा

वृश्चिक राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो नौकरी में आपके पार्टनर का साथ मिलेगा तो वहीं सीनियर से तारीफ मिल सकती है। बिजनेस में फायदे होंगे लेकिन बिना वजह आपके मन में बेचैनी बनी रह सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे और मन प्रसन्न रहने वाला है।

राशिफल 26 अगस्त 2026 में धनु राशि की जानें किस्मत

धनु राशि के जातक के लिए शत्रुओं से सावधान रहने के लिए बताया गया है। वाहन चलाते समय सावधान रहे नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। पहले से चली आ रही बीमारियां परेशान कर सकती है। व्यर्थ में किसी से भी बात होने की भी संभावना दिखाई दे रही है।

कहां सावधान रहे मकर राशि के जातक

राशिफल 26 अगस्त 2026 में अगर मकर राशि के लिए किस्मत की बात करें तो वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव का द्वारा जारी रहेगा लेकिन आर्थिक लाभ संभव है तो ऐसे में जो भी करें सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि को कहां है नुकसान

कुंभ राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो लंबे समय से जो काम आप नहीं कर पा रहे थे वह आप करेंगे। लाभ के अवसर मिलने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है तो बिजनेस में कुछ फायदे तो कुछ नुकसान हो सकते हैं।नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी।

क्या है मीन राशि के लिए किस्मत में खास


मीन राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो आज आपके लिए मान सम्मान में कोई कमी नहीं रहने वाली है। सामाजिक कार्य में आपके लिए प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप जो भी करेंगे उसकी लोग तारीफ करते नहीं थकेंगे। हालांकि इस दौरान आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

कल का मौसम 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Rain Alert 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 25, 2026