---Advertisement---

Horoscope Today 24 April 2023: सोमवार का दिन आपके लिए रहेगा शानदार, बस इन बातों का रखें ध्यान

ज्योतिष गणना के मुताबिक आज 24 अप्रैल 2023 दिन सोमवार है। आज जो जातक घर से ऑनलाइन काम करते हैं उन्हें अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही वृष, सिंह और मकर राशि वालों को मुसीबतों का सामना करना होगा।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 24, 2023 7:00 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 24, 2023 10:01 पूर्वाह्न

Horoscope Today 24 April 2023
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 24 April 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक आज 24 अप्रैल 2023 दिन सोमवार है। आज जो जातक घर से ऑनलाइन काम करते हैं उन्हें अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही वृष, सिंह और मकर राशि वालों को मुसीबतों का सामना करना होगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में उच्च अधिकारियों की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। आज आप अपने जीवन साथी के साथ प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे। जीवनसाथी की प्रगति को देखकर आप काफी खुश होंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जो जातक कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं वह खूब मेहनत करें। वरिष्ठ सदस्यों को नजरअंदाज नहीं करें नहीं तो आप किसी बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। आज नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। घर में कुछ बदलाव के लिए आप सभी परिजनों से बातचीत करेंगे। आज पड़ोस में हो रहे जागरण में आप सम्मिलित होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। सरकारी क्षेत्र में भी लाभ मिलने की संभावना है। आज आपका काफी धन खर्च होगा। आज आप अपने घर परिवार वालों के लिए कुछ खरीदारी करेंगे। कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा।

सिंह राशि

इस राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। जो जातक छोटा व्यापार करते हैं आज उनको अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। आज आप अपना मन पसंदीदा कार्य भी कर सकते हैं।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप किसी रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। जॉब में उन्नति से आपकी प्रशंसा होगी। आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा हुआ रहेगा। आज आपके सभी अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा आपको कोई काम सौंपा जाएगा। रुका हुआ धन आपको किसी मित्र की सहायता से प्राप्त होगा। साथ ही संतान का भरपूर सहयोग भी मिलेगा। आप की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी हुई रहेगी। आज आप अपने सभी खर्चों को पूरा कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। जिन जातकों को नौकरी में काम दिए गए हैं, आज आपको उसे समय पर पूरा करना होगा। हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है। जो लोग घर से काम करते हैं उन्हें अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं वह अपनी व्यवसाय में परिवर्तन को लेकर सदस्यों से बातचीत करेंगे। परिजनों से आप किसी धार्मिक स्थल पर घूमने की योजना बना सकते हैं। बहन के विवाह में आ रही सारी अड़चनें समाप्त हो जाएंगे। परिवार के लोग आपके किए गए कार्यों से नाखुश नजर आएंगे। आज आप व्यवसाय साझेदारी में करेंगे। राजनीति में आपको सफलता मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। ऐसे जातक जो नौकरी कर रहे हैं उनको अपना काम समय पर पूरा करना होगा। विद्यार्थी इधर-उधर ध्यान देने के कारण पढ़ाई में कम मन लगाएंगे। आज आप अपने लव पार्टनर को अपने परिजनों से मिलवा सकते हैं। प्रतिदिन की दिनचर्या में सुबह की सैर, योगा और ध्यान को शामिल करें। कार्यस्थल पर आपके खिलाफ षड्यंत्र हो सकता है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में कमी और अधिक की स्थिति रहेगी। समाज की सेवा के लिए जो लोग काम कर रहे हैं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत कर पाएंगे। आज आपको उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। छोटे व्यापारियों को अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। आज आपकी लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। जीवन साथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आप धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2023: खरमास खत्म लेकिन विवाह मुहूर्त के लिए करना होगा इतंजार, जानें कब से बजेगी शहनाई

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

Akshaya Tritiya 2026

फ़रवरी 5, 2026

AI Impact Summit

फ़रवरी 5, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 5, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 5, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 5, 2026