---Advertisement---

Horoscope 7 August: मेष राशि जातकों को करना पड़ेगा आर्थिक तंगी का सामना, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Horoscope 7 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 7 अगस्त 2023 सोमवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए अच्छा गुजरने वाला है। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल कैसा रहेगा। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। नौकरी के क्षेत्र में कल आपके ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 7, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope 7 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 7 अगस्त 2023 सोमवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए अच्छा गुजरने वाला है। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। नौकरी के क्षेत्र में कल आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप थोड़ा सा संभल कर कार्य करें क्योंकि आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। बड़े लोगों के साथ भी आपका मिलना जुलना होता रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और जीवनसाथी कभी भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी जीवनसाथी की बातों को समझने की कोशिश करें। धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ाएं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल आपका दिन बहुत ही खुश होने वाला है। कल आप वाहन चलाते समय सावधानी बरते, नहीं तो आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। आपका पार्टनर आपके साथ बहुत ही वफादार रहेगा। साथ ही आपके व्यापार आगे बढ़ाने में भी काफी मदद मिलेगी। आपके पद में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे एक परिवार में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। कल आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सही होने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए कल नए रास्ते भी खोल सकते हैं, जिसके कारण आपका भाग्य भी चमक जाएगा। आपकी संतान का विवाह संबंधित रिश्ता पक्का हो सकता है और परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से खुशी का माहौल बना रहेगा। यदि आप मकान या दुकान खरीदना चाहते हैं तो उसमें भी लाभ की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन समस्याओं से भरा हो सकता है आपके जीवन में कल बैठ के खर्चे आ सकते हैं। लेकिन आपको बहुत सोच समझकर धन खर्च करना होगा। नौकरी या व्यापार में भी जोखिम उठाना पड़ सकता है। मौसम बदलने से आपको सेहत संबंधी बीमारी भी हो सकती हैं इसलिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें। यदि आप कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा करना चाहते हैं तो उसमें भी परेशानी आ सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल के दिन अच्छा रहेगा। कल धन की कोई कमी नहीं रहेगी। कल किसी भी कार्य को करने के लिए आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। यदि आप कोई नया व्यापार भी शुरू करना चाहते हैं तो उसमें आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के जातक की बात करें तो वह परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, जिससे उन्हें सफलता प्राप्त होगी। पेट संबंधी बीमारी भी आपको परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। कल आप के मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। यदि आप कोई व्यापार करना चाहते हैं तो उसमें लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही कोई नया सौदा भी मिल सकता है। कल आपके उच्च अधिकारी भी आपकी तारीफ करते हुए नजर आएंगे। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन थोड़ा परेशान होने वाला है। आप अपनी बुद्धि के बल पर सभी बिगड़े पर कामों को पूरा करने की ताकत रखते हैं। कल सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए आपका दिन भागदौड़ में बीत जाएगा। वही आपको ससुराल पक्ष की ओर से भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवन साथी के साथ तीखी नोकझोंक भी हो सकती है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की जो बन रहे हैं। आपकी यात्रा बहुत ही सुखद रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। घर में बिना बुलाए मेहमानों के आने से आपका दिन काफी बिजी वाला हो जाएगा। मन में किसी बात को लेकर डर बना रहेगा। आप अपने कामों में जल्दबाजी ना दिखाएं। किसी भाई बहन से विवाद हो गया है तो बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। घर से बाहर जाते समय पैदल यात्रा करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन थोड़ा परेशान कर सकता है। कल आपका दिन घर के सामान्य कामों में बिजी रहेगा, जिससे आपका मन भी थोड़ा भर जाएगा। आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी से वाद-विवाद हो गया है तो उस से दूरी बनाकर रखें। अधिकारियों से भी कुछ कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आपको सचेत रहना होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन सही हो सकता है। कल आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी। साथ ही लोग आपकी तारीफ भी करेंगे। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। आपका मन भी संतुष्ट रहेगा और सेहत भी आपकी बेहतर होगी। संतान की ओर से कल आपका मन संतोष रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, आपकी यात्रा शुभ रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। आप अपने व्यवहार से सभी का मन जीत लेंगे। आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। परिवार में शांति का माहौल होगा और आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं तो धन खर्च करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से जरूर सलाह ले।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल कल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। कल आप अपनी महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करेंगे। जिससे आपको खुशी मिलेगी। साथ ही योजनाएं बनाने से आपको भविष्य में भी लाभ प्राप्त होगा। रिश्तेदारों से कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ का भजन करें और धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rashifal 13 May 2026

मई 12, 2026

Rashifal 12 May 2026

मई 11, 2026

Rashifal 11 May 2026

मई 10, 2026

Rashifal 10 May 2026

मई 9, 2026

Vivek Tripathi

मई 9, 2026