---Advertisement---

Horoscope Today 23 April 2023: आज इन जातकों पर सूर्यदेव रहेंगे मेहरबान, जानें कैसा बीतेगा दिन

ज्योतिष गणना के मुताबिक आज 23 अप्रैल दिन रविवार है। आज मिथुन, कन्या और तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा है।  यहां जानिए आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा। पढ़िए पूरा राशिफल।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 23, 2023 6:45 पूर्वाह्न

Horoscope Today 23 April 2023
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 23 April 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक आज 23 अप्रैल दिन रविवार है। आज मिथुन, कन्या और तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा है।  यहां जानिए आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा। पढ़िए पूरा राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ नया करेंगे। आज आपको परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही परिवार की कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी आपके ऊपर सौंपी जा सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपना काम समय पर पूरा करना होगा। साथ ही आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी भाग ले सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनको तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपको जो जिम्मेदारियां दी गई है वह आप ईमानदारी के साथ निभाएंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। छात्रों को विदेशों से भी शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों के मुकाबले बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं उनको आज मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आपको अपने सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। घर से दूर नौकरी कर रहे जातकों को अपने घर की याद सताएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। आय में बढ़ोतरी की शुभ सूचना मिलेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपको किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राजनीति में सफलता मिलने के संकेत हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। नौकरी करने वाले जातक आज खुश नजर आएंगे। किसी बात को लेकर मन में पूरे दिन दुविधा बनी रहेगी। ऑफिस में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आज आपको अपने सेहत पर ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आपका कुछ ऐसा काम आज पूरा हो सकता है जो बहुत दिनों से रुका हुआ है। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। आज आप आर्थिक रूप से काफी मजबूत होंगे। बिजनेस या नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आज आपको नए-नए कांटेक्ट मिल सकते हैं। आज आप अपने बिजी दिन से कुछ समय निकालेंगे। साथ ही आज आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। छात्रों में कैरियर को लेकर उत्साह होगा। आज आप मन ही मन किसी बात को लेकर खुश रहेंगे। आज आपका प्रेम से विश्वास उठ जाएगा। नौकरी में भी प्रमोशन मिलने के चांस हैं। कुछ विषयों के लिए आप अपने माता-पिता से बात करेंगे। जिससे आज आपको कोचिंग सेंटर ज्वाइन करवाया जाएगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा हुआ रहेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आप लाभ कमा पाएंगे। व्यवसाय कर रहे जातक कोई नया व्यवसाय करने की योजना बनाएंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से मन में खुशी मिलेगी। बिजनेस पर दूसरों का भरोसा नहीं करें। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं उन्हें परिवार की याद सताएगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपका मन अशांत रहेगा। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए दिन सही नहीं है। पढ़ाई से ध्यान भटकने के कारण मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएंगे। घर में पूजा पाठ का आयोजन होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी मिलाजुला हुआ रहने वाला है। छात्रों को पढ़ाई में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाएंगे। आज आप कुछ विषय में बदलाव चाहते हैं तो वह कल कर सकते हैं। जीवनसाथी को नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। समाज की भलाई करने के लिए आपने जो निर्णय किया है उसका आपको लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2023: खरमास खत्म लेकिन विवाह मुहूर्त के लिए करना होगा इतंजार, जानें कब से बजेगी शहनाई

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Rashifal 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Navratri Mahaparv

अक्टूबर 11, 2026