---Advertisement---

Horoscope Today 1st June 2023: कर्क समेत इन जातकों को परेशानियों से मिलेगा निजात, जानें अपना आज का राशिफल

Horoscope Today 1st June 2023: किसी दूसरे महीने की शुरुआत होने के बाद लोग राशिफल जरूर पढ़ना पसंद करते हैं। राशिफल के अनुसार ही पता लगता है कि व्यक्ति का दिन कैसा गुजरेगा। इसी बीच अब 1 जून 2023 बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। आइए जानते हैं कि ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 1, 2023 12:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 1st June 2023: किसी दूसरे महीने की शुरुआत होने के बाद लोग राशिफल जरूर पढ़ना पसंद करते हैं। राशिफल के अनुसार ही पता लगता है कि व्यक्ति का दिन कैसा गुजरेगा। इसी बीच अब 1 जून 2023 बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। आइए जानते हैं कि आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। जो जातक नौकरी की तलाश में यहां-वहां भटक रहे हैं उन्हें किसी रिश्तेदार की सहायता से भी अच्छी नौकरी मिल सकती हैं। इसके अलावा व्यवसाय कर रहे जातक को व्यवसाय आगे बढ़ाने में भी कामयाबी मिलेगी। अगर आपने किसी से धन उधार लिया हुआ था तो वह भी समय पर लौटा देंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन कुछ विशेष होने वाला हैं। जो जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं वह अपने मकसद में कामयाब होंगे। अगर आप कल अपने लव पार्टनर के साथ डेट पर जा रहे हैं तो कोई भी ऐसी बात ना करें जिससे वह नाराज हो जाए। इसके अलावा दिन की शुरुआत में ही आपको कोई बुरी खबर पर मिल सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सुखद रहेगा। छोटे व्यापारी व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा नए व्यवसाय को लेकर भी योजना बनाने की जरूरत है। आपका प्रिय कल रोमांटिक मूड में होगा जिससे आप खुश होंगें। जीवन साथी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे या फिर रोमांटिक डिनर पर भी जा सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की मिलने के अवसर हैं। जिसमें जूनियर व सीनियर का सहयोग मिलेगा। किसी के कहे में आकर निवेश ना करें। अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है। घर में पूजा पाठ का आयोजन होगा। जिस वजह से लोगों का आना जाना भी लगा रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल का दिन बेहतर रहेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल बना हुआ है। इसके अलावा आपने जो पहले से निवेश किया है उससे भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आपको अपने लिए कुछ प्राप्त समय निकालना होगा और अपने मनपसंद कामों में समय बिताएं। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। आपको परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही घर में मेहमानों का आगमन भी हो सकता है। आप अपने छुट्टी के दिन अच्छे काम करें। किसी छोटी यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं। एक खुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भरा रहेगा। अपनी खासियत और भविष्य की योजनाओं पर भी सोचने का समय है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन काफी अच्छा होने वाला है। जो लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, उनको जरूर कामयाबी मिलेगी। मित्रों के साथ भी कहीं बाहर घूमने की योजना बनाई जा सकती है। इसके अलावा कल का दिन कुछ ऐसा है कि जब चीजें उस तरह से नहीं होगी जैसा आप करना चाह रहे हैं। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएं और बेहतर भविष्य के लिए कुछ अच्छा करें।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों ने स्थगित किया गंगा में मेडल प्रवाहित करने का कार्यक्रम, किसान नेता नरेश टिकैत ने रोका, 5 दिन का मांगा समय

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी फलदायक रहेगा। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं उनके मान-सम्मान में प्रतिष्ठा होगी और मन की इच्छा पूरी होगी। कल के दिन दान पुण्य करने से भी आपको काफी मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। नए प्रेम संबंधों के बनने की संभावना भी है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा साथ ही हायर एजुकेशन के लिए अच्छा समय है। परिवार के सभी लोग किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। कई परेशानियों से स्थाई निजात के लिए जीवन शैली में बदलाव करें। इसके अलावा जब आप अकेलापन महसूस करें तो परिवार के साथ समय बिताएं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल के दिन कुछ बेहतर होने वाला है। जिसमें जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा और वह आपके साथ प्यार के पल बिताएंगे। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ शेयर करना आपकी सेहत को बेहतर बना सकता है। इसके अलावा आप उन योजनाओं में भी निवेश करने से पहले जरूर सोचे जो परेशानी में डाल सकती है। इसके अलावा गृह प्रवेश के लिए कल का दिन काफी शुभ है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपको हर क्षेत्र में कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। जो जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं उनको जरूर कामयाबी मिलेगी साथ ही लाभ प्राप्त होगा। आपके जीवन में प्रेम की बाहर भी आ सकती है। प्यार, नजदीकी, मौज-मस्ती के साथ आपका दिन गुजरेगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इसके अलावा अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की आवश्यकता हैं। आप अपने माता पिता का आशीर्वाद ले और अपने काम करें। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने की भी योजना बनाई जा सकती है।

ये भी पढे़ं: Delhi Murder Case: शैतानी दिमाग और एक नंबर का दारूबाज, साहिल की सनक की गवाही दे रहा उसका इंस्टाग्राम अकाउंट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026