---Advertisement---

Horoscope 26 August: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन है परेशानी भरा, जानें अन्‍य राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार

दैनिक राशिफल के अनुसार 26 अगस्त 2023 शनिवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 26, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope 26 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 26 अगस्त 2023 शनिवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन ऊर्जावान बना रहेगा। आपकी किसी भी तरह की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप आर्थिक तौर पर मजबूत बने रहेंगे। यदि आप भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर कार्य करते हैं तो आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। फिजूल खर्ची कम करें। प्रेमी जोड़े के लिए कल का दिन बेहद यादगार होने वाला है। छोटे भाई बहन को लेकर किसी बात से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जिसके लिए समय अनुकूल है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन कुछ खराब हो सकता है। आपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए पहले जो कठिन परिश्रम किया उसका आपको अच्छा फल प्राप्त होगा नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार है। घर में खुशियों का आगमन होगा यदि कोई झगड़ा चल रहा है तो उससे भी छुटकारा मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी और व्यापार कर रहे लोगों के अटके काम भी पूरे हो सकते हैं न। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी सही होने वाला है। आपके कार्य क्षेत्र में काम के चलते थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन इससे जल्दी ही मुक्ति मिलेगी। सामाजिक कार्य की रुचि बढ़ जाएगी। विद्यार्थियों के लिए कल का दिन बेहद खास होने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। परिवार में सुख शांति का आगमन होगा। रिश्तेदार की तरफ से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। प्रेम संबंध की बात करें तो आपका दिन बेहतर होने वाला है। मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो आपका दिन काफी मिला-जुला रह सकता है। आप जिस काम को करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और नौकरी करने वालों की पद में उन्नति के अवसर है। व्यापार करने वाले लोगों की रुके काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव रहता है तो इन बातों को इग्नोर करने की कोशिश करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का दिन अच्छा रहेगा। यदि आपको आंखों संबंधी समस्या है तो डॉक्टर से जरूर परामर्श करें। व्यापार की दृष्टि से कल का दिन बेहद खास होने वाला है। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा और रोजगार के लिए नए-नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। कला के क्षेत्र में भी आपकी रुचि बढ़ जाएगी। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित है तो इससे भी आपको छुटकारा मिलने की उम्मीद है। कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। व्यापारिक क्षेत्र में भी आपको लाभ हो सकता है। संतान की ओर से आपका मन संतोष रहेगा और जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन खुशनुमा होने वाला है। प्रेम संबंधों की बात करें तो कल आप अपने प्रेमी से किसी बात को लेकर बहस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रही बनी रहेगी। आपके ज्ञान का विकास होगा और यदि आप कोई नया काम सीखने की इच्छा रखते हैं तो इसमें भी आपको मौका मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने की भी योजना बना सकते हैं। संतान की ओर से आप काफी खुश नजर आएंगे। लेकिन परिवार के किसी सदस्य के खोने का आपको बहुत दुख होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। यदि आपके घर में किसी बात को लेकर झगड़ा है तो उससे भी मुक्ति मिल सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन काफी बेहतर होने वाला है। कार्य क्षेत्र में अटके हुए काम पूरे होने से आपका मन भी खुश हो जाएगा। पैसों के लेनदेन के लेकर सावधानी बरते। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने की भी योजना बना सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन थोड़ा खुशनुमा सकता है। जिस कार्य क्षेत्र में आपको कौशल व अनुभव प्राप्त है, उसमें आपकी किस्मत और भी चमक जाएगी। अटके हुए काम पूरे होने से आपको काफी शांति मिलेगी। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए हुए हैं तो वह भी वापस मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और जीवनसाथी से किसी बात को लेकर भी झगड़ा हो सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। यदि आपका कोर्ट कचहरी संबंधित कोई मामला चल रहा है तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन सही हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के सामने उनके विरोधी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इसलिए क्रोध में आकर कोई भी गलत फैसला ना ले। यदि आप शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं तो आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थान पर घूमने की योजना बनाई जा सकती है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपको राहत दे सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी बेहतर हो सकता है। अपने किसी भी कम को कल पर ना टालें। यदि आप लंबे समय से अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान है तो उसमें भी मजबूती आएगी। व्यापार में बदलाव के साथ ही आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की भी योजना बना सकते हैं। यदि आप कोई नया मकान खरीदने की इच्छा रखते हैं तो इसमें भी आपको सफलता प्राप्त होगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन काफी अच्छा हो सकता है। अपने काम की शुरुआत बड़ी ही साझेदारी तरीके से करें। पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल के बाद ही उस पर भरोसा करें। नौकरी कर रहे लोगों को तरक्की मिलने के अवसर है। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो आपके प्रयास करना होगा अपने काम में बिजी रहने के कारण आप अपनी जिम्मेदारियां को भी बखूबी पूरा करेंगे, जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026