---Advertisement---

Horoscope Today 30 March 2023: रामनवमी के दिन ये जातक होंगे मालामाल, जानें अपने सितारों का हाल

Horoscope Today 30 March 2023: हिंदूधर्म में ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र दोनों का अहम हिस्सा है। वहीं बदलते हुए ग्रह एवं राशि का प्रभाव जातकों पर पड़ता है। वहीं आज के दिन चैत्र नवरात्रि का नवमी तिथि है और रामनवमी का त्योहार भी है। तो आइए जानते हैं, कैसा रहने वाला है जातकों का किस्मत।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 30, 2023 6:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन मंगलमय रहेगा। आज के दिन जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। कुमारी कन्याओं को खीर खिलाएं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी नए कार्य को करने का मौका मिल सकता है। आज के दिन धैर्य और संयम से काम लें। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज के दिन जातकों को नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। तबियत बिगड़ सकती है। आज किसी अनुभवी से मिलने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का दिन मुसीबतों से भरा रहेगा। आज के दिन हॉस्पिटल का चक्कर लग सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। आज चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन माता रानी की भक्ति करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज मन लगा रहेगा। पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आज के दिन धैर्य और संयम से कार्य लें। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज किसी बड़े कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज के दिन सेहत का ध्यान रखें। आज के दिन राम मंदिर जाएं और भगवान को भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन मजेदार रहेगा। आज के दिन कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आध्यात्म की ओर रुचि बढ़ सकती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन आनंदमय रहेगा। युवाओं को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आज के दिन प्रमोशन का योग बन रहा है। धैर्य और संयम से काम लें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है। व्यापार में वृद्धि होने का योग बन रहा है। आज के दिन आर्थिक तंगी दूर होने वाली है। सेहत का बेहतर ढंग से ध्यान रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन धैर्य और संयम से रहने की जरूरत है। ऑफिस में चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान को लेकर काफी चिंतित रहेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आज के दिन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज के दिन कई नई चीजों का आगमन आपके जीवन में हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Rashifal 11 August 2026

अगस्त 10, 2026

Rashifal 10 August 2026

अगस्त 9, 2026

Rashifal 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

Rashifal 8 August 2026

अगस्त 7, 2026

Rashifal 7 August 2026

अगस्त 6, 2026