---Advertisement---

Aaj ka Rashifal 20 January 2024: शनिवार को इन तीन राशियों पर रहेगी भगवान शनि की कृपा, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal 20 January 2024:आज हफ्ते का आखिरी दिन यानि की शनिवार है। ऐसे में अगर आप राशियों के बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं। इसके साथ ही अपने आने वाले भविष्य को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं तो आपको अपना आज का भविष्यफल जरुर जानना चाहिए। क्योंकि 20 जनवरी 2024 को कई राशि के ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 20, 2024 7:00 पूर्वाह्न

Aaj ka Rashifal 9 february 2024
Follow Us
---Advertisement---

Aaj ka Rashifal 20 January 2024:आज हफ्ते का आखिरी दिन यानि की शनिवार है। ऐसे में अगर आप राशियों के बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं। इसके साथ ही अपने आने वाले भविष्य को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं तो आपको अपना आज का भविष्यफल जरुर जानना चाहिए। क्योंकि 20 जनवरी 2024 को कई राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में आपको अपने जीवन में घटने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं के बारे में जरुर जानना चाहिए और समय रहते हुए सतर्क हो जाना चाहिए। आज हम सभी 12 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मेष राशि का Aaj Ka Rashifal

मेष राशि के जातकों के जीवन में आज काफी उतार और चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी नजदीकी से मुलाकात हो सकती है। आज किसी मांगलिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। बिजनेस शुरु करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। किसी पर भी अति विश्वास ना करें।

वृषभ राशि का Aaj Ka Rashifal

वृषभ राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आपका मन अशांत रह सकता है। नौकरी में समस्या आ सकती है। किसी दूसरे व्यक्ति के विवाद से दूर रहें। ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है। घर में कुछ मेहमान आ सकते हैं। प्रियजनों के साथ कुछ मौज और मस्ती कर सकते हैं। वाणी से मधुर संबंध खराब कर सकते हैं। घर में कोई अशुभ घटना घट सकती है।

मिथुन राशि का Aaj Ka Rashifal

मिथुन राशि के जातकों के आज काफी काम बढ़ सकते हैं। बाजार से खरीददारी कर सकते हैं। पत्नी से संबंध बिगड़ सकते हैं। कोई बुरी आदत मुसीबत में डाल सकती है। अविवाहित लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारियों से लड़ाई हो सकती है। किसी नजदीकी से धोखा मिल सकता है। प्रोपर्टी के कार्य बिगड़ सकते हैं। पिता से संबंध खराब हो सकते हैं। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि का Aaj Ka Rashifal

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी चुनौती भरा रहने वाला है। आज आपका धन खो सकता है। किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। विरोधियों से सावधना रहें। समय रहते कोई बड़ा फैसला लें। किसी अनचाहे व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। आज आपको कामयाबी मिल सकती है। गलत विचारों से मन दुखी हो सकता है।

सिंह राशि का Aaj Ka Rashifal

सिंह राशि के जातकों के दिन की शुरुआत तनाव से हो सकती है। आज आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी नजदीकी से कोई खुश खबरी मिल सकती है। वाहन चलाने से बचें। कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार के मान और सम्मान में ठेस पहुंच सकती है। निवेश करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। पुराने मित्रों से संबंध बिगड़ सकते हैं। आज आपको प्रमोशन भी मिल सकता है।

कन्या राशि का Aaj Ka Rashifal

कन्या राशि के जातक आज किसी भी बहस से बचें। आज आपको कोई खुश खबरी मिल सकती है। किसी नजदीकी के साथ अच्छा समय बिता ससकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। गुस्से में आज अपना ही काम बिगाड़ सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। तबियत बिगड़ सकती है।

तुला राशि का Aaj Ka Rashifal

तुला राशि के जातकों के जीवन में काफी बदलाव आ सकता है। करियर के लिए काफी अच्छा दिन है। आज के दिन आप ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं। कानूनी मामलों में जल्दबाजी से बचें। जिम्मेदारियां परेशान कर सकती हैं। वाणी से बिगड़ते हुए काम बन सकते हैं। तबियत बिगड़ने के योग बन रहे हैं। समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा। घर में कोई मेहमान आ सकता है। आर्थिक लाभ हो सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि का Aaj Ka Rashifal

वृश्चिक राशि के जातक आज बुरी संगत में फंस सकते हैं। वाहन चलाने से नुकसना हो सकता है। प्रेम के कारण भावुक हो सकते हैं। संतान की तरफ से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ हो सकती है। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। मात-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कोई बड़ा बदलाव दिनचर्या में हो सकता है। तबियत का खास ध्यान रखें। कर्च बढ़ने से मन दुखी रह सकता है। आज आपको कोई बड़ी मदद मिल सकती है।

धनु राशि का Aaj Ka Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौती भरा रहेगा। आज आपके बनते हुए काम बिगड़ेंगे । मन काफी अशांत रह सकता है। किसी पर भी अति विश्वास ना करें। पिता के साथ बहस हो सकती है। राजनीति की तरफ रुझान बढ़ सकता है। प्रेम संबंधो को लेकर दुखी हो सकते हैं। तनाव में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। बच्चों के प्रति थोड़ा गुस्सा आ सकता है। वैवाहिक जीवन में रुकावटें आ सकती हैं। बातचीत से बिगड़ी हुई बात को सुलझाएं।

मकर राशि का Aaj Ka Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी यादगार रहने वाला है। आज आपके अटके हुए काम बनेंगे। धन का लाभ हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की जरुरत है। मन में आशंका पैदा हो सकती है। किसी अपने पर गुस्सा कर सकते हैं। समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। आज आप पैसों को अधिक खर्च कतर सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि का Aaj Ka Rashifal

कुंभ राशि के जातकों को आज परिवारजनों को पूरा सहयोग मिलेगा। बिगड़ी हुई तबियत ठीक हो सकती है। फैसला लेने में जल्दबाजी कर सकते हैं। प्रोपर्टी के मामलों में सावधान रहने की जरुरत है। आज कहीं बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपको काम बढ़ सकते हैं। दिन आज तनाव भरा हो सकता है। आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आज आपको बड़ो का आर्शीवाद मिल सकता है।

मीन राशि का Aaj Ka Rashifal


आज आपकी तबियत बिगड़ सकती है। मीन राशि के जातक आज वाहन खरीद सकते हैं। आज किसी नजदीकी से संबंध बिगड़ सकते हैं। तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आज आत्मसम्मान घट सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। कानूनी विवाद में फंस सकते हैं।तीखी वाणी से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं। घर में खुशियां आ सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026