---Advertisement---

Horoscope Today 25th May 2023: गुरुवार के दिन इन राशि जातकों पर मंडराएगा खतरा, जानिए मेष से मीन राशि तक का राशिफल

Horoscope Today 25th May 2023: जीवन में लोग अपनी दिनचर्या को लेकर काफी सोच विचार करते हैं। जो लोग ज्योतिषशास्त्र में विश्वास रखते हैं तो लोग अपनी राशि जरूर पढ़ते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि में ही व्यक्ति के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। आइए जानते हैं कि ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 25, 2023 12:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 25th May 2023: जीवन में लोग अपनी दिनचर्या को लेकर काफी सोच विचार करते हैं। जो लोग ज्योतिषशास्त्र में विश्वास रखते हैं तो लोग अपनी राशि जरूर पढ़ते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि में ही व्यक्ति के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। आइए जानते हैं कि राशिफल के अनुसार 25 मई 2023 का दिन आपके लिए कैसा होगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को नौकरी नहीं दिए गए कामों को पूरा करना होगा। साथ ही अधिकारियों से ही बात करते समय अपनी मां वाणी में मधुरता कायम रखें। परिवार वालों के सहयोग से कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं जिसमें आप मित्रों की भी सहायता ले सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए बेहद ही अच्छा होने वाला है। आपको हर क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही मन भी प्रसन्न रहेगा। अगर आप पर जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो अपने प्रेमी को खुश करें साथ ही उनके मन की बात रखें। व्यापार कर रहे जातकों को अपने व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त करने के लिए व्यापार को आगे बढ़ाना होगा। इसके अलावा हायर एजुकेशन के लिए भी छात्रों को अच्छा समय मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सुखद होने वाला है जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं उनको योजनाओं को दोबारा से शुरू करना होगा। जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी। इसके अलावा भाई बहनों की उच्च शिक्षा के लिए आप परिचितों से बातचीत जरूर करें। आलस्य और कम ऊर्जा स्तर आपके शरीर के लिए जहर का काम कर सकता है इसके लिए खुद को कामों में व्यस्त रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक अगर नौकरी की तलाश कर रहे तो उसमें भी सफलता प्राप्त होगी। साथ ही धन लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं, जिसमें जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग है। घर में किसी नए मेहमान का भी आगमन हो सकता है जिससे खुशहाली का माहौल बना रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम से आए अच्छी होगी और फिजूलखर्ची भी कम होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों को व्यवसाय से मनचाहा लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे है तो इसके लिए नए अवसर भी प्राप्त होंगे। अगर आप अपने किसी विषय में बदलाव करना चाहते हैं तो कर सकते हैं जिसमें गुरुजनों का भी सहयोग रहेगा। इसके अलावा निवेश की योजनाओं से जुड़े हुए काम भी आपको आकर्षित कर सकते हैं। इसके बारे में कुछ सलाहकार से जरूर परिचित हो।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन कुछ खास होने वाला है अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो अधिकारियों से आपको शुभ समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। इसके अलावा बेरोजगार लोगों को भी अच्छा रोजगार मिलने के संकेत है। लोग अगर परेशानियों के साथ आपके पास आते हैं तो उनको नजरअंदाज करें। इसके अलावा किसी छोटी यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन काफी अच्छा होने वाला है। जो लोग व्यवसाय से जुड़े हुए अपने काम को आगे बढ़ाना चाहते हैं उनको तरक्की मिल सकती है। जिसमें माता-पिता का सानिध्य व सहयोग भी शामिल है। इसके अलावा दूसरे नए कॉन्ट्रैक्ट पर भी काम कर सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इस तरह आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और आप ऊर्जावान भी महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि बालों की बात करें तो जो लोग समाज की भलाई के लिए काम करते हैं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी साथ ही मन की इच्छा भी पूरी हो सकती है। भाई बहनों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। इन सबके अलावा धार्मिक कार्यों में सम्मिलित हो सकते हैं। जहां पर आपका लोगों से भी मेल मिलाप होगा और आप कुछ नई चीजें भी सीखेंगे।

इसे भी पढ़ेंःOnline ITR Filing: ITR -1 तथा ITR- 4 को भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया हुई शुरू, Income Tax विभाग ने जारी की अहम सूचना

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो जो लोग घर से ऑनलाइन वर्क करते हैं उनको भी लाभ प्राप्त होगा। देश से आयात निर्यात का कार्य कर रहे छात्रों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप सुकून की जिंदगी और लुफ्त उठाना चाहते हैं तो सही मनोदशा में जाएं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो आपकी सेहत में सुधार होगा। जिसमें आपके भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े क्षेत्र में अगर आप करियर बनाना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल है। इसी के साथ छात्रों को भी अपना मनपसंद विषय पढ़ने का भी मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर काफी ऊंचा होने वाला है। यदि आप उचित बचत करते हैं तो आपको इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और सबका ध्यान भी आपकी और होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से मानसिक सुख का भी अनुभव होगा। साथ ही परिवार की भलाई के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो इनकी सेहत पहले से भी बेहतर रहेगी। दिनचर्या में बदलाव होने से दिन काफी बेहतर रहेगा। यदि आप बेवजह परेशान होते हैं तो इनको छोड़े और अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएं। संतान पक्ष की ओर से भी खुशी मिल सकती है। साथ ही प्रेम जीवन में भी खुशियों का संचार होगा।

इसे भी पढ़ेंः कर्ज के आर्थिक जंजाल में फंसा दुनिया का महाबली America, डिफॉल्टर हुआ तो पड़ेगा भारत पर ऐसा असर!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026