---Advertisement---

Kamika Ekadashi के व्रत के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो ज़िंदगी हो जाएगी बर्बाद

Kamika Ekadashi: 4 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आपको बता दें कि, सावन के महीने में जो भी एकादशी पड़ती है उसे कामिका एकादशी कहा जाता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि, एकादशी के व्रत के दौरान भगवान ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 13, 2023 11:34 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kamika Ekadashi: 4 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आपको बता दें कि, सावन के महीने में जो भी एकादशी पड़ती है उसे कामिका एकादशी कहा जाता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि, एकादशी के व्रत के दौरान भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है। ऐसे में भक्तों की पूजा और निष्ठा को देखते हुए भगवान विष्णु उनके सभी दुखों के साथ पापों का विनाश कर देते हैं। इसी के साथ ऐसा कहा जाता है कि, जो भी व्यक्ति एकादशी के व्रत को लगता है उसे पित्र दोष से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में आपको बता दें कि, इस बार कामिका एकादशी का व्रत 13 जुलाई गुरुवार को रखा जाएगा। हिंदू धर्म में कमिका एकादशी को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।

कामिका एकादशी के दिन जरूर करें ये काम

इसी कड़ी में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे चीजे बताने वाले हैं जिन्हें आपको कामिका एकादशी के दिन करने से लाभ मिलेगा। वहीं कुछ ऐसे काम है जिन्हें कमिका एकादशी को करने की मनाही होती है। दरअसल कामिका एकादशी के दिन अगर आप तुलसी की पूजा करेंगे तो यह आपके लिए काफी लाभदायक होता है। इस दिन जल के बजाय तुलसी में दूध या गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए। वहीं शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दिया भी जलाएं। इसी के साथ भगवान विष्णु का मनन करते हुए आप एकादशी व्रत का संकल्प लें। साथ ही एकादशी के दिन फल और दूध का ही सेवन करें। ऐसा कहा जाता है कि, एकादशी के व्रत के दिन आपको ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करना चाहिए। वही अपनी योग्यता के अनुसार आप जरूरतमंद लोगों को भोजन वस्त्र आदि का दान कर सकते हैं।

Also Read: 2 दिवसीय यात्रा पर फ्रांस के लिए रवाना हुए PM Modi, अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों के संबंधों में करेंगे बातचीत

कामिका एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम

इसी के साथ कामिका एकादशी के दिन आप भूल कर भी चावल ना खाएं क्योंकि एकादशी के दिन चावल खाने की मनाही होती है। ऐसा कहा जाता है कि, इसके सेवन से मन चंचल होता है। साथ ही एकादशी के दिन सुबह दातुन करना भी मना होता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दिन पेड़ पौधों की पत्तियां व डालों को नहीं तोड़ना चाहिए। साथ ही इस दिन आप अपने किचन में लहसुन प्याज वाली चीजों का सेवन भी ना करें क्योंकि यह मन के भावों को प्रबल कर देता है। इसी के साथ इस दिन बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। साथ ही एकादशी के दिन मांस मदिरा आदि का सेवन करना भी मना होता है।

Also Read: Delhi Flood: दिल्ली में यमुना ने पार किया डेंजर लेवल, बाढ़ की वजह से बंद किए ये रास्ते, देखें एडवाइजरी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 1 November 2026

अक्टूबर 31, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Rashifal 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026