---Advertisement---

Horoscope Today 22th July: मकर समेत इन राशि के जातक रहे सावधान, जानें अपना आज का राशिफल

Horoscope Today 22th July: दैनिक राशिफल के अनुसार 22 जुलाई 2023 का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। ग्रहों की चाल के मुताबिक कल कुछ राशि वालों के लिए कल का दिन खास श हो सकता है। आइए जानते हैं कि कल का राशिफल कैसा रहेगा। मेष राशि मेष राशि ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 22, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 22th July: दैनिक राशिफल के अनुसार 22 जुलाई 2023 का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। ग्रहों की चाल के मुताबिक कल कुछ राशि वालों के लिए कल का दिन खास श हो सकता है। आइए जानते हैं कि कल का राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। कल के दिन आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। अगर आप बहुत दिनों से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो कल के दिन थोड़ा लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ आपका दिन थोड़ा भागदौड़ में लगा रहेगा। शाम के समय जीवनसाथी से बहस भी हो सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगाएं।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन अच्छा होने वाला है। यदि आपका मन किसी बात को लेकर खराब है तो परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर थोड़ी बातचीत करें। आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार आने के संकेत है। यदि आपके पास खाली समय है तो उसका सदुपयोग करें। नए विवाहित जोड़े के लिए कल का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सुखद रहेगा। कल आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा सा गुस्से वाला हो सकता है। इसमें अपनी वाणी पर संयम रखें। धन लाभ मिलने के भी योग है। अपने परिवार में कल प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे और पुरानी यादें भी ताजा हो सकती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। कल आप किसी बात को लेकर तनाव में रह सकते हैं। जिससे आपके अपने सभी संबंधियों से मतभेद भी हो सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। जिससे आपको थोड़ा सुकून मिलेगा। बुजुर्गों का सम्मान करें और यदि आप किसी समस्या का हल चाहते हैं तो उनके पास बैठकर बातचीत करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल के दिन थोड़ा सही हो सकता है। अगर आप छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता में पड़ जाते हैं इससे आपकी मानते की स्थिति भी खराब हो सकती है। खाली समय बिताने के लिए कोई गेम खेल सकते हैं। सेहत के लिहाज से कल का दिन आपका अच्छा होने वाला है। यदि आप किसी बात को लेकर चिड़चिड़ी होते हैं तो धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। परिवार के साथ किसी पिकनिक या फिर यात्रा पर जा सकते हैं। जिसके साथ आप का मन भी अच्छा हो जाएगा। हफ्ते में एक बार अपने जीवन साथी के साथ डिनर पर जाएं। यदि आपकी धन संबंधी कोई समस्या है तो उससे निपटने के लिए अपने बड़ों की सलाह लें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन कुछ विपरीत हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों की बात करें तो कल आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। पिछले कुछ दिनों में अनावश्यक खर्च भी से आपका मन विचलित हो सकता है। कल आपके प्रिय मित्र आपको शाम के डिनर पर बुला सकते हैं। वैवाहिक संबंधों की बात करें तो कान्हा पार्टनर के साथ सुकून के पल व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी चिंताजनक भरा रहेगा। कल शाम आप कई परेशानियों से घिरे रह सकते हैं, जिससे आपको तनाव हो सकता है। इसलिए तनाव ना ले। अचानक से रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन खुश हो जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर सलाह मशवरा जरूर करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। अगर आप लंबे यात्रा पर जा रहे हैं तो आपके साथ कोई दुर्घटना भी हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। आपके घर बिना किसी सूचना के किसी रिश्तेदार का आगमन भी हो सकता है। यदि आप सामने वाले व्यक्ति को प्रभावित करना चाहते हैं तो उसके सामने सकारात्मक चीजें करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन सेहत के लिहाज से सही हो सकता है। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए समय पूरा दें और अपने ऊपर विश्वास रखें। इसके अलावा व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें भी सफलता प्राप्त होगी और धन लाभ के योग बन रहे हैं। शाम के समय मित्रों के साथ भी समय बिता सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल के परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी रिश्तेदार के घर आगमन पर आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आप बहुत लंबे समय से किसी बीमारी से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उससे राहत मिलेगी। किसी क्षेत्र में कल आपको दोस्तों की मदद मिल सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल कल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। यदि आप लंबे समय से बीमार चल रहे हैं तो कल आपको बीमारी से निजात मिल सकता है परिवार का कोई सदस्य आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। जीवन साथी के साथ थोड़ा समय बिताएं। प्रेम प्रसंग की बात करें तो कल आप अपने प्रेमी के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं। इसके अलावा परिवार की जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 May 2026

मई 1, 2026

Rashifal 1 May 2026

अप्रैल 30, 2026

Rashifal 30 April 2026

अप्रैल 29, 2026

Rashifal 29 April 2026

अप्रैल 28, 2026

Rashifal 28 April 2026

अप्रैल 27, 2026

Rashifal 27 April 2026

अप्रैल 26, 2026