---Advertisement---

Horoscope Today: मेष और मिथुन राशि के जातक शिव मंदिर में करें पूजा, जानिए कुंभ और मीन के लिए सोमवार के उपाय

Horoscope Today: मेष से लेकर मीन तक किस उपाय को करने से आप इस दिन को अपने हित में बना सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या कहते हैं आपके आज के सितारे और क्या है सोमवार के लिए आपका उपाय।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 17, 2025 12:32 पूर्वाह्न

Horoscope Today
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today: राशिफल में भरोसा रखने वाले लोग सोमवार यानी 17 फरवरी को आपकी किस्मत क्या कह रही है। क्या आपके लिए यह खुशखबरी लेकर आई है। आखिर कहां आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। मेष राशि के जातक को भगवान शिव की पूजा करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा तो मिथुन राशि के जातक भी भगवान शिव की आराधना करें। आइए जानते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए कौन सा उपाय आज कारगर साबित हो सकता है।

Horoscope Today में Aries यानी मेष राशि आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहने वाली

मेष राशि के जातक की बात करें तो आज आपको शिव पूजा करने से फायदे मिलने वाले हैं। कारोबार में लेनदेन से जहां तक हो सके बचकर रहे। आज न्यू जॉब के लिए इंटरव्यू के ऑफर आ सकते हैं। पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाकर रखें क्योंकि उनकी हरकत आपको झकझोर कर रख देगी। इसके अलावा आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहने वाली है।

Horoscope Today में वृषभ यानी Taurus जिएंगे पार्टनर के साथ खुशनुमा जिंदगी

वृषभ राशि की जातक की बात करें तो बिजनेस में आज कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। शरीर में दर्द की वजह से आप परेशान रहेंगे। वहीं काम में प्रमोशन के चांस है। लव लाइफ जबरदस्त होने वाला है और आप अपने पार्टनर के साथ खुशनुमा जिंदगी बिताएंगे। शिव मंत्र का जाप 108 बार करने से आज का दिन शुभ कार्य हो सकता है।

होरोस्कोप टूडे: Gemini यानी मिथुन राशि बिजनेस में लाभ के संकेत

मिथुन राशि के जातक के लिए भी आज शिव पूजा फायदेमंद साबित होगा। दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। बिजनेस में लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो संतान के सेहत का खास ख्याल रखें। इसके अलावा लव लाइफ में किसी हमसफर के आने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। बेवजह वाद विवाद से बचकर रहने में आपको फायदा है।

Horoscope Today में कर्क यानी Cancer खर्चे पर नियंत्रण करने की जरूरत

कर्क राशि के जातक की बात करें तो पुरानी बीमारी से आप आज परेशान रहने वाले हैं तो बिजनेस के मामले में आपके लिए नए रास्ते खुलने वाले हैं। खर्चे पर नियंत्रण करने की जरूरत है। आज आप शिव और मां पार्वती की पाठ पूजा अपने परिवार के साथ करें। इससे आपका दिन आपके हित में होने वाला है।

होरोस्कोप टूडे Leo यानी सिंह राशि के बढ़ेंगे आय के स्रोत

पुरानी बीमारी से आज सोमवार को सिंह राशि के जातक आज परेशान रह सकते हैं। पढ़ाई में आपका मन लगेगा और आपको सफलता मिलने के पूरे संकेत दिखाई दे रहे हैं। शिव स्तुति आपके लिए फायदेमंद होगा। जिम्मेदारियां बढ़ेगी लेकिन इसके साथ आय के स्रोत भी बढ़ने वाले हैं।

Horoscope Today में Virgo यानी कन्या राशि स्वास्थ्य में सतर्कता बरतने की जरूरत

कन्या राशि के जातक की बात करें तो आज शिव चालीसा का पाठ करें और यह आपके लिए फायदेमंद है। इसके अलावा आज किसी पर विश्वास करने से पहले 100 बार सोचे क्योंकि आपका दिल टूट सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज सतर्कता बरतने की जरूरत है तो वहीं प्रमोशन के कई मार्ग खुलने वाले हैं।

होरोस्कोप टूडे में Libra यानी तुला राशि की नौकरी में उतार-चढ़ाव का योग बना रहेगा

तुला राशि के जातक की बात करें तो आज सोमवार का व्रत करें इससे आपको फायदा होगा। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना जरूरी है क्योंकि इसकी वजह से आप परेशान रह सकते हैं। नौकरी में उतार-चढ़ाव का योग बना रहेगा लेकिन अंत में आपको सफलता मिलने वाली है। दांपत्य जीवन भी खुशनुमा बीतेगा लेकिन बहस करने से जहां तक हो सके बच कर रहें।

Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक के नए मार्ग प्रशस्त होने वाले

वृश्चिक राशि के जातक की बात करें तो आज बिजनेस में तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं। भाई बहन का साथ मिलेगा तो लव लाइफ भी जबरदस्त रहने वाला है। नौकरी की सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ सकता है। भगवान शिव की पूजा 108 बेलपत्र के साथ करें इससे आपके लिए नए मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।

होरोस्कोप टूडे में धनु यानी Sagittarius को पार्टनर का साथ मिलने वाला

धनु राशि के जातक आज कहीं भी इन्वेस्ट करने से पहले ना सोचे। घर में किसी अपने की स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। पार्टनर का साथ मिलने वाला है तो आज के दिन गरीबों को भोजन दान करें। इससे आपका दिन हित में होगा। बच्चों का खास ख्याल रखें और उनके साथ जहां तक हो सके क्वालिटी टाइम बिताएं।

Horoscope Today में Capricorn यानी मकर राशि का लव लाइफ जबरदस्त रहने वाला

मकर राशि के जातक की बात करें तो आज आपका लव लाइफ जबरदस्त रहने वाला है। आज किसी अपने से मुलाकात होने वाली है तो शिक्षा के मामले में भी आज आपका दिन हित में है। हाई ब्लड प्रेशर और पेट दर्द की समस्या आपको बनी रहेगी। शिव पुराण पढ़े और इससे आपको फायदा मिलेगा। कहीं भी निवेश करने से पहले बिल्कुल भी ना सोचें।

होरोस्कोप टूडे में Aquarius यानी कुंभ राशि क्रोध पर नियंत्रण रखें

कुंभ राशि के जातक आज परिवार का साथ रहेगा और आप उनके साथ क्वालिटी टाइम बता सकते हैं। लव लाइफ भी जबरदस्त रहने वाला है लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपका जीवन अस्त व्यस्त रहने वाला है और मां के सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है। सोमवार का व्रत आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

Horoscope Today में Pisces यानी मीन राशि वाद विवाद से बचकर रहे

मीन राशि के जातक की बात करें तो आज आपको अपने पार्टनर साथ मिलने वाला है। उनके साथ वाद विवाद से बचकर रहे क्योंकि इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। परिश्रम से काम करें और इसका फायदा आपको मिलेगा। महामृत्युंजय का जाप आपके लिए फायदेमंद है और लव लाइफ भी आपका खुशनुमा रहने वाला है। ऐसे में बेवजह चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 10, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026

UP Politics

मार्च 10, 2026