---Advertisement---

Horoscope Today 17 February 2023: शुक्रवार के दिन इन जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope Today 17 February 2023: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और राशियों का विशेष महत्व है। हर दिन ग्रहों का परिवर्तन होते रहता है। इसका प्रभाव जातकों के जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें, वहीं राशियों में उलटफेर के कारण कई जातकों की किस्मत चमक जाती है तो किसी के जीवन तबाही ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 17, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 17 February 2023: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और राशियों का विशेष महत्व है। हर दिन ग्रहों का परिवर्तन होते रहता है। इसका प्रभाव जातकों के जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें, वहीं राशियों में उलटफेर के कारण कई जातकों की किस्मत चमक जाती है तो किसी के जीवन तबाही शुरू हो जाती है। तो आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन किन जातकों की चमकने वाली है किस्मत और किसे झेलनी होगी परेशानी।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहेगा। जातकों के जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है। मगर जो जातक बिजनेस कर रहे हैं उनके लिए ये दिन काफी बेहतर है। शुक्रवार के दिन जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन नौकरी मिल सकती है। जातकों का दिन कल से काफी बेहतर बीतेगा। आज नए नए दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। आज के दिन माता-पिता के सेहत का ध्यान रखें

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन किसी नए कार्य में बीतेगा। किसी लंबे यात्रा पर जाने का संयोग बन रहा है। धैर्य से काम लेने की जरूरत है। बिजनेस में मुनाफा होगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। आज शुक्रवार के दिन 10 कुमारी कन्या को भोजन करवाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन काफी बेहतर होगा। अपने करीबी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। धैर्य से काम लेने की जरूरत है। सेहत में सुधार आएगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज परेशान हो सकते हैं। आज के दिन इन्हें सावधान रहने की जरूरत है। संतान सुख मिलेगा। आज के दिन आपको खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज किसी नए लोगों से मिलने का योग बन रहा है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को कई बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। जितने भी जातक आर्थिक तंगी से परेशान हैं वो सभी आज के दिन खीर बनाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। आज के दिन नौकरी में बाधाएं आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन तनाव से भरा रहेगा। जीवन में आचनक कई समस्याएं आ सकती है। विद्यार्थियों के जीवन में खुशियां आ सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज शुक्रवार के दिन लाल वस्त्र धारण करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आध्यात्म की ओर रुचि बढ़ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का संयोग बन सकता है। आज के दिन मां लक्ष्मी की कृपा जातकों पर बनी रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर घर से बाहर निकलें। आज के दिन कई नए दोस्तों से मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। आज के दिन निवेश करने का संयोग बन रहा है। आज के दिन अनावश्यक खर्च न करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन शुभ कार्यों के साथ बीतेगा। आज के दिन कुछ नया करने का मौका मिलेगा। किसी बड़े कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। धैर्य से काम लें। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन धन संचय के क्षेत्र में जाएगा। नौकरी में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सेहत पर ध्यान दें। किसी बड़े कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थियों के जीवन में सफलता आ सकती है।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 1 June 2026

मई 31, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rashifal 29 May 2026

मई 28, 2026

Rashifal 28 May 2026

मई 27, 2026

Rashifal 27 May 2026

मई 26, 2026