---Advertisement---

Horoscope Today 08 April 2023: जानें किन जातकों को मिलेगा प्रमोशन और किसे होगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Horoscope Today 08 April 2023: ग्रहों के पलटफेर से राशि के विषय में पता चलता है। इससे पता लगाया जा सकता है कि जातकों का दिन कैसा रहेगा। वहीं आज का दिन शनिवार है। आज के दिन जातकों पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। तो आइए जानते हैं, आज यानी शनिवार के दिन जातकों की किस्मत कैसी रहेगी।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 8, 2023 6:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन काफी उलझा हुआ रहेगा। वहीं कई सारे कार्यों को करने का मौका मिल सकता है। मन विचलित रहेगा लेकिन धैर्य से काम लें। धनलाभ का योग बन रहा है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि जातकों का दिन किसी विशेष कार्य में बीतेगा। धैर्य से काम करने की जरूरत है। वहीं आज सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव आएगा। दोस्तों संग मतभेद की स्थिति बनी रह सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन काफी बेहतर रहेगा। आज के दिन कई सारे रचनात्मक कार्यों में बीतेगा। जितने भी जातक नौकरीपेशा हैं उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन अति उत्तम रहेगा। आज के दिन कई सारी नई योजनाएं बन सकती है। मन बेहद परेशान रहेगा। आज के दिन आत्मविश्वास कम हो सकता है। धैर्य और शांति से काम लेने की जरूरत है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। वहीं कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए धैर्य से सारी चीजों का सामना करें। माता पिता के सेहत का ध्यान रखें। मन विचलित हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन परेशानी से भरा रहेगा। आज के दिन कई सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन थकान महसूस करेंगे। आज के दिन काला रंग का वस्त्र धारण करें। सब अच्छा होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातक का दिन मिला जुला रहेगा। जितने भी जातक बिजनेस कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन काफी बेहतर होने वाला है। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को उनके मेहनत का फल मिलेगा। आज के दिन जीवनसाथी का भरपूर साथ मिल सकता है। धैर्य और शांति से काम लें। परिवार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातक अपने करियर को लेकर परेशान हो सकते हैं। मगर धैर्य से काम करने की जरूरत है। वरना कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन धैर्य और संयम से कार्य करने की जरूरत है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का दिन काफी बेहतर रहेगा। आज किसी नए कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। जीवन में कई सारे नए बदलाव आ सकते हैं। जीवन में कई सारी चुनौतियां भी आ सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जितने भी जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। आज के दिन दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिलेगा। आपके जीवन में नया बदलाव आ सकता है। आज के दिन धैर्य से काम लें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आज के दिन कई सारी चीजों में आगे बढ़ सकते हैं। आज के दिन सरसों के तेल का दान करें। सब अच्छा होगा। जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Baisakhi 2026

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

Rashifal 11 April 2026

अप्रैल 10, 2026