---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने पंजाब इन्वेस्टर सर्कल 2026 से युवाओं की बदली जिंदगी! 400 से ज्यादा स्टार्टअप्स को समर्थन देकर सरकार ने लाई क्रांति

CM Bhagwant Mann: रोजगार की दिशा में पंजाब इन्वेस्टर सर्कल 2026 किसी क्रांति से कम नहीं है। आइएआईए जानते हैं कैसे सरकार ने युवाओं की जिंदगी बदल दी है। इसे एक अलग दिशा दी गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 5, 2026 1:25 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के युवाओं की जिंदगी बदलने और उन्हें एक नई दिशा देने के लिए लगातार सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान की एक बहुत बड़ी पहल पंजाब इन्वेस्टर सर्किल 2026 है जिसके जरिए सरकार युवाओं को नौकरी की दिशा में मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। आइए जानते हैं कैसे इस पहल से पिछले साढ़े 4 सालों में मान सरकार के नेतृत्व में स्टार्टअप कंपनी को बढ़ावा मिला है। इसके जरिए पंजाब के युवाओं की तस्वीर बदली है। आइए जानते हैं आखिर कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने क्या कहा है।

पंजाब में स्टार्टअप को मिल रही सरकार से मदद

 

डॉ बलबीर सिंह एक्सप्लेन फार्म पर कहा कि ‘पंजाब इन्वेस्टर सर्कल 2026’ पहल के ज़रिए, पंजाब के युवाओं में उद्यमिता की सोच और नए विचारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता और मज़बूत हुई है। इस कार्यक्रम में, कैबिनेट मंत्री और AAP पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सीड फंडिंग पाने के लिए चुने गए 28 स्टार्टअप्स के संस्थापकों को बधाई दी। सीएम भगवंत मान पहल को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और युवाओं के मन में नौकरी करने से ज्यादा नौकरी देने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। ऐसे में स्टार्टअप कंपनी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

कैसे CM Bhagwant Mann ने रोजगार के क्षेत्र में लोगों को दिया सौगात

कैबिनेट मिनिस्टर ने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में, सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने 400 से ज़्यादा स्टार्टअप्स को समर्थन दिया है जिससे पंजाब के युवाओं को सिर्फ नौकरी खोजने वाले के बजाय नौकरी देने वाला (जॉब क्रिएटर) बनने में मदद मिली है।” यह निश्चित तौर पर सरकार की बहुत बड़ी पहल है जहां अब लोग नौकरी करने से ज्यादा स्टार्टअप को बढ़ावा देने और नौकरी देने में भरोसा रख रहे हैं। यह कहीं ना कहीं रोजगार के क्षेत्र में पंजाब के लिए क्रांति से कम नहीं है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 5, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 5, 2026

Donald Trump

नवम्बर 5, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026