---Advertisement---

Horoscope 26th July: कर्क समेत इस राशि जातकों को हो सकता है धन का लाभ, जानें आज का अपना राशिफल

Horoscope 26th July: कुंभ समेत इन राशि के जातकों को कारोबार में होगा लाभ। जानिए क्या कहते हैं आपके आज यानि 26 जुलाई , बुधवार के सितारे।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 26, 2023 9:38 पूर्वाह्न

HOROSCOPE TODAY
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope 26th July: आज यानि 26 जुलाई, 2023 बुधवार के दिन दैनिक राशिफल के हिसाब से कुछ राशि के लिए आज का दिन काफी खास हो सकता है। आज भी कई लोग ऐसे हैं जो अपने दिन की शुरुआत अखबार या फोन में अपने राशिफल को पढ़कर ही करते हैं। जहां एक तरफ कुछ राशि के जातकों को धन में फायदा हो सकता हैं , तो कुछ की राशि में परेशानी देखने को मिल सकती हैं। आइए जानें क्या कहते हैं आपके आज के सितारे।

मेष राशि Aries

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज‌ का दिन बहुत भागदौड़ और परिश्रम वाला हो सकता है। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी हो सकती हैं जिसके चलते आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को भी मिल‌ सकता है। माता-पिता का प्यार मिलेगा।

वृष राशि Taurus

इस राशि के जातकों को आज कारोबार में सफलता देखने को मिल‌ सकती है। स्कूल में पढ़ाई कर रहे अभ्यर्थियों का दिन भी आज‌ अच्छा जाने वाला है। परिवार में सब कुछ शांतिपूर्वक चल रहा है। काम करने के चलते कुछ जातकों के विदेश जाने के अवसर भी बन रहे हैं।

मिथुन राशि Gemini

मिथुन राशि के जातकों को आज सामान्य दिन से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन इसी मेहनत के चलते आने वाले समय में इनको फायदा भी हो सकता है। कहीं यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। अभी कुछ दिनों के लिए आपको थोड़ा मजबूत बना पड़ेगा और अपने लाइफस्टाइल का भी खास ध्यान रखना है।

कर्क राशि Cancer

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होने वाला है। मेहनत करने से आपके बिजनेस और आय दोनों में बढ़ोतरी हो सकती हैं। धार्मिक कार्य की तरफ रुझान बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। मन‌ आपका स्थिर रहेगा। परिवार में सभी काम सकुशल होंगे।

सिंह राशि Leo

आज के दिन इस राशि के लोगों को अपने परिवारजनों का विशेष रूप से ध्यान रखना है। किसी की सेहत को लेकर अस्पताल जाना पड़ सकता है। किसी पल इस राशि के जातक खुश होंगे, तो दूसरे ही पल बहुत परेशान और तनाव में नजर आएंगे। अगर आपके पास अपना कोई यातायात साधन हैं तो उसकी मरम्मत में अधिक पैसे खर्च हो‌ सकते हैं।

कन्या राशि Virgo

इस राशि के लोग यदि मेहनत करेंगे, तो उन्हें आगे चल कर‌ करियर में बहुत तरक्की देखने को मिलेगी। किसी बात‌ को लेकर चिंतित रहेंगे। जिसके चलते उनमें तनाव देखने को भी मिल सकता है। आज यह थोड़ा अलग सा महसूस कर रहे होंगे। कारोबार के चलते विदेश की यात्रा पर जाने की योजना बन रही है।

तुला राशि Libra

आज के दिन आपको गुस्सा करने से बचना है। संतान की तरफ से खुशखबरी सुननें को मिल सकती है। अपने पार्टनर की सेहत का खास ध्यान रखें। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। लेकिन माता-पिता का पूरा साथ और आशीर्वाद पूरा रहेगा।

धनु राशि Sagittarius

आज मन में बहुत उथल-पुथल हो सकता है। रोजगार में दिए गए सभी इंटरव्यू आदि में तरक्की देखने को मिल‌ रही है। अपने पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखना है। अपने धैर्य को बनाएं रखें।

वृश्चिक राशि Scorpio

आज के दिन इस राशि के जातकों को बिजनेस में अच्छे मौके देखने को मिल सकते हैं। आज के दिन अधिक काम करना हो सकता है। शांति को बनाएं रखें।

मकर राशि Capricorn

मकर राशि के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है। मन बहुत खुश रहेगा। किसी खास दोस्त की सहायता से आपके लाइफ में कुछ बेहतरीन मौके आ सकते हैं। बैंक में जमा धन राशि में लाभ हो सकता है। बच्चों के द्वारा मिली खुशी आपको काफी भावुक कर सकती हैं।

कुंभ राशि Aquarius

अगर आप अपना कोई नया कारोबार खोलने की सोच रहे हैं, तो आपको ननिहाल की साइड से किसी बड़ी उम्र की महिला से मदद मिल‌ सकती है। अपने ऊपर कंट्रोल रखें। फालतू का गुस्सा करने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। अपने मन को किसी और काम की तरफ भटकाएं नहीं तो यह परेशान और तनाव में रह सकता है।

मीन राशि Pisces

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उनकी नौकरी और बिजनेस के लिए विशेष रुप से अच्छा है। आपके सम्मान में तरक्की देखने को मिल‌ रही है। आपकी प्रगति के रास्ते खुलते हुए नजर आ रहे हैं। इन सबके चलते आपका मन खुशी से प्रफुल्लित हो उठेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026