---Advertisement---

Horoscope Today 16 February 2023: इन जातकों को झेलनी पड़ सकती है नौकरी में मुसीबत, जानें गुरुवार के दिन किन लोगों की चमकेगी किस्मत

Horoscope Today 16 February 2022: हिंदू धर्म में राशि का विशेष महत्व है। आपको बता दें, पूरे 12 राशि होती है, इससे सभी व्यक्ति के जीवन में हो रही गतिविधियों का पता लगाया जाता है। इसके अलावा ग्रहों के बदलते चाल से राशियों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं गुरुवार का ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 16, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 16 February 2022: हिंदू धर्म में राशि का विशेष महत्व है। आपको बता दें, पूरे 12 राशि होती है, इससे सभी व्यक्ति के जीवन में हो रही गतिविधियों का पता लगाया जाता है। इसके अलावा ग्रहों के बदलते चाल से राशियों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं गुरुवार का दिन जातकों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। जातकों को आज नौकरी मिल सकती है। वहीं जो जातक आध्यात्म के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज के दिन जातकों को नौकरी में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आज का दिन आपका बेहतर जाएगा। किसी नए कार्य को करने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन मंगलमय रहेगा। आज के दिन विष्णु भगवान की कृपा जातकों पर बनी रहेगी। आज के दिन जातकों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को अपने सेहत का ख्याल रखना होगा। आज के दिन धैर्य और संयम से काम लें। आज के दिन यात्रा करने से बचें। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में परेशानी आ सकती है। आज के दिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। घर की सभी जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है। खान पान पर विशेष ध्यान दें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज सभी परेशानियों से दूर होकर अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। आर्थिक तनाव से मन परेशान रहेगा। आपके जीवन में कोई नया बदलाव आ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। आज के दिन माता पिता की सेवा में लगे होंगे। वहीं कुछ नए खर्चें बढ़ सकते हैं। पुरानी उधार खत्म होगी। कुछ लोगों की बुरी आदतों का असर आप पर हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों की रुचि साहित्य में बढ़ सकती है। आज के दिन घर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है। आज के दिन मंदिर में मिसरी दान करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। नए दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। युवाओं को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को बाहर पढ़ने जाने का मौका मिलेगा। धैर्य और संयम से काम लें। अनावश्यक खर्च न करें। भूमि और वाहन खरीदने का योग बन रहा है। विदेश यात्रा का योग है। आराम से काम करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आज आप किसी नई उलझन में उलझ सकते हैं। आज आपके लिए गुरुवार का दिन बेहतर रहेगा। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। चाहने वालों का साथ बना रहेगा। आज के दिन कई नई चीजों का आगमन आपके जीवन में हो सकता है। सेहत में सुधार रहेगा। धैर्य रखें किसी भी कार्य को सावधानी से करें।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Baisakhi 2026

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

Rashifal 11 April 2026

अप्रैल 10, 2026