---Advertisement---

Rashifal 1 May 2026: किसके लिए शुक्रवार लाएगी लॉटरी तो किसका होगा नुकसान, जानें आपके लिए क्या है खतरा

Rashifal 1 May 2026: शुक्रवार का दिन किस तरह से आपके लिए फायदेमंद है और कहां आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आपके लिए क्या कहा गया है भाग्य में और किस तरह से आप इसे हितकारी बना सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 30, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 1 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 1 May 2026: 12 राशि के जातकों की किस्मत अलग-अलग होती है और उनके ग्रह नक्षत्र जिस हिसाब से बदलते हैं उसी हिसाब से उनकी जिंदगी में दुख और सुख का ठहराव भी होता है। अगर आप भी इनमें भरोसा रखते हैं तो आइए जानते हैं राशिफल 1 मई 2026 आपके लिए किस्मत के कौन से दरवाजे खटखटाने वाली है। कहां आपको परेशानी की वजह से जीना मुश्किल हो सकता है। आखिर किस उपाय को करने से आपको लाभ मिलेगा और कहां नुकसान झेलने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शुक्रवार क्यों है खास।

Rashifal 1 May 2026 में जानें मेष राशि की किस्मत


मेष राशि के जातक की जिंदगी में नेगेटिविटी परेशान कर सकती हैं। आज किसी भी अधूरा काम को पूरा करने का जज्बा रहेगा तो माता-पिता की सेवा करने से आपको फायदा हो सकता है। सेहत के लिहाज से दिन नुकसानदायक साबित हो सकता है। प्यार में धोखा मिलने की संभावना है।

कहां वृष राशि की पलटेगी किस्मत

वृष राशि के जातक कुत्ते को खाना खिलाने से आपको लाभ मिल सकता है। कहीं भी खर्च करने से पहले सोचने समझने की जरूरत है। पैसे की कीमत आपके लिए मायने रखती है। माता की सेहत का ख्याल रखें बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है तो पार्टनर को सपोर्ट करने से फायदा हो सकता है।

कैसे मिथुन राशि की बदल सकती है किस्मत

मिथुन राशि के जातक के लिए राशिफल 1 मई 2026 में आर्थिक स्थिति हितकारी नहीं है। मोबाइल से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। अपनी बात रखने में पीछे नहीं रहे आमदनी के श्रोत बढ़ने वाले हैं लेकिन खर्च भी बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति आपके लिए कुछ मामलों में नुकसानदायक साबित हो सकता है। तोता पालने से आपकी किस्मत बदल सकती है।

कर्क राशि के लिए क्या है राशिफल 1 मई 2026 का उपाय

रसोई में कुछ मीठा बनाने से लाभ मिलेगा। कर्क राशि के जातक अगर आप इसे बांटते हैं तो इससे आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन आ सकता है। लाभ मिलेगा और इसके अलावा निवेश के साथ-साथ बिजनेस में लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस के लिए शुक्रवार का दिन में उत्तम बताया गया है। विदेश में काम करने के ऑफर आ सकते हैं।

सिंह राशि के लिए कहां है फायदा

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से सिंह राशि के जातक को फायदा हो सकता है। किसी से उम्मीद रखना आपके लिए उल्टा कर सकता हूं। चोट और दुर्घटना की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा धेर्य से काम करने से फायदा पा सकते हैं। समाज में मान सम्मान की बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन दुश्मनी बढ़ सकती है।

कन्या राशि कहां हो जाए सतर्क

कन्या राशि के जातक की बात करें तो घर में मंदिर का स्थान बदलने से आपको नुकसान हो सकता है। सक्सेस आने से आपको कोई नहीं रोक सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम है। वहीं बिजनेस में भी फायदे होने के चांसेस दिखाई दे रहे हैं। वाहन दुर्घटना से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि के लिए क्या है किस्मत में

तुला राशि की जाति की बात करें तो आज मंदिर जाने से आपको फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहने वाला है तो उसके अलावा मानसिक स्थिति संभलने के लिए योग करने की सलाह दी जाती है। धन के मामले में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.।खुशियों से भरा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है शुक्रवार का उपाय

राशिफल 1 मई 2026 में वृश्चिक राशि के जातक सूर्य की पूजा करें और गायत्री मंत्र का जाप करें। ब्रेकअप की वजह से परेशान हो सकते हैं तो नौकरी में लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रहे हैं। जिम्मेदारी के साथ आय बढ़ने की संभावना है तो पेट दर्द की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कम बोलने में भलाई है।

धनु राशि के लिए क्या है किस्मत में


धनु राशि के जातक सेहत के मामले में दिन मिला-जुला रहने वाला है। आमदनी के स्रोत बढ़ने की वजह से आपका दिन खुश रहेगा। बिजनेस को लेकर परेशान हो सकते हैं। निवेश के लिए उत्तम समय नहीं है। संयम बरतें परेशानी खत्म होगी। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलने वाला है।

राशिफल 1 मई 2026 में मकर राशि की किस्मत

मकर राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती है लेकिन परेशान ना हो प्यार को याद से आज मन खुश रहेगा तो वहीं स्वास्थ्य भी परेशान कर सकता है। व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही स्टूडेंट्स के लिए दिन उत्तम बताया गया है।

कुंभ राशि के लिए क्या है किस्मत में आज

कुंभ राशि के जातक राधा कृष्ण की पूजा करने से फायदा होगा तो वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से दिन हितकारी होने वाला है। बिजनेस को लेकर धेर्य से लिया गया फैसला आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। वहीं शादीशुदा जिंदगी में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि को कहां मिल सकता है फायदा

मीन राशि के जातक राशिफल 1 मई 2026 में घर से तिलक लगाकर ही बाहर निकले इससे फायदा होगा। दिल की बात किसी से बयां करने से बचें क्योंकि वहां आपका फायदा उठा सकता है। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ प्यार में दुख और तकलीफ मिलने की पूरी संभावना है। परिवार के साथ खुशियों का पल बिताएंगे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 May 2026

अप्रैल 30, 2026

कल का मौसम 1 May 2026

अप्रैल 30, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 30, 2026

Noida International Airport

अप्रैल 30, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 30, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 30, 2026