---Advertisement---

Horoscope Today 24 January 2023: मंगलवार के दिन किन जातकों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें क्या कहते हैं आपके चमकते सितारे

Horoscope Today 24 January 2023: जीवन में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। वहीं ग्रह और राशि के परिवर्तन से जातकों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे लोगों में हर दिन नए बदलाव देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं आज के दिन किन जातकों की किस्मत बदलने वाली है और किन जातकों ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 24, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 24 January 2023: जीवन में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। वहीं ग्रह और राशि के परिवर्तन से जातकों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे लोगों में हर दिन नए बदलाव देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं आज के दिन किन जातकों की किस्मत बदलने वाली है और किन जातकों पर गहरा प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में आ रही सभी रुकावटों का अंत होगा। आज के दिन सीनियर से बहस हो सकती है। वरना कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। वहीं आज रोजगार में बड़ा मुनाफा होगा। आज का दिन आपका बेहतर जाएगा। आज के दिन घर परिवार के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। वहीं परिवार के दिन किसी यात्रा पर जानें का संयोग बन रहा है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहेगा। वहीं आज का दिन जातकों को नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसलिए धैर्य रखें और सावधानी से सभी कार्यों को करें। जमीन से जुड़ी कई सारी चीजों में परेशानी आ सकती है। वहीं समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज के दिन थकान महसूस होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन सुकून से बीतेगा। ऑफिस के टेंशन से निश्चित होकर दिन बिताएंगे। आज के दिन ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। आज के दिन पानी और बिजली से सावधान रहें। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जितने भी छात्र आध्यात्म से जुड़े हैं उनके जीवन में बदलाव आएगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का दिन बहुत बेहतर रहेगा। आज के दिन हॉस्पिटल का चक्कर लग सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। घर की सभी जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है। आज के दिन बाहर निकलने से पहले माता पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें। आज के दिन हनुमान जी की पूजा करें। उनकी कृपा से आपका दिन बेहतर होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन बेहतर रहने वाला है। आज के दिन किसी धार्मिक समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आज के दिन इन्हें संतान सुख की प्राप्ति होगी। संतान अपने करियर में बहुत आगे बढ़ेंगे। वहीं आज के दिन धैर्य से काम लें। नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिल सकता। बाहर जाने से पहले हनुमान जी की पूजा करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा। आज के दिन कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बाहर जाने से पहले सावधानी बरतें। जितने भी जातक बेरोजगार हैं उन्हें मनचाहा रोजगार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज के दिन कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नए साल के आगमन के साथ जीवन में नया बदलाव आएगा। धैर्य रहे किसी भी काम को हड़बड़ी में न करें। आज के दिन पार्टनर से सरप्राईज मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: CHANAKYA NITI: दुश्मन से अधिक खतरनाक होते हैं ये मित्र जो दोस्ती के बदले देते हैं धोखा, आज ही बनाएं दूरी

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नए दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। युवाओं को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों के तनाव से मुक्त होंगे। भूमि और वाहन खरीदने का योग बन रहा है। इसके अलावा परिवारिक व्यवसाय में उन्नति होगी। आज के दिन बाहर जाने से पहले हनुमान जी की पूजा करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का दिन बढ़िया रहेगा। आज के दिन जातकों को घूमने जाने का मौका मिलेगा। निवेश करने से पहले बचें। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। भूमि और वाहन खरीदने का योग बन रहा है। विदेश यात्रा का योग है। आराम से काम करें। कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे जातकों के जीवन में बदलाव आएगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन तनाव से भरा रहेगा। आज आप किसी नई उलझन में उलझ सकते हैं। वहीं किसी कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे मगर उसमें परेशानियां आएंगी। इसी धैर्य और शांति से कार्य को सम्पन्न करें। आज के दिन किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिल सकता है। वहीं सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का चुनौतियों से भरा रहेगा। आज के दिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार रहेगा। धैर्य रखें किसी भी कार्य में सावधानी बरतें। वरना कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। वहीं आप तरोताजा महसूस करेंगे।

ये भी पढ़ें: C LETTER NAME PERSONALITY: करियर में लहराते हैं परचम और रिश्तों में रखते हैं ईमानदारी, जानें C नाम के लोगों का कैसा होता है स्वभाव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Baisakhi 2026

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

Rashifal 11 April 2026

अप्रैल 10, 2026