---Advertisement---

Horoscope Today, 13 April 2025: किन जातकों के लिए रविवार है लकी तो किनके लिए अनलकी! जानें मेष, वृषभ से लेकर मीन राशि तक की स्थिति

Horoscope Today, 13 April 2025: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आखिर रविवार को आपकी किस्मत क्या कह रही है। कहां आपको सावधानी बरतनी जरूरी है। आज के दिन किन जातकों को उपाय करने से किस्मत बदल सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 13, 2025 12:52 पूर्वाह्न

Horoscope Today, 13 April 2025
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today, 13 April 2025: रविवार किन राशि के जातकों के लिए किस्मत के दरवाजे खोलने के लिए तैयार है तो किन्हे आज नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। अगर आप भी राशिफल में भरोसा रखते हैं तो आइए जानते हैं आपकी किस्मत क्या कहता है और होरोस्कोप टुडे में किन जातकों को आज खुशखबरी मिलने की संभावना है। आज के दिन किन्हें संभलने की जरूरत है तो किन्हे किस्मत का साथ मिलने वाला है। इस सब को जानने के लिए आइए जानते हैं आपके लिए आज क्या है खास।

Horoscope Today Aries यानी मेष राशि की लवलाइफ का हाल

मेष राशि के जातक की बात करें तो आज आपको कुछ मामलों में अपनों से धोखा मिल सकता है। ऐसे में किसी पर भी बेवजह भरोसा करने से बचें। पार्टनर के साथ रविवार को दूरी आ सकती है लेकिन समय रहते आप इसे कम करने की कोशिश करें नहीं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आय में बढ़ोतरी की संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको खर्चे पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है।

होरोस्कोप टुडे में वृषभ यानी Taurus को आज पैसे के मामले में ये गलती पड़ सकती है भारी

वृषभ राशि के जातक की बात करें तो आज कुछ मामलों में किस्मत आपके साथ में है। स्वास्थ्य में रविवार को जहां तक हो सके सावधानी बरतें क्योंकि बिना सोचे समझे खर्च करने से आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आज आप जो भी करें अपने घर परिवार से राय जरूर लें क्योंकि एक गलती आपके लिए भारी पड़ सकती है। रविवार को किसी को दान देने से बचें।

Horoscope Today, 13 April 2025 में Gemini यानी मिथुन राशि ना करें ये गलती

मिथुन राशि के जातक की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर की वजह से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें लेकिन परेशानी को स्ट्रेस न बनने दे। नई नौकरी मिलने की संभावना है लेकिन जो भी करें सोच समझकर करें। परिवार में किसी अपने का साथ मिलेगा। भाई बहन के सपोर्ट से आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

कर्क राशि यानी Cancer की सेहत का हाल यहां जानें

कर्क राशि आज आपको थोड़ी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि रविवार को आपके किए की वजह से किसी अपनों का दिल दुख सकता है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और उन पर भरोसा करें। कर्क राशि के जातक आज हनुमान जी की पूजा अर्चना करें इससे आपको फायदा मिलने वाला है। रविवार के दिन स्वास्थ्य के मामले में भी आपको सावधान रहने की जरूरत है।

Horoscope Today, 13 April 2025 में सिंह यानी Leo के लिए बिजनेस में मिलेंगे आश्चर्यजनक परिणाम

सिंह राशि के जातक आज बड़े बुजुर्ग की सेवा करें इससे आपको फायदा होगा। आज के दिन प्यार के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें क्योंकि इसकी वजह से आप परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में कुछ लोगों को आज लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं लेकिन सेहत के मामले में रविवार आपके लिए हितकारी नहीं है। आज अपना खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

होरोस्कोप टुडे में Virgo यानी कन्या राशि में आज किसकी खुलेगी किस्मत

कन्या राशि के जातक आज सूर्य मंत्र का जाप करने से आपको फायदा मिलेगा। बैंकिंग और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। खान-पान पर संयम बरतें नहीं तो पेट की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। आज बिजनेस में लाभ ही लाभ दिखाई दे रहे हैं तो जो भी करें फैसला सोच समझ कर ही करें।

खर्च करने से पहले सोचें होरोस्कोप टुडे में Libra यानी तुला राशि

तुला राशि की किस्मत आज पक्षियों की सेवा करने से बदल सकती है। आज के दिन अगर आप बिना सोचे समझे खर्च करते हैं तो यह आप पर भारी पड़ सकती है। रविवार को आप दर्द की वजह से परेशान रह सकते हैं। शिक्षा के मामले में विद्यार्थियों के लिए दिन हित में है। मेहनत से आज आप हर परीक्षा को उत्तीर्ण कर सकते हैं।

शादीशुदा जिंदगी में जानें Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक का हाल

वृश्चिक राशि के जातक आज शनिदेव की पूजा करें इससे आपको फायदा मिलेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की वजह से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में आज प्यार बढ़ेगा और आप दोनों एक दूसरे के करीब आने वाले हैं। बच्चों की वजह वह सब कुछ पाएंगे जिसके आपने सपने देखे थे। आज दिन हित में है और आपके लिए यह लकी है।

धनु राशि यानी Sagittarius को Horoscope Today में परिवार से मिल सकता है झटका

धनु राशि के जातक आज बच्चों को कपड़े दान करें इससे आपको फायदा मिलेगा। बेसहारों के सहारा बनने के बाद आपके धन योग के संकेत दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस दौरान परिवार में कोई ऐसी खबर आएगी जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। यह आपको परेशान कर सकती है। सिंगल लोगों के लिए आज शादी के रिश्ते आ सकते हैं।

धेर्य को संभाल कर रखें होरोस्कोप टुडे में Capricorn यानी मकर राशि

मकर राशि के लोग आज घर के मंदिर में पीले रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें इससे आपको फायदा होगा। परिवार में आयोजन होने की संभावना है जिसकी वजह से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कोई भी काम करें लेकिन धेर्य के साथ-साथ हिम्मत रखना जरूरी है। आज आप कहीं इंवेस्ट करेंगे और इससे आपको लाभ भी मिलेंगे। पति-पत्नी के बीच मिसअंडरस्टैंडिंग आज भारी पड़ सकती है।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ राशि आज क्या करें उपाय

कुंभ राशि के जातक सूर्य को लाल फूल चढ़ाएं इससे आपको फायदा मिलेगा। घर में किसी के सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आज आपकी हर जगह वाहवाही होने वाली है। इसके अलावा दांपत्य जीवन में खुशनुमा माहौल बना रहेगा और आप दोनों का रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा। बिजनेस में लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

इस एक चीज का त्याग होरोस्कोप टुडे में करें Pisces यानी मीन राशि

मीन राशि के जातक की बात करें तो आज धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। गरीबों को दान करें क्योंकि इससे आपको फायदा मिलेगा। आज आलस करने पर कोई भी प्रावधान नहीं है। मनचाही नौकरी मिलेगी और आय बढ़ने के भी चांस दिखाई दे रहे हैं। हालांकि लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके हित में नहीं है तो अपने साथी से क्लेश करने से बचें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

US-Iran War

अप्रैल 24, 2026

Darbhanga Airport

अप्रैल 24, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 24, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 24, 2026