---Advertisement---

Horoscope Today 15 April 2023: आज इन जातकों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, बस इन बातों का रखना होगा ध्यान

ज्योतिष गणना के मुताबिक आज यानी 15 अप्रैल शनिवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा, यहां जानिए आज के राशिफल में।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 15, 2023 6:10 पूर्वाह्न

Horoscope Today 15 April 2023
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 15 April 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक आज यानी 15 अप्रैल शनिवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा, यहां जानिए आज के राशिफल में।

मेष राशि

इस राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाली है। आर्थक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है। साथ ही जो लोग पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें भीलाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

वृषभ राशि

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सेहत का ख्याल रखें। साथ ही आप पेट की समस्या से जूझ सकते हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने की संभावना है। व्यर्थ की भागदौड़ से आप थकान महसूस करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ खुशियों से भरी हुई रहेगी।

कर्क राशि

इन जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज व्यवसायिक कामों के कारण आप अपने परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे। आपको व्यर्थ के क्रोध और वाद विवाद से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ मिलकर किसी मामले पर बातचीत की संभावना है।

सिंह राशि

आज का दिन इन राशि (Horoscope Today 15 April 2023) के जातकों के लिए सुखद रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी नयी उत्तरदायित्व से लाभ होगा। साथ ही नौकरी में स्थान परिवर्तन भी देखने को मिल सकता है। इसको लेकर आप असमंजस में रहेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों का दिन अन्य और दिनों के मुकाबले अच्छा बीतेगा। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि

इन जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है। आज लेन-देन में जल्दबाजी से बचें।

वृश्चिक राशि

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। समाज की भलाई करने वाले जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। घर की सजावट के लिए आप धन खर्चा करेंगे।

धनु राशि

आज नौकरी को लेकर तरक्की और शुभ समाचार मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा हुआ रहेगा। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं उनको मनचाहा फल मिलेगा। विद्यार्थी खेलकूद में भाग लेंगे, इसमें जातकों को जीत हासिल होगी।

मकर राशि

इस राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेगा। इस राशि के जातक यदि आज जमीन में निवेश करना चाहते हैं तो समय बढ़िया है। आपके द्वारा किए गए कुछ कार्यों से कुछ लोग नाखुश नजर आएंगे। नौकरी में परिवर्तन के आसार हैं।

कुंभ राशि

आज इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। आज सभी क्षेत्रों में सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। नए वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। विदेश से शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। आपकी लव लाइफ खुशियों से भरी हुई रहेगी। आज घर में पूजा पाठ का आयोजन होगा। जो राजनीति में कैरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए समय अच्छा है।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुख में रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक होगा, लेकिन आपमें आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपकी यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगार लोगों के आज का दिन अच्छा है।

ये भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2023: खरमास खत्म लेकिन विवाह मुहूर्त के लिए करना होगा इतंजार, जानें कब से बजेगी शहनाई

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonam Wangchuk

जुलाई 16, 2026

Rashifal 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Jharkhand News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026