---Advertisement---

Horoscope Today: इस उपाय से मेष राशि की बदलेगी आज की किस्मत, मीन से लेकर कुंभ तक जानिए क्या है सितारों की स्थिति

Horoscope Today: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए आखिर कैसा है 5 फरवरी 2025 का दिन। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे और यह आपके हित में है या नहीं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 5, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Horoscope Today
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today: बुधवार का राशिफल किसके लिए क्या लेकर आने वाला है। मेष राशि के जातकों को अपने इमोशंस पर कंट्रोल करने की जरूरत है तो मन में उतार-चढ़ाव के भाव बने रहेंगे। वहीं मिथुन राशि के जातक को सफलता मिलने की पूरी संभावना है। ग्रहों की चाल क्या आपके हित में बदली है। क्या आपके लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आया है।स्वास्थ्य और करियर से लेकर लव लाइफ और जॉब के मामले में आखिर बुधवार का दिन कैसा रहने वाला है। मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए आइए जानते हैं क्या है होरोस्कोप टूडे का हाल।

Horoscope Today में Aries यानी मेष राशि को आर्थिक मामले में कोई भी परेशानी नहीं

मेष राशि के जातक की बात करें तो आर्थिक मामले में आज आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी। जहां कहीं भी अगर आप इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं तो सोच समझकर फैसला ले। बाकी स्वास्थ्य के मामले में आपको कोई तकलीफ नहीं है। लव लाइफ शानदार रहने वाला है और पार्टनर के साथ रोमांस बढ़ेगा। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। आप आज हनुमान जी को लाल कपड़े को अर्पित करें। हालांकि जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से आप बच कर रहे।

Horoscope Today में वृषभ यानी Taurus प्यार में बहस से बच कर रहें

वृषभ राशि के लोग स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि खानपान पर संयम बरतना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्यार के मामले में बहस से बच कर रहें नहीं तो अंजाम कुछ भी हो सकता है। उतना ही खर्च करें जितना आपके पास है। कर्ज लेने से बचें लेकिन आपके लिए आज नए आय के स्रोत खुल सकते हैं।

Horoscope Today: Gemini यानी मिथुन जातक को धन खर्च में बढ़ोतरी की संभावना

लव लाइफ आज सामान्य रहने वाला है। मिथुन राशि के जातक के लिए लेकिन धन खर्च में बढ़ोतरी की संभावना है। ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि इससे आप मानसिक तनाव से ग्रसित रहेंगे। धेर्य बना कर रखें क्योंकि सभी काम आपके हित में होने वाले हैं। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना ले क्योंकि आने वाले समय आपके लिए शुभ संकेत है। तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना आपके लिए हितकारी है।

Horoscope Today में कर्क यानी Cancer सर्दी खांसी से पीड़ित होने की संभावना

कर्क राशि के जातक की बात करे तो आय के मामले में चली आ रही परेशानियां आज दूर होने वाली है। सर्दी खांसी से पीड़ित होने की संभावना है लेकिन प्रमोशन के जॉब में योग बन रहे हैं। पार्टनर का सपोर्ट मिलने वाला है और आप चंद्रमा को दूध अर्पित करें। यह आपके लिए इस दिन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है।

Horoscope Today Leo यानी सिंह राशि को मिल सकती है नई जिम्मेदारियां

सिंह राशि के जातक की बात करें तो आज आप जहां निवेश करेंगे वहां से लाभ के पूरी संभावना है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती है लेकिन मन खुश रहेगा। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होगा और आप दोनों और भी करीब आएंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें ताकि यह दिन आपके हित में हो सके।

Horoscope Today में Virgo यानी कन्या को खर्चे पर नियंत्रण करने की जरूरत

कन्या राशि के जातक की बात करें तो आज आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण करने की जरूरत है। इसके अलावा स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि पेट संबंधी समस्या हो सकती है। करियर के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। वाणी पर संयम बरतें तो पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आप उन पर विश्वास करते रहें। मां दुर्गा की पूजा करने से आज आपको फायदा मिलेगा।

Horoscope Today: Libra यानी तुला राशि वाद-विवाद से बचें

तुला राशि आज आप शनि देव की पूजा करें। इससे आपको हर फायदे मिलेंगे। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए जहां तक हो सके वाद विवाद से बचें। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा तो पार्टनर के साथ भी आप रोमांटिक वक्त बिताएंगे। आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव का भरा रहने वाला है।

Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक का आज आर्थिक स्थिति में सुधार

वृश्चिक राशि के जातक की बात करें तो आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पानी में केसर मिलाकर स्नान करें इससे आपको फायदे मिलेंगे। परिवार का साथ बना रहेगा और पार्टनर के साथ रिश्ता भी मजबूत होगा। करियर में आपको नए रास्ते मिल सकते हैं जो आपके लिए हितकारी है।

Horoscope Today में धनु यानी Sagittarius को प्रमोशन के योग

धनु राशि के जातक की बात करें तो आज पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें। जॉब के मामले में आज आपका दिन आपके लिए हित में है प्रमोशन के योग है। पार्टनर के साथ आप कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य की कोई परेशानी नहीं होने वाली है।

Horoscope Today में Capricorn यानी मकर का पार्टनर के साथ हो सकता है कुछ खटपट

मकर राशि के जातक आज बिजनेस में आपको लाभ होने वाला है। नौकरी में बहस करने से बचें तो पार्टनर के साथ कुछ खटपट हो सकता है। ऐसे में जहां तक हो सके एक दूसरे का सम्मान करें। उन्हें अपना सहयोग दे। आप आज गंगाजल और तेल डालकर स्नान करें। इससे आपको फायदा होगा।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ निवेश करने से पहले ना सोचे

कुंभ राशि के जातक आज कहीं भी निवेश करने से पहले ना सोचे क्योंकि यहां आपको लाभ होने के संकेत हैं। ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का ध्यान रखें। करियर में कुछ ऐसा होगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी तो पार्टनर का सहयोग मिलने वाला है। पानी में नींबू निचोड़ कर आप स्नान करें इसका फायदा आपको दिखेगा।

Horoscope Today में Pisces यानी मीन राशि भावनाओं में कोई निर्णय ना लें

मीन राशि के जातक की बात करें तो आज आपको धन लाभ के योग हैं। भगवान विष्णु की पूजा करें तो वहीं पार्टनर के साथ आज आपका समय अच्छा बीतेगा। भावनाओं में कोई निर्णय ना लें। सोच समझकर ही फैसला ले। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम आप बिताएंगे। धन खर्च के योग हैं लेकिन धार्मिक मामले में आपकी रुचि बनी रहेगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 10, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026

UP Politics

मार्च 10, 2026