---Advertisement---

Horoscope 31th July: सोमवार के दिन मेष राशि जातक इन चीजों से बरतें सावधानी, जानें आज का राशिफल

Horoscope 31th July: दैनिक राशिफल के अनुसार 31 जुलाई 2023 सोमवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए अच्छा हो सकता है। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल क्या कहता है। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। आपका रुका हुआ पैसा आपको ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 31, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope 31th July: दैनिक राशिफल के अनुसार 31 जुलाई 2023 सोमवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए अच्छा हो सकता है। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल क्या कहता है।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। आपका रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है जिससे आपकी खुशी बढ़ जाएगी। परंतु वह पैसा आपके पास ज्यादा समय तक नहीं रुकेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आप मार्केट से संबंधित किसी नौकरी को अपनाएं। इससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको आपके परिवार के सदस्यों से भी कोई गिफ्ट मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी सेहत काफी समय से खराब चल रही थी, इस पर बात को लेकर ज्यादा चिंतित ना हो। आपके स्वास्थ्य में जल्द ही सुधार आएगा। अपने मन में नेगेटिव चीजों को निकालकर अच्छी चीजें रखें। जीवन साथी के साथ आप अच्छे से पेश आएं। इसके साथ ही आपको पूरा सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सही होने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो लंबी यात्रा पर जाने से बचें। आप किसी भी भौतिक चीज की कामना नहीं करते हैं, क्योंकि बस आप प्यार में अपनी खुशी महसूस करते हैं। यदि आप किसी क्षेत्र में बहुत समय से संघर्ष कर रहे हैं तो आपकी परेशानी भी हल हो जाएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने भाग्य के भरोसे ना रहकर कड़ी मेहनत करें। आप किसी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं, इसलिए संतुलित भोजन का सेवन करें। सुबह के समय व्यायाम करें और भी फिजूल खर्च ना करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल के दिन अच्छा रहेगा। यदि आप किसी बात का निर्णय लेना चाहते हैं तो सोच समझकर ही निर्णय लें। क्योंकि इससे आपके परिवार पर भी असर पड़ेगा। आप किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो सकते हैं। लेकिन आपका पार्टनर आपके साथ समस्या का हल निकालने में मदद करेगा। आपके विवाह को लेकर रिश्तेदार अडचन डाल सकते हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। यदि आपने कोई जमीन खरीदी है और उसे बेचना चाहते हैं तो आपको एक अच्छा ग्राहक मिलेगा। जिससे आपको दोगुना लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में अपने पार्टनर को छोड़कर किसी और के साथ व्यापार करेंगे तो आपको थोड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। इसलिए सोच समझकर यह व्यापार करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है इसे फोन और व्यर्थ की बातों में खराब ना करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन काफी शानदार होने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की भी योजना बना सकते हैं, जिससे आपका दिन मौज मस्ती के साथ गुजरेगा। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं तो उसमें भी सुधार होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है। लेकिन आप परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी चिंताजनक भरा रहेगा। यदि आप अपने किसी कार्य में फंसे हुए हैं तो उस कार्य को जल्दी से पूरा करके छोड़ने की कोशिश करें और परिवार के साथ समय बिताएं। आर्थिक तंगी की परेशानी भी हो सकती है। प्रेम प्रसंग को लेकर भी समय अनुकूल बना हुआ है। आपका पार्टनर आपकी तारीफ भी करेगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। यदि आप अपनी मेहनत से पैसा कमाते हैं तो इससे आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जरूरत के समय दोस्तों का साथ ना छोड़े। नौकरी कर रहे जातको का भी ट्रांसफर हो सकता है और वेतन में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन सही हो सकता है। धोखाधड़ी के मामलों से दूर रहें और अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। इसी बीच कोई आपको सरप्राइस गिफ्ट कर सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर मन काफी परेशान रहेगा। संतान की ओर से भी आपको संतुष्टि प्राप्त होगी। धन के मामले में आप किसी पर भी भरोसा ना करें। इसमें आपको उठानी पड़ सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। यदि आप काफी दिनों से किसी परेशानी से पीड़ित है तो आपको आराम मिल सकता है। जीवन को लेकर कभी-कभी आप बहुत उदासी महसूस करते हैं। अपने क्रोध पर संयम रखें और सरलता से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। कोई नया मकान या प्लॉट खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल कल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। जीवन साथी से थोड़ी नाराजगी हो सकती है, इसलिए बातचीत के समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी और पैसों को लेकर आप फंड में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा। किसी यात्रा पर जाने से आपको काफी थकान महसूस होगी। लेकिन संतान की ओर से आपको काफी खुशी मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Baisakhi 2026

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

Rashifal 11 April 2026

अप्रैल 10, 2026