---Advertisement---

Horoscope 8 September: कर्क, मकर राशि वालें जातक आज के दिन रहे सावधान, नहीं तो हो जाएगा नुकसान, जानें शुक्रवार का राशिफल

Horoscope 8 September: मेष लेकर मीन राशि तक का दिन 8 सितंबर 2023 का काफी बेहतर होने वाला है। आईए जानते हैं कि आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 8, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope 8 September: मेष लेकर मीन राशि तक का दिन 8 सितंबर 2023 का काफी बेहतर होने वाला है। आईए जानते हैं कि आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो इनका दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आप पर परिवार की जिम्मेदारी सौंप जा सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का निवेश करते हैं तो उससे बचें और दस्तावेजों को संभाल कर रखें। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल व्यापित करेंगे और भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। संतान की ओर से भी मन संतुष्ट रहेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी काफी बेहतर हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों की बात करें तो इनका दिन काफी बेहतर होने वाला है। रिश्तेदारों और आस पड़ोस से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। कोई भी कार्य शांति के साथ करें। आप में पॉजिटिव बातें बनी रहेगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो अपना पूरा ध्यान लगाकर करें। थोड़ी सी भी लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है। यदि आप धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करते हैं तो इससे आपके मन को शांति मिलेगी। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों की बात करें तो इनका दिन थोडा थकावट भरा हो सकता है। आप अपने पड़ोस में या किसी भी जगह से संबंधित वाद विवाद हो तो उससे दूर हो जाए। यदि आप जमीन या मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अपनों से जरूर सलाह मशवरा करें। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और संतान की ओर से भी आपका मन संतुष्ट रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं जहां पर आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की बात करें तो इनका दिन थोड़ा भाग दौड़ भरा हो सकता है। यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ है तो वह भी पूरा हो सकता है, जिसमें आपके बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। सभी संबंधियों के साथ बैठकर जरूर बातचीत करें। यदि किसी बात का हल निकालना चाहते हैं तो माता-पिता से बातचीत करें। व्यापार करने वाले लोगों का दिन कुछ गड़बड़ कर सकता है। मन की शांति के लिए आप मंदिर में दान पुण्य जरूर करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की बात करें तो आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने किसी भी कार्य को करने से पहले घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर ले। नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा व्यापार करने वाले लोगों को अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपको धोखा भी मिल सकता है इसलिए सावधानी बरतें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और घर में विशेष अतिथि का आगमन भी हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की बात करें तो इनका दिन ठीक-ठाक होने वाला है। अपने मन की शांति के लिए धार्मिक किताबें जरूर पढ़ें। अनजान व्यक्ति से सहयोग की प्राप्ति होगी। व्यापार करने वाले लोगों को थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है। यदि आप व्यापार में अधिक स्टॉक रखते हैं तो इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोग बड़े अधिकारियों से थोड़ी बहस कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों की बात करें तो इनका दिन काफी मिला-जुला रह सकता है। आपके मन में सकारात्मक विचार भर रहेंगे। साथ ही आप हर क्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करेंगे‌। घर में शांति बनी रहेगी और लाभ के कार्य होंगे। किसी पुरानी व्यक्ति से मुलाकात के बाद आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। संतान की ओर से संतुष्टि प्राप्त होगी और छोटे भाई बहन की सेहत को लेकर भी आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। यदि आप वाहन का इस्तेमाल करते हैं तो सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो आपका दिन काफी बेहतर हो सकता है। यदि आप किसी भी प्रकार का व्यापार करते हैं तो आप पार्टनर के साथ अधिक मेहनत कर सकते हैं। यदि आप अपने फायदे के लिए झूठ बोलते हैं तो आप लोगों की नजरों में गिर सकते हैं। साथ ही आपके मान सम्मान में भी कमी आ सकती है। यदि आप किसी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ते हैं तो इसे आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बनाई जा सकती है। संतान के करियर को लेकर भी आप थोड़े चिंतित बने रहेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों की बात करें तो इनका दिन काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति बेहतर बनी रहेगी परिवार में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम से जुड़े समारोह में सम्मिलित जरूर हो। यदि आप व्यापार में पार्टनर की सहायता लेते हैं तो इसे आपको लाभ प्राप्त होगा साथ ही बड़े अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। विवाहित लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है।

मकर राशि

मकर राशि वालों की बात करें तो इनका दिन काफी व्यस्त हो सकता है। आप अपने जीवन में कई बड़े निर्णय ले सकते हैं, जो जीवन में आगे तक आपको काफी प्रभावित करेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और बड़े अधिकारियों से भी प्रसन्नता मिलेगी। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी कोई लापरवाही ना करें। यदि आप धार्मिक यात्रा रहे हैं तो इसमें भी सफलता प्राप्त होगी। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा और सफलता के नए रास्ते भी खुल सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की बात करें तो इनको अपने कार्य क्षेत्र में भाग्य आजमाना होगा। आप किसी भी तरह की रिश्ते में बीच में पड़ने से बचें। अन्यथा आपको हानि उठानी पड़ सकती है। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आपको भविष्य में परेशानी उठानी पड़े। आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। यदि आपका प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित बने रहेंगे। माता-पिता या भाई बहन के भविष्य को लेकर भी आप थोड़े परेशान रह सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों की बात करें तो आपका दिन काफी ठीक-ठाक रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए आपको अपने भाई बहन की जरूरत पड़ सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया हुआ है तो उसे जरूर वापस करें। नहीं तो आपको भविष्य में परेशानी उठानी पड़ सकती है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने की भी योजना बना सकते हैं। आपके सभी पुराने रुके हुए काम भी पूरी हो सकते हैं, जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता आपके विवाह को लेकर भी बातचीत कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Baisakhi 2026

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026