---Advertisement---

Chaitra Navratri 2026: कलश में नारियल रखने से पहले हो जाए सावधान, जानें कौन सी गलती घट स्थापना में बनेगी बाधा

Chaitra Navratri 2026: घट स्थापना के दौरान नारियल कलश में रखते समय ध्यान रखें कि कही आप गलती तो नहीं कर रहे हैं। इसके लिए जानिए क्या कहा पंडित जी ने इस बारे में जो आपको जान लेना जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 19, 2026 5:00 पूर्वाह्न

Chaitra Navratri 2026
Follow Us
---Advertisement---

Chaitra Navratri 2026: कहते हैं विधि विधान से अगर मां दुर्गा के नौ रूप की पूजा की जाए तो लोगों की जिंदगी में सुख समृद्धि की कोई कमी नहीं रहती है। चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है और इस दौरान आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। घट स्थापना के साथ इस चैत्र नवरात्रि की शुरुआत करने से पहले आप इस बात का भी खास ख्याल रखें कि इस दौरान भूल कर भी कोई गलती ना करें क्योंकि इसकी वजह से आपको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। कलश में नारियल रखने का प्रावधान है लेकिन इस दौरान कौन सी गलती करने से आप बचें आइए जानते हैं।

Chaitra Navratri 2026 पर क्या है घट स्थापना के लिए शुभ समय

चैत्र नवरात्रि पर अगर आप घट स्थापना करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको यह ध्यान रखना जरूरी है कि इसके नियम क्या हैं। घर को साफ कर शुद्ध कर ले। 6:52 से लेकर 7:45 तक शुभ मुहूर्त है इस समय में ही कलश स्थापना करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। एक और मुहूर्त है वह उतना सार्थक तो नहीं है लेकिन अभिजीत मुहूर्त में भी आप घट स्थापना कर सकते हैं और इसके लिए समय 12:05 से लेकर 12:53 का दोपहर बताया गया है।

इस तरह से करें माता की पूजा आप

इसके साथ ही पवन सिन्हा गुरूजी ने कहा कि एक तांबे की थाली इसकी जगह आप चांदी का थाली भी ले सकते हैं। उसमें दुर्गा सप्तशती रखें। माता का तिलक करें और अष्टगंध समर्पित करें। इसके साथ चैत्र नवरात्रि 2026 में घटस्थापना के दौरान प्रसाद समर्पित करें और आरती करें। नारियल को चुन्नी से लपेटकर आप जेनऊ, सुपारी और सिक्का डालें। इसके साथ ही धान बो दें। चैत्र नवरात्रि का कलश नॉर्थ ईस्ट में रखने की सलाह दी गई है।

जानें चैत्र नवरात्रि की नारियल को लेकर क्या है नियम

आप चैत्र नवरात्रि 2026 में घट स्थापना के लिए मिट्टी तांबे या पीतल का कलश ले सकते हैं। इसमें आप नारियल रखें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसके अंदर पानी हो। जटा वाला नारियल जिसमें पानी हो लेकिन इस दौरान नींबू, इमली और सूखा नारियल भेंट करने से दूर रहे। नारियल की आंख को हमेशा ऊपर रखना है।

चैत्र नवरात्रि 2026 के दौरान व्रत करने वाले लोगों को सलाह देते हुए पवन सिंह गुरु जी का कहना है कि अगर आप इस बात का ध्यान रखें कि नौ रात यानी दसवीं के दिन ही यज्ञ करके अपना उपवास पालन करें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Trisha Krishnan

मई 4, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 3, 2026

Priyanka Chopra

मई 3, 2026

Rain Alert 4 May 2026

मई 3, 2026

Vinesh Phogat

मई 3, 2026

कल का मौसम 4 May 2026

मई 3, 2026