---Advertisement---

Horoscope Today 17 April 2023: आज सूर्य की तरह चमकेगा आपका भाग्य, जानें सोमवार का खास राशिफल

मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए सोमवार का दिन कैसा रहेगा, यहां जानिए आज के राशिफल में। साथ ही जानिए वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 17, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 17, 2023 11:42 पूर्वाह्न

Horoscope Today 17 April 2023
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 17 April 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक आज यानी 17 अप्रैल सोमवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए सोमवार का दिन कैसा रहेगा, यहां जानिए आज के राशिफल में। साथ ही जानिए वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपने जो काम किया है उससे आपके सीनियर खुश नजर आएंगे। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं उसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप आज किसी प्रकार की कोई डील कर रहे हैं तो उसको सोच-समझ कर फाइनल करें। आज आपको मां का सानिध्य प्राप्त होगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन होगा।

मिथुन राशि

आज आपका दिन अन्य दिनों के मुकाबले काफी बेहतर रहेगा। परिवार का सहयोग मिल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपके रूके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन सुख में रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। साथ ही कारोबारी कार्यों के कारण भागदौड़ बनी रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आय के काफी साधन मिलेंगे। समाज की भलाई के लिए जो जातक काम कर रहे हैं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। कार्यों के प्रति जोश और उत्साह बना हुआ रहेगा। परिवार का वातावरण बेहतर रहेगा। साथ ही आज परिजनों से फोन पर बात कर आप प्रसन्न हो जाएंगे। पूजा पाठ में भी आप शामिल हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। आज जीवनसाथी का भरतपूर सहयोग मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले कई बार सोच विचार करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। छात्र आज खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। दूर के रिश्तेदार से सुखद समाचार प्राप्त होगी। नए लोगों के संपर्क में आएंगे, इससे आपका व्यापार बढ़ेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज पूरा दिन भागदौड़ रहेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा। आपके ऊपर जो भी जिम्मेदारियां आएंगी उसे आपक पूरा करेंगे। ऑनलाइन कार्य करने वालों जातकों को अच्छा खासा लाभ मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आप काफी संतुष्टि का दिन रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी के साथ खुश नजर आएंगे।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलने की उम्मीद है। परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। कुछ बदलाव के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी की सेहत बढ़िया रहेगी। कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। भाई और बहनों का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2023: खरमास खत्म लेकिन विवाह मुहूर्त के लिए करना होगा इतंजार, जानें कब से बजेगी शहनाई

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 29, 2026

CM Mohan Yadav

मई 29, 2026

Anurag Dhanda

मई 29, 2026