---Advertisement---

Horoscope 11 August: इन राशि जातकों पर आज का दिन रहेगा भारी, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Horoscope 11 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 11 अगस्त 2023 का दिन सभी राशि के जातकों के लिए अच्छा गुजरने वाला है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो मित्रों से आपको ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 11, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope 11 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 11 अगस्त 2023 का दिन सभी राशि के जातकों के लिए अच्छा गुजरने वाला है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो मित्रों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए भी शुभ समय है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। छोटे सहयोगियों के साथ दुर्व्यवहार न करें। उन्हें अपने साथ लेकर चले और भविष्य में आपको उनकी जरूरत भी पड़ सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें। किसी दुर्घटना का भी सामना करना पड़ सकता है। और आपको शारीरिक चोट भी लग सकती है ।परिवार में आपको अपने का कोई दुखद समाचार भी मिल सकता है। आप किसी भी बेकार के वाद-विवाद में ना पड़े।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी सही होने वाला है। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पेट संबंधी और घुटनों संबंधी बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। अपनों से बड़ों के साथ बात करते समय वाणी पर संयम रखें और गलत शब्दों का प्रयोग ना करें। पार्टनर से भी धोखा मिल सकता है, इसलिए सोच समझ कर ही पार्टनर के साथ समय बिताए।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो आपका दिन काफी मिला-जुला रह सकता है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लेकिन आप काफी तंदुरुस्ती भी महसूस करेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को कल पार्टनरशिप से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जिस घर में खुशी का माहौल बन जाएगा। धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ मन बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी नई प्रोजेक्ट पर काम मिल सकता है और आपकी मेहनत भी रंग लाएगी। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए उनसे संभल कर ही बातचीत करें। परिवार वाले भी आपके काम की सराहना करेंगे। यदि आप प्रॉपर्टी या कोई जमीन खरीदना चाहते हैं तो आपको लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा बना रहेगा। घर पर कार्य की अधिकता के कारण आप शारीरिक थकान भी महसूस करेंगे। लेकिन आप किसी विशेष कार्य के पूरे होने से खुश होंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए थोड़ा परेशानी भरा दिन भी हो सकता है। क्योंकि पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन थोड़ा परेशान होने वाला है। किसी भी कार्य करने से पहले उसकी जांच पर जरूर करें। किसी विशेष कार्य की योजना के लिए आपके शहर से बाहर जाना भी पड़ सकता है। वाहन जलाते समय भी सावधानी बरतें। व्यापार में किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है जिससे मन थोड़ा अशांत रहेगा। अपनों की सेहत को लेकर भी आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। व्यापार करने वाले लोग यदि अपने बंद किए हुए व्यापार को दोबारा शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए शुभ समय है। अपने पार्टनर के साथ फिर से काम शुरू करें और शेयर मार्केट या सट्टा बाजार में भी निवेश कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिससे आपका दिन भी खास बन जाएगा। परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर भी परेशान हो सकते हैं। संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन थोड़ा परेशान कर सकता है। यदि आप कोई नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए शुभ समय है। सेहत के लिहाज से आपका दिन कुछ खराब हो सकता है। आप किसी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। संतान की पढ़ाई को लेकर भी मन में काफी चिंता बनी रहेगी। बुजुर्गों के साथ बैठकर विशेष समय बताएं और उनका तजुर्बा प्राप्त करें। इसके आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता भी प्राप्त होगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन सही हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपका स्वास्थ्य ठीक ना होने से आप काफी चिंतित महसूस करेंगे। डॉक्टर से भी परामर्श कर सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को किसी करीबी से व्यापार में घाटे के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आपको आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप काफी चिंतित महसूस करेंगे और संतान की ओर से मन काफी संतुष्ट रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी बेहतर होने वाला है। सेहत की बात करें तो आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। यदि आप कोई नया व्यापार करना चाहते हैं तो शुरुआत में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने विरोधियों से सावधान रहें और किसी भी कार्य को करने से पहले जांच परख जरूर करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। आप अपने परिवार की सदस्य की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। लेकिन आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप जिस कार्य को भी करेंगे, उसमें आपकी काफी सराहना की जाएगी। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने के बाद आपके सभी काम बन जाएगा। धन लाभ मिलने के संकेत है। व्यापार की ओर से भी आपको बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rashifal 13 May 2026

मई 12, 2026

Rashifal 12 May 2026

मई 11, 2026

Rashifal 11 May 2026

मई 10, 2026

Rashifal 10 May 2026

मई 9, 2026

Vivek Tripathi

मई 9, 2026