---Advertisement---

CM Bhagwant Mann सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को बड़ी सफलता, 83 ड्रग तस्करों पर गिरी गाज

CM Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के द्वारा राज्य के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्य को नशा मुक्त करना है। इस मुहिम में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 5, 2026 1:48 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘आम आदमी पार्टी’  के नेतृत्व में पिछले 4 साल 7 महीनों से सरकार चला रहे हैं। इस दौरान उनकी सरकार ने शिक्षा, हेल्थ , कृषि और रोजगार के क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाए हैं। इसके साथ ही राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नेशआं विरुद्ध’ अभियान चला रहे हैं। इस मुहिम के तहत पंजाब पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है। अब तक कई सौ  नशा तस्करों पर एक्शन हो चुका है। वहीं, नशे की लत से जूझ रहे लोगों का इलाज चल रहा है। इस अभियान में एक बार फिर से पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिसकी जानकारी पुलिस ने सार्वजनिक तौर पर एक्स पर साझा करके दी है।

CM Bhagwant Mann सरकार के ‘युद्ध नेशआं विरुद्ध’ अभियान को मिली बड़ी सफलता

पंजाब पुलिस  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘युद्ध नेशआं विरुद्ध’ अभियान में मिली बड़ी सफलता को साझा करते हुए लिखा, ‘पंजाब 612 दिन ।युद्ध नेशआं विरुद्ध । ड्रग नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई करते हुए, पंजाब पुलिस ने 83 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और 2.1 kg हेरोइन, 10 kg अफीम की भूसी, 325 नशीली गोलियां बरामद कीं।’ इसके साथ ही छापों के फोटो और वीडियो को जारी किया है।  इस अभियान के जरिए पंजाब बहुत तेजी से नशा मुक्ति की तरफ बढ़ रहा है।

देखें पोस्ट

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान किसने और कब शुरु किया?

पंजाब में ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 मार्च 2025 से हुई थी। इसका उद्देश्य राज्य को पूरी तरह से नशे से मुक्त करना है और इंटरनेशनल लेवल पर फैले नशे नेटवर्क पर लगाम लगाना है। मान सरकार ये उद्देश्य पूरा करने की तरफ तेजी से बढ़ रही है। इस दौरान 91000 से ज्यादा नशा तस्करों पर पंजाब पुलिस ने एक्शन लिया है। वहीं, नशामुक्ति केंद्रों में लत छुड़ाने के लिए तेजी से काम हो रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026