---Advertisement---

Guru Chandal Yog 2023: नवरात्रि के बाद इन राशियों में बन रहा गुरु चांडाल योग, अगले 7 महीने परेशान होंगे ये लोग

ज्योतिष शास्त्र में नकारात्मक और सकारात्मक दोनों योग होते हैं। नकारात्मक योगों में 'गुरु चांडाल' योग को सबसे अधिक नकारात्मक माना जाता है। इन राशि में राहु के साथ बृहस्पति के प्रवेश से गुरु चांडाल योग बनता है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 24, 2023 7:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Guru Chandal Yog 2023: भारत में खगोल विज्ञान और ज्योतिष शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में नकारात्मक और सकारात्मक दोनों योग होते हैं। नकारात्मक योगों में ‘गुरु चांडाल’ योग को सबसे अधिक नकारात्मक माना जाता है। इन राशि में राहु के साथ बृहस्पति के प्रवेश से गुरु चांडाल योग बनता है। आपको बता दें कि, 22 अप्रैल को कुछ राशियों में गुरु चांडाल योग लगने वाला है। आइए जानते हैं कि गुरु चांडाल योग के प्रवेश से किन-किन राशियों को कष्ट हो सकता है।

कौन-कौन सी राशियां हो सकती हैं प्रभावित

भारत की संस्कृति में ज्योतिष शास्त्र का बहुत बड़ा महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की राशि में प्रवेश करने से कई शुभ और अशुभ फल प्राप्त होते हैं। ग्रहों में बृहस्पति को बुद्धि ज्ञान और धर्म का स्वामी माना जाता है। जबकि गुरु का प्रभाव कम होने पर जातक इन सब के विपरीत कार्यों में लीन हो जाता है। वहीं राहु के बुरे प्रभाव से व्यक्ति अनैतिक कार्यों, गलत विचारों, जुआ, नशा या सट्टेबाजी की तरफ खिंचा चला जाता है। ऐसे में यदि किसी जातक पर गुरु चांडाल योग लगता है, तो राहु गुरु के प्रभाव को खत्म कर जातक को पूरी तरह से अपने प्रभाव में ले लेता है। जिसके बाद गुरु चांडाल योग का बुरा परिणाम सामने आने लगता है। नवरात्रि के एक महीने बाद 22 अप्रैल को मेष राशि में 2 राशियों के मिलने से गुरु चांडाल योग बन रहा है। 22 अप्रैल को बृहस्पति के मेष राशि में प्रवेश करने वाला है जिसमें राहु पहले से मौजूद है।

चांडाल योग के साथ पड़ रही है शनि की भी दृष्टि

22 अप्रैल को गुरु चांडाल योग के साथ-साथ शनि भी अपना घर बदल रहे हैं। गुरु चांडाल योग 22 अप्रैल से अक्टूबर तक निष्पादित होगा। जिससे कई भयानक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस योग के प्रभाव से बृहस्पति कमजोर और राहु शक्तिशाली हो जाता है। ऐसे में राहु, बृहस्पति के प्रभाव को कम कर देता है। इस योग के प्रभाव से जॉब, बिजनेस और शादी विवाह जैसे कार्यों में बाधा आ सकती हैं। देश के लिए भी यह स्थिति सही नहीं है। लेकिन सूर्य के निकलने से स्थिति में सुधार आ सकता है। साथ ही कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें करके गुरु चांडाल योग के प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस योग के प्रभाव को कम करने के लिए रोजाना माथे पर केसर, हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। इसके साथ ही पीले वस्त्र पहनना और भगवान विष्णु की पूजा करना भी लाभकारी होता हैं।

आइए जानते हैं अलग-अलग राशि में गुरु चांडाल योग के प्रभाव के बारे में 

मिथुन राशि में गुरु चांडाल योग का प्रभाव

मिथुन राशि में गुरु चांडाल योग के प्रभाव से धन और स्वास्थ्य में नुकसान हो सकता है साथ ही प्रोफेशनल लाइफ में अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मेष राशि में गुरु चांडाल योग का प्रभाव

गुरु चांडाल योग के प्रभाव से मेष राशि के जातकों को 7 महीने तक संकट का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कारोबार में घाटा और कई कार्यों में निराशा हाथ लग सकती है।

धनु राशि में गुरु चांडाल योग का प्रभाव

धनु राशि के जातकों को गुरु चांडाल योग के प्रभाव से बेतहाशा खर्चे का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस योग के दौरान वाहनों को चलाने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Also Read: भाई राहुल की सजा पर फूटा Priyanka Gandhi Vadra का गुस्सा, केंद्र सरकार पर तीखें शब्दों में साधा निशाना

मकर राशि में गुरु चांडाल योग का प्रभाव

इस योग के प्रभाव से मकर राशि वाले लोगों के दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। वही जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि में गुरु चांडाल योग का प्रभाव

इस योग के प्रभाव से कन्या राशि के जातकों को कैरियर परिवार में अशांति का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धन को व्यय करने से पहले अच्छे से सोच विचार जरूर करना आवश्यक है।

Also Read: IPL 2023: 157 KMPH की रफ्तार से आईपीएल में कहर बरपा चुका तूफानी गेंदबाज चोटिल, बढ़ी KKR की मुश्किलें

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 1 November 2026

अक्टूबर 31, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Rashifal 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026