---Advertisement---

Raha Kapoor के चौथे जन्मदिन के बीच डबल सेलिब्रेशन! बेटी को जिंदगी का ‘दीया’ मानते हैं रणबीर कपूर, क्यों लोग बोल रहे ‘बॉर्न फॉर द स्टेज’

Raha Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही खुमार देखने को मिलता है। इस सबके बीच उनके जन्मदिन का मौका निश्चित तौर पर डबल सेलिब्रेशन से कम नहीं है। जानिए पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 6, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Raha Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Raha Kapoor: कपूर खानदान की लाडली 6 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। यह दिन निश्चित तौर पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए काफी खास है क्योंकि जहां एक तरफ उनकी बेटी 4 साल की हो चुकी है तो वही फिलहाल ट्रेडिंग स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल है। राहा कपूर की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब होते हैं और यह सच है कि चौथे जन्मदिन डबल सेलिब्रेशन से कम नहीं है। जहां दिवाली नजदीक है तो दूसरी तरफ रणबीर कपूर की इतनी बड़ी फिल्म रामायण रिलीज हुई है तो यह फैंस के लिए दोहरे जश्न की तरह है।

राहा कपूर को लेकर क्या बोले रणबीर कपूर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

दरअसल धनतेरस पर राहा कपूर का 2026 में जन्मदिन है और दिवाली ठीक दो दिन के बाद आ रहा है। ऐसे में रणबीर कपूर ने कहा कि परिवार के लिए यह सेलिब्रेशन जैसा है क्योंकि उनकी बिग बजट फिल्म रामायण पार्ट वन भी रिलीज हुई है और फैंस का इसे लेकर एक अलग एक्साइटमेंट देखा जा रहा है। रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि राहा कपूर उनकी जिंदगी का असली दिया हैं। उन्होंने कहा कि बेटी के आने से उनकी पूरी दुनिया रोशन हो गई है और उनके लिए सबसे बड़ी खुशी लेकर आई है। उन्होंने कहा कि एक पिता बनने के बाद उनकी जिंदगी में असली ठहराव आया है।

राहा कपूर को क्यों लोग कह रहे बोर्न फॉर थे स्टेज

इतना ही नहीं अगर बात करें राहा कपूर की तो लोग उन्हें बोर्न फॉर द स्टेज बता रहे हैं क्योंकि हाल ही में रणबीर कपूर ने बताया था कि राह ने उनके साथ एक सीन भी शूट किया था। वहीं रामायण पार्ट 1 में वह साई पल्लवी के साथ भी सीन शूट की थी। ऐसे में लोगों का कहना है कि ऋषि कपूर की खानदान में यह चौथी पीढ़ी होने वाली है जिसमें स्टारडम नजर आएगा। हालांकि यह तो सिर्फ फैंस की अपनी अपनी राय है।

 

Raha Kapoor संग रणबीर कपूर की लेटेस्ट फोटोज वायरल

वहीं इस सबसे हटके अगर आलिया भट्ट के लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो उन्होंने रणबीर कपूर और राहा कपूर की बीटीएस तस्वीरें शेयर की है। जहां भगवान राम के लुक में रणबीर नजर आ रहे हैं तो उनकी बेटी वहीं खड़ी नजर आ रही है। इन फोटोज को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, “आपने इसमें अपनी पूरी जान लगा दी और फिर भी उसके लिए आपके पास सब कुछ बचा रहा। मुझे आप पर बहुत गर्व है। रणबीर और उन सभी लोगों पर भी जिन्होंने फिल्म के शानदार अनुभव में अपना दिल और जान लगा दी। कुछ कहानियां हम सबसे बड़ी होती है और रामायण उनमें से एक है।”

हमारी तरफ से भी राहा कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026