---Advertisement---

Horoscope 2 September: मेष राशि जातक अपने विरोधियों से रहे सावधान, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन

Horoscope 2 September: दैनिक राशिफल के अनुसार 2 सितंबर 2023 शनिवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 2, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope 2 September: दैनिक राशिफल के अनुसार 2 सितंबर 2023 शनिवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन ऊर्जावान बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी भी बात से वाद विवाद ना बनाएं। संबंधित कोई लेनदेन करने से भी बचें। बहुत दिनों से आप जिस कार्य को करने की योजना बना रहे हैं इसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। दोपहर के समय आपको थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से भी संतुष्टि प्राप्त होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन शुभ हो सकता है। आप कई तरह के मामलों में आर्थिक तंगी से परेशानी उठा रहे हैं। जल्दी ही आपकी आर्थिक तक ही दूर हो सकती है। कार्य क्षेत्र में धैर्य से काम करें। नौकरी करने वाले लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे बड़े अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे। यदि आप व्यापार करते हैं तो पार्टनरशिप करने से बच्चे परिवार में शांति बनी रहेगी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी सही होने वाला है। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपकी यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। पेट संबंधी परेशानी भी हो सकती है, इसलिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें। शादी के प्रस्ताव पर भी माहौल लग सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो आपका दिन काफी मिला-जुला रह सकता है। आप किसी भी प्रकार के शारीरिक कष्ट से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। यदि आप भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए भी समय अनुकूल है। छोटे-मोटे बिजनेस से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। सेहत को लेकर भी थोड़ी परेशानी बनी रह सकती है, इसलिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से भी संतुष्टि प्राप्त होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का दिन अच्छा रहेगा। घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप काफी परेशान नजर आएंगे। इसलिए समस्या को अनदेखा न करें। शारीरिक चोट का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है। बड़े अधिकारियों से लेकर किसी भी बात को बहस ना करें। जीवनसाथी का सहयोग करें और परिवार के साथ भी बातचीत करें। संतान की ओर से भी आपको प्रत्येक कार्य में सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे आपकी प्रसन्नता और बढ़ जाएगी। यदि आपके माता-पिता का बहुत दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा है तो उनके इलाज के लिए शुभ समय है। संतान की ओर से आपका मनपसंद रहेगा। अपने जीवनसाथी से बेकार की बहस ना करें। रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन खुशनुमा होने वाला है। आपका दिन प्रसन्नता के साथ बीतेगा। किसी करीबी की बात को लेकर आप मन ही मन खुश हो सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने से आपकी खुशी और बढ़ जाएगी। स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। संतान का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है, इसलिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें। यदि आप कोई मकान दुकान या प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए अभी समय सही नहीं है। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरते। विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। कार्य क्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना कर सकता है व्यापार करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील भी मिल सकती है, जिसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने धन का गलत कार्यों में इस्तेमाल न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों के लिए दिन बेहद खास होने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यदि शारीरिक संबंधी कोई परेशानी है तो डॉक्टर के पास जरूर जाए। नौकरी करने वाले लोगों को कई जिम्मेदारी सौंप जा सकती है। आपके दुश्मन भी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन काफी बेहतर होने वाला है। कोई बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं। किसी भी यात्रा या काम करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरूर ले। यदि आप व्यापार करते हैं तो अपने बुजुर्गों से सलाह मशवरा जरूर करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ है। यदि आप अपने नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो इसके लिए शुभ समय है और अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट करते समय सलाहकारों से विचार विमर्श करें। जीवनसाथी का भरपूर शहर मिलेगा और व्यापार के लिए नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन मिला जुला हो सकता है। शारीरिक संबंधी परेशानी से चुन सकते हैं यदि आप पैसे से संबंधित कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो पहले विचार विमर्श जरूर करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको विशेष ध्यान रखना होगा संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ भी समय अनुकूल बना रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से अतिथि का आगमन हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Baisakhi 2026

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026