---Advertisement---

Horoscope Today 15 February 2023: इन जातकों के जीवन में टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, जानें क्या कहते हैं आपके चमकते सितारे

Horoscope Today 15 February 2023: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। हर दिन ग्रहों के परिवर्तन से राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे जातकों के जीवन पर भी बदलाव देखने को मिलता है। मेष राशि मेष राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 15, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 15 February 2023: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। हर दिन ग्रहों के परिवर्तन से राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे जातकों के जीवन पर भी बदलाव देखने को मिलता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। मां की सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल में एक उच्च स्थान प्राप्त होगा। आज के दिन सावधान रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। वहीं वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में बड़ा मोड़ आएगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का मन रचनात्मक कार्यों में लगा रहेगा। वहीं आज के दिन ऑफिस में कम तनाव रहेगा। भूमि और वाहन खरीदने का संयोग बन रहा है। कई सारी समस्याएं एक साथ उत्पन्न हो सकती है। आज धैर्य से काम लें मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन रचनात्मक कार्यों से भरा रहेगा। आज अपने सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। आज के दिन गणपति महराज के मंदिर जाकर भगवान को भोग लगाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए काफी प्रसन्नता वाला दिन है। आप किसी नए घर, मकान, वाहन आदि की खरीदारी की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन मंगल कार्यों के साथ संपन्न होगा। प्रेमी के साथ दिन बिताने का मौका मिलेगा। संतान का सुख मिलेगा। घर में भक्ति माहौल बना रहेगा। मगर जो लोग आध्यात्म से जुड़े हैं उनके जीवन में मुसीबत आ सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन तनाव से भरा रहने वाला है। आज के दिन ऑफिस में संयम से काम लें। बॉस के साथ बिल्कुल बहस न करें। सभी आर्थिक समस्याओं का निवारण हो सकता है।

ये भी पढ़ें: HANUMAN CHALISA के हर रोज पाठ से मिलेंगे ये 5 फायदे, बल-विद्या और वैभव का मिलेगा आशीर्वाद

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का के दिन काफी कल से बेहतर रहेगा। धन प्राप्ति का बेहतर संयोग बन रहा है। लव लाइफ में मधुरता आ सकती है। आज के दिन नीले रंग का वस्त्र धारण करें। वहीं जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगा। ईमानदारी के साथ अपने कार्यों को पूरा करें। आज आप माता के सेहत से परेशान रहेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को जीवनसाथी के साथ सिनेमा देखने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। अचानक धन हानि होने का योग बन रहा है। सिर पर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहेगा। आस पास के लोगों से कुछ सीखने का मौका मिलेगा। आज के दिन काले या सफेद मोती का माला धारण करें। दिन शुभ होगा। बुधवार के दिन दिन गणपति बप्पा की आराधना करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज के दिन कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इन जातकों के लिए आज का दिन भारी रहेगा। वहीं मानसिक तनाव का दबदबा भी बना रहेगा। वहीं अध्यन की ओर दिमाग लग सकता है।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 1 June 2026

मई 31, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rashifal 29 May 2026

मई 28, 2026

Rashifal 28 May 2026

मई 27, 2026

Rashifal 27 May 2026

मई 26, 2026