Kanika Mann: बिग बॉस 20 में अपनी नजाकत भरी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने वाली हसीना जिन्हें लेकर हर वीकेंड के वार पर सलमान खान मजे लेने में पीछे नहीं रहते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं कनिका मान की जो 7 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अमन गांधी ने शो के दौरान इस बात का आरोप लगाया था कि कनिका मान ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाया है जिसकी वजह से वह अपने फेस एक्सप्रेशन को इस तरह से रखती हैं लेकिन अगर स्किन केयर एक्सपर्ट की बात करें तो उनके मुताबिक यह रिजल्ट किसी कॉस्मेटिक सर्जरी का नहीं बल्कि रेगुलर स्किन केयर का है।
कैसे Kanika Mann हैं खूबसूरत स्किन की मालकिन
यूट्यूब चैनल से बात करते हुए एक्सपर्ट ने इस बारे में लोगों को पूरी सच्चाई बता दी है जहां कहा गया है कि कनिका मान की तरह शार्प जॉ- लाइन सर्जरी की वजह से नहीं है। लगातार अगर आप अपने स्किन केयर पर ध्यान देते हैं फेशियल करवाते हैं और HIFU और RF ट्रीटमेंट लेते हैं तो इससे आपको निश्चित तौर पर परिणाम मिलता है। ऐसे में आप एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं।
कैसे स्किन का ध्यान रख सकते हैं आप
वहीं इस वीडियो में एक्सपर्ट ने बताया है कि अगर आप रेगुलर स्किन केयर कर रहे हैं। कुछ ट्रीटमेंट और फेशियल ले रहे हैं तो आप इस तरह का रिजल्ट देखेंगे जो कनिका मान के चेहरे पर नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि अगर आप नियमित तौर पर महीने में एक बार फेशियल करते हैं, क्लीनअप करते हैं और अपनी स्क्रीन पर रेगुलर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं तो आपको भी इस तरह का परिणाम मिल सकता है।
कनिका मान की तरह पा सकती हैं जॉ लाइन
एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि शार्प जॉ लाइन के लिए नॉर्मली सेशन करवाया जाता है जिससे फैट कम हो जाता है। स्किन लिफ्ट होती है और टाइट हो जाती है तो वही RF से स्किन टाइटनिंग और हाइड्रेशन होता है। इससे आपका जॉ-लाइन शार्प होता है। एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि वैसे सामान्य तौर पर बेसिक क्लीनअप और कार्बन फेशियल काफी होता है।
एक्सपर्ट ने खूबसूरती का राज यही बताया कि अगर आप किसी भी स्किन केयर रूटीन को लगातार करते रहते हैं तो इससे आपको फायदा होता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।







