---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 22 November : आज इन राशि के जातकों का भाग्य देगा साथ, पुराने मित्र से हो सकती है मुलाकत, जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 November : बुधवार का दिन इन राशि के जातकों के लिए रहेगा सफलता से भरा, जानें आज का राशिफल

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 22, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 22 November: हमारे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्र की चाल के अनुसार ही आकंलन किया जाता है, तो चलिए जानते हैं आज का पूरा राशिफल

मेष राशि (Aries)


मेष राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना है। आज आपको पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसके लिए आज आप डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें। बता दें कि आज मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का दिन आज ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं। अपने बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखें और सोच समझ कर ही आज अपने धन का खर्च करें। संभावना है कि आज आपका रुका हुआ काम शाम तक बन सकता है।

मिथुन राशि ( Gemini)


मिथुन राशि के जातकों को आज अपने जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही आज आपके घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। वहीं अगर स्वास्थ्य की बात करें। तो आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब रह सकता है।

कर्क राशि ( Cancer)

आज कर्क राशि के जातकों का मन थोड़ा अशांत रह सकता है। इसके साथ ही आज उनके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ भी महसूस हो सकती है। अपने मन को शांत रखने के लिए भगवान का भजन करें। साथ ही घर से बाहर निकलने से पहले डॉक्टर से परामर्श से जरूर कर लें।

सिंह राशि ( Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी भी उलझन या परेशानी में नहीं फसेंगे। इसके साथ ही आज आपका दिन शांतिपूर्वक बीतेगा। आज आपको मानसिक शांति का भी एहसास होगा।

कन्या राशि ( Virgo)

कन्या राशि के जातक आज पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसके साथ ही आज आपका अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम ज्यादा होगा। आज आप अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर पर भी जा सकते हैं।

तुला राशि ( Libra)

तुला राशि के जातकों का आज दिन बेहद ही अच्छा गुजरने वाला है। आज आपको आर्थिक मजबूती के साथ-साथ अपने परिवार से भी सहयोग मिलेगा। बच्चों के मामले में भी आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपके रुके हुए काम बनेंगे और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग दौड़ बना रह सकता है। उसके साथ ही आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से आज आपको मानसिक तनाव का सामना भी करना पसंद पड़ सकता है। आज आपकी आर्थिक मामले भी अटक सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातक आज अपने कार्य पर ध्यान दें। इसके साथ ही नौकरी पेशा के लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान पूर्वक काम करना है। आज आपकी छोटी गलती पर बड़ा नुकसान भुगतने को मिल सकता है। इसके साथ ही अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बना कर रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों का दिन बेहद ही मंगलमय बीतने वाला है। इसके साथ ही आज आपके घर में धार्मिक कार्य भी हो सकते हैं। आज अपना सेहत भी पहले से बहुत बेहतर रहने वाली है। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का आज आर्थिक स्थिति से थोड़ा उतार चढ़ाव वाला बना रहेगा। बता दें कि अभी कुंभ राशि के जातकों को पैसों की लोन देने में सावधानी बरतनी चाहिए। इसके साथ ही आज आपको ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहिए।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का दिन आज मिला-जुला रहने वाला है। बता दें कि आज आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही किसी बड़ी योजना में आज आप निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच ले वरना आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Baisakhi 2026

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

Rashifal 11 April 2026

अप्रैल 10, 2026

Rashifal 8 April 2026

अप्रैल 7, 2026