---Advertisement---

Horoscope Today 28 January 2023: शुक्रवार के दिन इन जातकों पर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें आज कौन होगा मालामाल

Horoscope Today 28 January 2023: ज्योतिष शास्त्र का जीवन में बहुत महत्व है। हर दिन किसी न किसी ग्रह नक्षत्र का बदलाव होते रहता है। इससे हर व्यक्ति के गतिविधि का पता चल जाता है। तो आइए जानते हैं आज किन जातकों पर प्रभाव पड़ने वाला है। मेष राशि मेष राशि के जातकों का दिन ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 28, 2023 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 28, 2023 10:08 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 28 January 2023: ज्योतिष शास्त्र का जीवन में बहुत महत्व है। हर दिन किसी न किसी ग्रह नक्षत्र का बदलाव होते रहता है। इससे हर व्यक्ति के गतिविधि का पता चल जाता है। तो आइए जानते हैं आज किन जातकों पर प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी नए कार्य में मन लग सकता है। ऑफिस में सीनियर और जूनियर सभी सहयोगियों से सहयोग मिल सकता है। आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करके ही बाहर जाएं। मां की कृपा बनी रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि जातकों का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज के दिन जीवन में बदलाव आने वाला है। आज के दिन धैर्य और संयम से काम करने की जरूरत है। इसके अलावा सावधानी से काम लें। आज के दिन सावधानी बरतें और धैर्य से काम लें। आज के दिन जरूरतमंदों की मदद करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। आज के दिन ऑफिस का वातावरण शुद्ध और खुशनुमा रहेगा। आज के दिन पारिवारिक जीवन में खुशियां आ सकती है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाहर निकलने से पहले मां लक्ष्मी की पूजा करके निकलें। दिन शुभ होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। जीवनसाथी के तबियत खराब हो सकती है। इसलिए धैर्य से सारी चीजों का सामना करें। विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव आ सकता है। धैर्य और संयम से काम लें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। आज के दिन नौकरी में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। धान-लाभ होने की संभावना है। आज के दिन आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। आज के दिन थकान महसूस करेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के जीवन में आज के दिन बदलाव आएगा।अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। जितने भी जातक बिजनेस कर रहे हैं उनके लिए ये नया साल बहुत बेहतर रहने वाला है। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने के मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज उपलब्धियां मिल सकती है। आज के दिन मां का आशीर्वाद बना रहेगा। आज के दिन जीवनसाथी का भरपूर साथ रहेगा। परिवार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से इन चीजों का सामना करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातक अपने करियर को लेकर परेशान हो सकते हैं। मगर धैर्य से काम करने की जरूरत है। वरना कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जितने भी जातक आध्यात्म से जुड़े हैं उन्हें किसी बड़े कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: CHANAKYA NITI: दुश्मन से अधिक खतरनाक होते हैं ये मित्र जो दोस्ती के बदले देते हैं धोखा, आज ही बनाएं दूरी

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर होने वाला है। जीवन से परेशानियों का अंत होगा। जीवन में कई सारी चुनौतियां भी आ सकती है। इसलिए संभलकर कदम बढ़ाएं। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन बेहतर रहने वाला है। आज के दिन जितने भी जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। आज के दिन दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिलेगा। अनावश्यक खर्च का संयोग बन रहा है इसलिए सावधान रहें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन उत्तम रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने की संभावना है। धैर्य और संयम से काम लें। विद्यार्थियों के जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: C LETTER NAME PERSONALITY: करियर में लहराते हैं परचम और रिश्तों में रखते हैं ईमानदारी, जानें C नाम के लोगों का कैसा होता है स्वभाव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Baisakhi 2026

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

Rashifal 11 April 2026

अप्रैल 10, 2026