---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 29 November: मेष राशि के जातकों के जीवन में आएंगी खुशियां, जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 November: मेष राशि के जातकों के जीवन में आएगी खुशियां, जानें क्या है आज का पूरा राशिफल

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 29, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 29 November: हमारे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्र की चाल के अनुसार ही आकंलन किया जाता है, तो चलिए जानते हैं आज का पूरा राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों का आज दाम्पत्य जीवन बेहद ही सुखमय रहने वाला है, आज आपके घर में शांति का मौहोल रहने वाला है। इसके साथ ही आज आपको धन लाभ भी हो सकता है। आज आपका पूरा दिन भाग-दौड़ में बीतेगा। इसके साथ ही आज अपने किसी पुराने दोस्त से मुलाकात कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है, इसलिए घर से निकलने से पहले एक बार अपने स्वास्थ्य पर ध्यान जरूर दें। बता दें कि आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर भी जा सकते हैं। इसके साथ ही आज आप अपने अनावश्यक क्रोध पर कंट्रोल रखें।

मिथुन राशि ( Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को आज अपने जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही आज आपके घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। वहीं अगर स्वास्थ्य की बात करें। तो आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब रह सकता है।

कर्क राशि ( Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी भी उलझन या परेशानी में नहीं फसेंगे। इसके साथ ही आज आपका दिन शांतिपूर्वक बीतेगा। आज आपको मानसिक शांति का भी एहसास होगा।

सिंह राशि ( Leo)

आज सिंह राशि के जातकों का मन थोड़ा अशांत रह सकता है। इसके साथ ही आज उनके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ भी महसूस हो सकती है। अपने मन को शांत रखने के लिए भगवान का भजन करें। साथ ही घर से बाहर निकलने से पहले डॉक्टर से परामर्श से जरूर कर लें।

कन्या राशि ( Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आज दिन बेहद ही अच्छा गुजरने वाला है। आज आपको आर्थिक मजबूती के साथ-साथ अपने परिवार से भी सहयोग मिलेगा। बच्चों के मामले में भी आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपके रुके हुए काम बनेंगे और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

तुला राशि ( Libra)

तुला राशि के जातक आज पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसके साथ ही आज आपका अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम ज्यादा होगा। आज आप अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर पर भी जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन आज मिला-जुला रहने वाला है। बता दें कि आज आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही किसी बड़ी योजना में आज आप निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच ले वरना आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातक आज अपने कार्य पर ध्यान दें। इसके साथ ही नौकरी पेशा के लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान पूर्वक काम करना है। आज आपकी छोटी गलती पर बड़ा नुकसान भुगतने को मिल सकता है। इसके साथ ही अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बना कर रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग दौड़ भरा रह सकता है। उसके साथ ही आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से आज आपको मानसिक तनाव का सामना भी करना पसंद पड़ सकता है। आज आपकी आर्थिक मामले भी अटक सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज कुंभ राशि के जातकों को अपने गुस्से पर कंट्रोव करना चाहिए, अगर आज आप ज्यादा गुस्सा करते हैं तो आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनी सेहत का भी ध्यान रखें, और मन को शांत रखने के लिए भगवान का भजन करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का आज दिन ठीक-ठाक गुजरने वाला है। आज आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में आज सोच-समझकर फैसला लें, ज्यादा खर्च से बचें और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा बिताएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026